Monsoon: राहत या आफत! बरसाती बीमारियों का क़हर शुरू, मुंबई के अस्पताल में 10 बच्चे वेंटिलेटर पर, पीडिएट्रक ICU वॉर्ड फ़ुल

Monsoon Illnesses News

Monsoon: राहत या आफत! बरसाती बीमारियों का क़हर शुरू, मुंबई के अस्पताल में 10 बच्चे वेंटिलेटर पर, पीडिएट्रक ICU वॉर्ड फ़ुल
HealthMumbai HospitalRainy Diseases
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 168 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 63%

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ इरफ़ान अली बताते हैं कि इस बार मॉनसून की दस्तक पड़ते हीं मरीज़ों की बड़ी संख्या दिख रही है जबकि ऐसी तस्वीर जुलाई के आख़िर या अगस्त में दिखती है.

Monsoon Illnesses in India: लंबे समय तक भीषण गर्मी और लू के कहर के बाद आखिरकार अब देश के अधिकांश हिस्‍सों में मॉनसून दस्‍तक दे चुका है. लेकिन बारिश का मौसम अपने साथ बीमारियां भी साथ लाता है. मुंबई में इस बार मॉनसून ने ठीक से दस्तक भी नहीं दी और अस्पतालों में बरसाती बीमारियों वाले मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है.

ख़ासतौर से बच्चे प्रभावित दिख रहे हैं.    बच्चे हो रहे हैं शिकार : बारिश आते ही बीमारियों का क़हर सबसे पहले बच्चों पर भारी पड़ता है. मुंबई के केजे सोमैया अस्पताल में स्थिति परेशान करने वाली है. जहां पीडियाट्रिक आईसीयू वॉर्ड्स फुल हैं. क़रीब 80% बच्चे बरसाती वायरल इन्फेक्शन, बुख़ार और सांस की दिक़्क़तों वाले हैं. बाल रोग विशेषज्ञ डॉ इरफ़ान अली बताते हैं कि इस बार मॉनसून की दस्तक पड़ते हीं मरीज़ों की बड़ी संख्या दिख रही है जबकि ऐसी तस्वीर जुलाई के आख़िर या अगस्त में दिखती है. बरसात में किस तरह के मामले ज्यादा सामने आते हैंके जे सोमैया अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ इरफ़ान अली, कहते हैं, “बच्चे के लंग्स का एक्सरे देखें आप बच्चे किस तरह से प्रभावित हैं. हम लोग हाई वेंटिलेटर प्रेशर से अंदर ऑक्सीजन डाल रहे हैं  ताकि लंग्स ना सिकुड़े. इस हालत में यहाँ करीब 10 बच्चे हैं वेंटिलेटर पर. कई बच्चे देरी से मेडिकल हेल्प के लिये लाये जाते हैं तब तक उनकी हालत बहुत ख़राब हो जाती है, इस बार थोड़ा अलग पैटर्न है. जुलाई अंत और अगस्त के बाद ऐसी और इस संख्या में मरीज़ दिखते थे इसबार जून से ही आने लगे हैं जब ठीक से बारिश भी शुरू नहीं हुई, इस बार हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट्स कम हो रहे हैं काफ़ी बच्चों में. मुंबई में बीएमसी और निजी अस्पतालों के गंभीर अवस्था में बच्चे इसी केजे सोमैया हॉस्पिटल में रेफर किए जाते हैं. 7 महीने का नवजात शिशु हसनैन और 2 साल का डैनियल स्वाइनफ्लू से ग्रसित है, वेंटिलेटर पर है. कई बच्चे क़रीब 20 दिन से आईसीयू में हैं. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});डैनियल की माँ मेरी कहती हैं, “मॉनसून में बच्चों में ये तकलीफ़ दिख रही है, मेरा बच्चा काफ़ी दिन से परेशान था, मार्च में भी उसे स्वाइनफ़्लू हुआ था. आस पड़ोस में भी इन्फेक्शन दिखता है. इनम्युन्यूटी बिलकुल नहीं बची है.” सात महीने के मरीज़ हसनैन के पिता उमर फ़ारूक़ कहते हैं, “मेरे बच्चे की हालत बीते गुरुवार को बिगड़ी तब पास के अस्पताल लेकर गए, वहाँ बोला वेंटिलेटर लगेगा, वहाँ वेंटिलेटर नहीं था, यहाँ लेकर आये, हम नालासोपाड़ा में रहते हैं, आसपास बहुत गंदगी रहती है, क्या पता मानसून में उससे बीमारी बच्चे में फैली हो, बहुत परेशान हुए हैं अब तक लेकिन अब हालत सुधर रही है”यह भी पढ़ें:  घिर-घिर आएंगे बदरा, फिर-फिर आएंगे बदरा, संग में कुछ रोग ला सकते हैं बदरा... | Monsoon Diseases and Prevention Tipsटीकाकरण पूरा न होना बढ़ा देता है परेशानी डॉ इरफ़ान अली बताते हैं कि अस्पताल में भर्ती अधिकांश बच्चों ने फ्लू टीका नहीं लगवाया है. ना हीं उन्हें इस वैक्सीन की जानकारी है.  बाल रोग विशेषज्ञ डॉ इरफ़ान अली ने एनडीटीवी को बताया, “सरकार और बीएमसी के वैक्सिनीशन अभियान में फ्लू वैक्सीन शामिल नहीं है ऐसे में लोगों में कुछ ख़ास जागरूकता और जानकारी की काफ़ी कमी है की ऐसे मौसम में फ्लू वैक्सीन ज़रूरी है. कोविड के बाद इम्युनिटी वैसे भी बिगड़ी है लोगों में, तो ऐसे इन्फेक्शन जल्दी लगते हैं” बारिश में किन रोगों का खतरा बढ़ जाता है बारिश के मौसम में जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति होती है. इसके कारण तमाम मच्‍छर और बैक्‍टीरिया तेजी से पनपते हैं. इसलिए इस मौसम में सबसे ज्‍यादा बीमारियां भी मच्‍छरों और दूषित पानी के कारण फैलती हैं. साथ ही इस सीज़न में इम्‍यून सिस्‍टम भी कमजोर हो जाता है, ऐसे में लोगों को तेजी से बीमारियां चपेट में लेती हैं. टाइफाइड, डायरिया, वायरल बुखार, डेंगू और मलेरिया का खतरा सबसे ज्यादा होता है. इसलिए कमज़ोर वर्ग के लिए सावधानी सबसे ज़्यादा ज़रूरी है.Dengue, Malaria, Chikungunya: लक्षण और बचाव के तरीके | Yaga and Deit Tips

