Dehra By Elections-2024: हिमाचल प्रदेश के देहरा से कांग्रेस ने सीएम सुक्खू की पत्नी को टिकट दिया है. यहां पर उनका मुकाबला होशियार सिंह से है. होशियार पहले आजाद जीते थे और अब भाजपा ने उन्हें टिकट दिया है.
देहरा. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से देहरा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने अपने प्रचार अभियान की शुरूआत की है. हार, नैहनपुखर, ढलियारा, चनौर, दोसडका, हनुमान मंदिर चौक देहरा, बनखंडी जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलेश ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया.
कांग्रेस उम्मीदवार ने चनौर के लक्ष्मी नारायण मंदिर व बनखंडी में मां बगलामुखी मंदिर में पूजा अर्चना कर लोगों से मुलाकात की. कमलेश ठाकुर ने देहरा की जनता से चुनाव में अपने लिए समर्थन मांगा. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देहरा के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी. विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान मुख्यमंत्री से करवाया जाएगा. देहरा उनका मायका है और कोई भी बेटी अपने घर का विकास कराने में पीछे नहीं रह सकती. देहरा के रूठे हुए कांग्रेसियों को मना लिया जाएगा. डॉ. राजेश मेरे भाई हैं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं. उनका कोई मनमुटाव होगा तो उसे दूर कर लेंगे. देहरा की जनता बदलाव चाहती है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उपचुनाव को लेकर काफी जोश है. देहरा के पूर्व निर्दलीय विधायक के भाजपा के हाथों बिकने के कारण इस उपचुनाव का बोझ जनता पर पड़ा है. निर्दलीय विधायक की कोई पार्टी नहीं होती, वह तटस्थ रहकर भी जनता के काम कर सकते थे, लेकिन उन्होंने 14 महीने बाद ही पद से इस्तीफ़ा देकर देहरा की जनता के साथ विश्वासघात किया है. उन्होंने 14 महीने में देहरा में कोई विकास नहीं करवाया. कमलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने देहरा के बनखंडी में जूलॉजिकल पार्क दिया, पुलिस जिला बनाया और पीडब्ल्यूडी का एसई कार्यालय दिया। इससे पहले भी मुख्यमंत्री देहरा को अनेक सौगात दे चुके हैं. पूर्व निर्दलीय विधायक ने देहरा के लोगों को ठगा है. इको सेंसटिव जोन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत की थी, उसके बाद ही यथास्थिति बरकरार रखने के आदेश जारी हुए. देहरा की जनता विकास चाहतीः कमलेश कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा की जनता विकास चाहती है और विकास मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ही देहरा में करेंगे. भाजपा की झूठ की राजनीति में जनता फंसने वाली नहीं है. मेरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील है कि देहरा को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए काँग्रेस पार्टी के साथ चलें. देहरा अब मेरा है. हाईकमान ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगी. कमलेश ठाकुर ने देहरा में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद देहरा बाजार में व्यावसायियों से वोट की अपील की. उनके साथ हिमाचल प्रदेश सन्निर्माण एवं भवन कामगार बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पिंदर ठाकुर, जसवां प्रागपुर से पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र मनकोटिया व अनेक पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान इत्यादि उपस्थित रहे.
Himachal Congress Himachal Latest News Himachal Today News Dehra Mien Chunav Shimla Today News CM Sukhu Wife Dehra Up-Chunav 2024: 'रूठों को मना लेंगे डॉक्टर राजेश मेरे भाई...' देहरा में बगावत पर बोलीं CM की पत्नी कमलेश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
‘पाकिस्तान के एटम बम से डरती है कांग्रेस, हम नहीं’, अमित शाह बोले- PoK हमारा है, इसे वापस लेकर रहेंगेLoksabha Chunav 2024: बिहार की काराकाट लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रस पर जमकर निशाना साधा।
Read more »
Sidhi Lok Sabha Chunav Result: सीधी में रोचक मुकाबला! क्या वापसी करने में सफल हो पाएगी कांग्रेस?Sidhi Lok Sabha Chunav Result 2024: मध्य प्रदेश की सीधी लोकसभा सीट पर BJP प्रत्याशी राजेश मिश्रा और कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल के बीच मुकाबला है.
Read more »
Rampur Chunav Result 2024: रामपुर में BJP के धनश्याम सिंह लोधी और सपा के मोहिबुल्लाह नदवी में मुकाबलाRampur Chunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी- बीजेपी के धनश्याम सिंह लोधी और समाजवादी पार्टी के मोहिबुल्लाह नदवी में मुकाबला देखने को मिल रहा है.
Read more »
Katihar Lok Sabha Chunav Result 2024: कटिहार में नीतीश और राहुल के खास के बीच हुआ जबरदस्त मुकाबला, जानिए कैसे हुई जीतKatihar Lok Sabha Chunav Result 2024 : बिहार चुनाव के दूसरे चरण में मतदान में 5.92% की गिरावट दर्ज की गई। कटिहार लोकसभा सीट पर 64.
Read more »
Loksabha Election Result 2024: अबपने भाई यूसुफ पठान के जीतने पर खुशी से झूम उठे इरफान पठान, दिया ये खास संदेशLoksabha Election Result 2024 : इरफान पठान ने अपने भाई यूसुफ पठान की लोकसभा चुनार जीतने पर प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने राजनीति में युसुफ के सफल भविष्य की कामना की है.
Read more »
यूपी में भाजपा को करारा झटका के बाद सीएम योगी का पहला रिएक्शन, मोदी को लेकर यह दी ये बातLok Sabha Election Chunav 2024 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र में एनडीए की तीसरी बार सरकार बनने पर जनता जनार्दन का आभार जताया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा...
Read more »
