Mumbai Monsoon Rain: बारिश से मुंबई के तापमान में गिरावट दर्ज की है। गर्मी से परेशानी मुंबईकरों को काफी राहत मिली है। मुंबई का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 30.
मुंबई: महानगर में छोटे से ब्रेक के बाद मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार से ही मुंबई में बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में ज्यादा तो कुछ इलाकों कम, लेकिन बारिश ने सभी जगह अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 24 जून तक बारिश जारी रहेगी। उमस और गर्मी से जूझ रहे मुंबईकरों को पिछले दो दिनों से काफी राहत मिली है। मुंबई में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से वातावरण ठंडा हो गया है। मुंबई में 19 जून सुबह 8 बजे से लेकर 20 जून सुबह 8 बजे तक औसत पश्चिम में उपनगर में 59.
30 एमएम, पूर्वी उपनगर में 29.56 एमएम और शहर में 19.98 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। रुक-रुक कर ही सही कई जगह बारिश का अच्छा स्पेल रहा। क्षेत्रीय मौसम विभाग की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि अरब सागर से पूर्व की ओर आने वाली हवाएं सक्रिय होने के कारण मुंबई सहित आसपास के क्षेत्र को अच्छी बारिश हुई है, खासकर पश्चिमी उपनगर में भारी बारिश हुई है। आगामी 3 से 4 दिनों तक मौजूदा वातावरण कायम रहेगा और मध्यम बारिश मिलती रहेगी। भारी बारिश की संभावना कम मौसम विशेषज्ञ राजेश कपाड़िया ने बताया कि पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने का असर यह हुआ कि केवल मुंबई ही नहीं आसपास के क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई है। मौजूदा समीकरण देख फिलहाल यह लग रहा है कि आगामी एक सप्ताह तक मुंबई में बारिश जारी रहेगी, लेकिन पिछले 24 घंटे में हुई बारिश से ज्यादा बारिश होने के आसार बहुत कम है।पश्चिम उपनगर पर मेहरबान बारिश पश्चिम उपनगर पर बारिश मेहरबान दिखी। कई इलाकों में 24 घंटे में 100 एमएम से अधिक दर्ज की गई। बोरीवली में सबसे अधिक 171 एमएम, दहिसर में 141 एमएम, मालाड में 133 एमएम, कांदिवली में 126 एमएम बारिश दर्ज की गई।झीलें अब भी प्यासीमुंबई के आसपास भले ही बारिश तेज हो रही हो, लेकिन झीलों को अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है। झीलों के इलाकों में कोई खास बारिश दर्ज नहीं की गई है। उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह झीलों के इलाकों में भी अच्छी बारिश होगी, जिससे झीलों का स्तर बढ़ेगा। मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली झीलों में 5 प्रतिशत पानी का स्टॉक बचा है।
मुंबई समाचार मुंबई न्यूज मुंबई में बारिश मुंबई में मॉनसून Mumbai News Mumbai News In Hindi Mumbai Rain Mumbai Monsoon Mumbai Monsoon Rain
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कहीं चलेगी गर्म लू तो कहीं गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, यूपी में आज मौसम का ताजा हाल जानिएUP Weather News: मौसम विभाग की माने तो 24 मई को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही कहीं कहीं पर ऊष्ण लहर लू चलने के आसार है। साथ ही कहीं कहीं ऊष्ण रात्रि का अलर्ट जारी है। पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती...
Read more »
IMD on Mumbai Monsoon: आमची मुंबई में मॉनसून की बारिश कब होगी, गर्मी से राहत मिलेगी? देखिये मौसम विभाग क्या कहता हैMumbai Monsoon Update: मुंबई में मॉनसून के आगमन का हर कोई इंतजार कर रहा है। अनुमान है कि ये इंतजार 10 जून तक खत्म हो जाएगा। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस साल मुंबई में मॉनसून की बारिश समय पर होगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 10 जून से मेट्रो शहर में मॉनसून की बारिश शुरू हो...
Read more »
नोएडा में 4 जून तक मौसम में दिखेगा उतार-चढ़ाव: आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहेगा, आंशिक बादल छाने की उम्मीद; ...Uttar Pradesh Noida Today Weather Updates नोएडा में 4 जून तक मौसम में उतार चढ़ाव रहेगा। 1 जून को तेज हवा के साथ बारिश होगी।
Read more »
Monsoon in Mumbai: मुंबई में शुरू हुई प्री-मॉनसून की बारिश, आज भी बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहतमुंबई के कुछ हिस्सों में प्री-मॉनसून वाली बारिश हुई। सायन में 30 एमएम तक बारिश दर्ज़ की गई, लेकिन मुंबई के कई हिस्सों में अब भी प्री-मॉनसून की बारिश का इंतजार है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्री-मॉनसून गतिविधियां जल्द ही बढ़ेंगी और अन्य क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज़ की जाएगी। मॉनसून गोवा पहुंच गया है और 10 जून तक मुंबई...
Read more »
Mumbai Rain: मुंबई में आसमान से बरसी आफत, मानसून की पहली बारिश में ही सड़कें बनीं सैलाब, दो की मौतMumbai Rain: माया नगरी मुंबई में बीते 24 घंटों में आई भारी बारिश का दिखा जोरदार असर, कई इलाकों में जल जमाव के चलते जनजीवन हुआ प्रभावित
Read more »
जिले में छाए बादल: कहीं-कहीं जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जताई संभावनाशाजापुर में मई के बाद भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। मंगलवार को भी उमस से लोगों का दिनभर बुरा हाल रहा। वहीं आज बुधवार सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज भी इसी तरह का
Read more »