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Health Mumbai Hospital Rainy Diseases Monsoon Diseases

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Viral Video: टूटती सांसों के सामने बंधी रिश्ते की डोरी, ICU में डॉक्टरों के सामने निकाहViral Video: टूटती सांसों के सामने बंधी रिश्ते की डोरी, ICU में डॉक्टरों के सामने निकाहNikah in ICU Video: लखनऊ के एक अस्पताल में अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Mumbai Monsoon: मुंबई में एक्टिव हुआ मॉनसून, कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश, 24 जून तक ऐसा रहेगा मौसमMumbai Monsoon: मुंबई में एक्टिव हुआ मॉनसून, कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश, 24 जून तक ऐसा रहेगा मौसमMumbai Monsoon Rain: बारिश से मुंबई के तापमान में गिरावट दर्ज की है। गर्मी से परेशानी मुंबईकरों को काफी राहत मिली है। मुंबई का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 30.
Read more »

आलस से भारत को खतरा?आलस से भारत को खतरा?भारत क्रोनिक बीमारियों के टाइम बम पर खड़ा है, इसलिए नहीं कि वास्तव में बीमारियों का हमला हो रहा है Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Weather Update: Delhi में राहत के साथ आफत लेकर आई बारिश | Monsoon | RainWeather Update: Delhi में राहत के साथ आफत लेकर आई बारिश | Monsoon | Rain  Weather Update: कई दिनों से लगातार गर्मी झेल रही दिल्ली (Delhi) को आज पहली बारिश पर खुश होना चाहिए लेकिन दिल्ली ने ऐसी तबाही देखी जो हैरान कर देने वाली है। और तो और दिल्ली का बेहद सुरक्षित माना जाने वाला इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी सुरक्षित नहीं रह पाया। सुबह-सुबह बारिश के बीच टर्मिनल-1 के ड्रॉपिंग एरिया की छत अचानक गिर गई.
Read more »

Rajasthan Weather: राजधानी में झमाझम बारिश, गुलाबी नगरी का मौसम भी हुआ गुलाबीRajasthan Weather: राजधानी में झमाझम बारिश, गुलाबी नगरी का मौसम भी हुआ गुलाबीRajasthan Monsoon: भयंकर गर्मी के बाद अब लोगों को राहत मिली है. राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

LIVE: लोकसभा में प्रधानमंत्री के भाषण से पहले हंगामा, शोर-शराबे के बीच पीएम ने बोलना शुरू कियाLIVE: लोकसभा में प्रधानमंत्री के भाषण से पहले हंगामा, शोर-शराबे के बीच पीएम ने बोलना शुरू कियाPM Modi Lok Sabha Speech: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का विपक्ष के हंगामे के बीच जवाब देना शुरू किया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:37:33