Vote For Funds: 'दशकों से आरोप लगने के बावजूद मुझ पर कोई कर्ज नहीं', विवादित टिप्पणी के बाद बोले अजित पवार

Maharashtra News

Vote For Funds: 'दशकों से आरोप लगने के बावजूद मुझ पर कोई कर्ज नहीं', विवादित टिप्पणी के बाद बोले अजित पवार
Dycm Ajit PawarAllegationsVote For Funds
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 87 sec. here
  • 26 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 118%
  • Publisher: 51%

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने विवादित 'वोट दो, फंड मिलेगा' वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन पर भले ही 35 वर्षों से तरह-तरह के आरोप लगते रहे हों, लेकिन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने विवादित 'वोट दो, फंड मिलेगा' वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन पर भले ही 35 वर्षों से तरह-तरह के आरोप लगते रहे हों, लेकिन उनका 'किसी पर कोई कर्ज नहीं है' और वे कानून तथा आचार संहिता का सम्मान करते हैं। सोमवार को परभणी जिले के जिंतूर में 2 दिसंबर को होने वाले नगर परिषद चुनाव के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा कि मीडिया उनके हर शब्द पर नजर रखता है और किसी भी मुद्दे को तुरंत उनसे जोड़ दिया जाता है। उन्होंने माना कि काम के दौरान गलतियां हो सकती हैं, लेकिन उनकी नीयत हमेशा विकास की रही है। यह भी पढ़ें - BMC: 'मुंबई हमारे हाथ से छूट गई, तो ये लोग.

..', बीएमसी चुनाव से पहले मराठी समुदाय को लेकर ये बोले राज ठाकरे अजित पवार के बयान पर विपक्ष हमलावर पिछले हफ्ते पुणे जिले की मालेगांव नगर पंचायत के चुनाव प्रचार के दौरान अजित पवार ने कहा था कि अगर जनता उनके उम्मीदवारों को चुनेगी तो फंड की कमी नहीं होगी, लेकिन अगर उन्हें नकार दिया गया, तो वे भी नकार देंगे। इस बयान पर विपक्ष ने उन्हें घेरते हुए माफी की मांग की थी। 'मीडिया मेरे हर शब्द की कर रहा निगरानी' सोमवार को स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा, 'मीडिया मेरे फंड से जुड़े हर शब्द की निगरानी कर रहा है। कोई भी बात होती है तो तुरंत उन्हें अजित पवार याद आते हैं। मैं आचार संहिता की पूरी इज्जत करता हूं। जिसने काम किया है उससे गलती हो सकती है, लेकिन 35 साल में बहुत आरोप झेले हैं, और फिर भी मैं किसी पर कोई कर्ज नहीं रखता।' जिंतूर नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर उन्होंने क्षेत्र के विकास का आश्वासन दिया। अजित पवार ने कहा, 'यहां के विकास के लिए मैं हमेशा साथ खड़ा रहूंगा। जिन लोगों पर विकास कार्यों का असर पड़ेगा, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।' चुनाव आयोग से निष्पक्ष कार्रवाई की भी मांग उन्होंने चुनाव आयोग से निष्पक्ष कार्रवाई की भी मांग की। अजित पवार ने आरोप लगाया कि कुछ गैर-सरकारी संगठन के लोग घर-घर जाकर मतदाताओं से उनके परिवार और कामकाज की जानकारी ले रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग इस पर ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा, 'कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। हर राजनीतिक दल को एक जैसे नियमों के आधार पर परखा जाना चाहिए।' यह भी पढ़ें - Goa: गोवा में विवादास्पद इवेंट पर पुलिस की कार्रवाई, क्रिसमस को अश्लील सामग्री से जोड़ने पर संगठनों का विरोध इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की कई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देना चाहिए। उनका कहना था कि उपलब्ध संसाधनों को सही दिशा में इस्तेमाल कर क्षेत्र का विकास किया जा सकता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Dycm Ajit Pawar Allegations Vote For Funds Chhatrapati Sambhajinagar Controversial Statement Public Rally Jintur Parbhani District Local Body Polls Ncp Mcc India News In Hindi Latest India News Updates महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजित पवार आरोप वोट फॉर फंड्स छत्रपति संभाजीनगर विवादित बयान सार्वजनिक रैली स्थानीय निकाय चुनाव एनसीपी एमसीसी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नवंबर के तीसरे वीक OTT पर मिलेगी मनोरंजन की भरपूर खुराक; रिलीज होंगी सस्पेंस-थ्रिल से भरपूर फिल्में और सीरीजनवंबर के तीसरे वीक OTT पर मिलेगी मनोरंजन की भरपूर खुराक; रिलीज होंगी सस्पेंस-थ्रिल से भरपूर फिल्में और सीरीजगुलाबी सर्दियों वाले नवंबर के दो सप्ताह मनोरंजन के शौकीनों के लिए शानदार रहे। &39;महारानी सीजन 4&39;, &39;बारामूला&39;, &39;जॉली एलएलबी 3&39; और &39;दिल्ली क्राइम 3&39; से भरपूर मनोरंजन हुआ। अब 17 नवंबर से नया
Read more »

न्यूट्रल अंपायर खुद बैटिंग कर रहा... SIR को लेकर कांग्रेस का BJP-चुनाव आयोग पर हमलान्यूट्रल अंपायर खुद बैटिंग कर रहा... SIR को लेकर कांग्रेस का BJP-चुनाव आयोग पर हमलाVote Chor Gaddi Chor maharally: कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ देशव्यापी
Read more »

Maharashtra: ‘आपके पास अगर वोट है तो मेरे पास फंड’, चुनाव प्रचार में बोले डिप्टी CM अजित पवारMaharashtra: ‘आपके पास अगर वोट है तो मेरे पास फंड’, चुनाव प्रचार में बोले डिप्टी CM अजित पवारMaharashtra: ‘आपके पास अगर वोट है तो मेरे पास फंड’, चुनाव प्रचार में बोले डिप्टी CM अजित पवार Maharashtra Dy CM Ajit Pawar says if you have votes so i have Funds राज्य | महाराष्ट्र
Read more »

ब्लूचिप फंड्स ने 1 साल में दिया 15% का रिटर्न: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच इसमें निवेश कम रिस्की, जानें इसमे...ब्लूचिप फंड्स ने 1 साल में दिया 15% का रिटर्न: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच इसमें निवेश कम रिस्की, जानें इसमे...Mutual Funds (Bluechip Large-cap Funds) Investment Benefits Details Explained; बीते दिनों महीनों में शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इससे कई निवेशकों का पोर्टफोलियो नेगेटिव में चला गया है।
Read more »

Maharashtra: ‘आपके पास वोट तो मेरे पास फंड है’ वाले बयान अजित पवार ने दी सफाई, कहा- ये कोई धमकी नहीं हैMaharashtra: ‘आपके पास वोट तो मेरे पास फंड है’ वाले बयान अजित पवार ने दी सफाई, कहा- ये कोई धमकी नहीं हैMaharashtra: ‘आपके पास वोट तो मेरे पास फंड है’ वाले बयान अजित पवार ने दी सफाई, कहा- ये कोई धमकी नहीं है Maharashtra Dy CM Ajit Pawar Clarification on Vote Fund Remarks राज्य | महाराष्ट्र
Read more »

Top 5 Mutual Funds For SIP: చిన్న మొత్తం.. పెద్ద లాభం.. రూ. 10వేలను రూ. 43 లక్షలుగా మార్చే టాప్ 5 స్కీమ్స్ ఇవే..!!Top 5 Mutual Funds For SIP: చిన్న మొత్తం.. పెద్ద లాభం.. రూ. 10వేలను రూ. 43 లక్షలుగా మార్చే టాప్ 5 స్కీమ్స్ ఇవే..!!Top 5 Mutual Funds For SIP: ఈక్విటీ విభాగంలో పెట్టుబడులు పెట్టాలనుకునే వారికి మ్యూచువల్ ఫండ్స్ ఒక స్థిరమైన, నమ్మదగిన మార్గంగా ఆర్థిక నిపుణులు సూచిస్తుంటారు. ముఖ్యంగా దీర్ఘకాలంలో కొన్ని ఫండ్స్ సాధారణ రాబడులకు మించి అద్భుతమైన లాభాలు అందించాయి.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:47:04