प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर में बधाइयों का तांता लगा है. अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, शरद पवार, शत्रुघन सिन्हा और योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर मोदी को बधाई संदेश लगातार मिल रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन आज देशभर में मनाया जा रहा है. बीजेपी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम आयोजित करेगी. दिल्ली सरकार भी 75 सेवा परियोजनाओं की शुरुआत और बड़े आयोजनों का आयोजन कर रही है.
ऐसे में सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को बधाई संदेश मिलने का सिलसिला जारी है. देश के कई बड़े राजनेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आकांक्षाओं का केंद्र भी बना है. अंतरिक्ष में चांद के दक्षिणी ध्रुव से लेकर द्वारका में समुद्र की गहराई तक, उन्होंने विरासत और विज्ञान दोनों को गौरव दिलाया है. उनके नेतृत्व में आज भारत स्पेस सेक्टर में नए कीर्तिमान बना रहा है." उन्होंने आगे कहा कि स्वदेशी कोविड वैक्सीन, स्वदेशी रक्षा प्रणाली, स्टार्टअप्स, इनोवेशन, किसानों की फसलों को उचित दाम दिलाने से लेकर मैन्युफैक्चरिंग मिशन तक, मोदी जी एक ऐसे भारत का निर्माण कर रहे हैं, जो हर क्षेत्र में स्वावलंबी हों."मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आकांक्षाओं का केंद्र भी बना है। अंतरिक्ष में चाँद के दक्षिणी ध्रुव से लेकर द्वारका में समुद्र की गहराई तक, उन्होंने विरासत और विज्ञान दोनों को गौरव दिलाया है। उनके नेतृत्व में आज भारत स्पेस सेक्टर में नए कीर्तिमान बना रहा है।स्वदेशी कोविड…— Amit Shah September 17, 2025'अनगिनत लोगों को जीवन को छुआ...'आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. हम सचमुच भाग्यशाली हैं कि हमें सही समय पर सही नेता मिला है, जो स्पष्टता और दृढ़ संकल्प के साथ हमारे राष्ट्र का मार्गदर्शन कर रहा है. जनता और हमारे राष्ट्र की समृद्धि के प्रति उनकी पूर्ण प्रतिबद्धता ने अनगिनत लोगों के जीवन को छुआ है और पूरे देश में सार्थक बदलाव लाए हैं. अपनी निष्ठा से, उन्होंने हमारी वैश्विक प्रतिष्ठा को मज़बूत किया है और 2047 तक विकसित भारत के अपने रोडमैप के साथ हमें विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं. मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य, असीम ऊर्जा और हमारी महान मातृभूमि के लिए समर्पित सेवा के लिए अनेक वर्षों तक उनकी कामना करता हूं." Advertisement Warmest birthday greetings to our Hon’ble Prime Minister, Shri Narendra Modi ji. We are truly fortunate to have the right leader at the right time, guiding our nation with clarity and determination. His absolute commitment to the people and our nation’s prosperity, reflected in… pic.twitter.com/lR4CgatxQt— N Chandrababu Naidu September 17, 2025यह भी पढ़ें: Modi@75... पीएम मोदी 75 साल के हुए, MP के धार में लॉन्च करेंगे 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियानबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है."आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।@narendramodi— Nitish Kumar September 17, 2025एनसीपी नेता शरद पवार ने नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, "आपके जन्मदिन के मौके पर, मैं आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्नता और दीर्घायु प्रदान करे. मैं आपके कुशल मार्गदर्शन में हमारे राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं और आने वाले वर्षों में इसके और अधिक कल्याण एवं विकास की कामना करता हूं."On the occasion of your birthday, I extend my warm greetings and good wishes to you. May you be blessed with good health, happiness, and a long life.I wish for the continued progress of our nation under your able guidance and look forward to its greater wellbeing and…— Sharad Pawar September 17, 2025हिंदी सिनेमा कलाकार और टीएमसी नेता शत्रुघन सिन्हा ने पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "हमारे मित्र और समाज के मित्र माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. ईश्वर आपको सदैव सुख, शांति, आनंद, उत्तम स्वास्थ्य और स्वस्थ दीर्घायु प्रदान करें."Wishing our friend & friend of the society hon'ble PM @narendramodi many many happy returns of the day. May God bless you in abundance with happiness, peace, joy, great well-being & a healthy long life ahead always.💐#BirthdayWishes pic.twitter.com/4qCIZj0WRr— Shatrughan Sinha September 17, 2025यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के लिए फर्टिलाइजर्स की मांग, मुख्यमंत्री स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी Advertisement 'विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता...'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर 'नए भारत' को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई."140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर 'नए भारत' को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को… pic.twitter.com/98CdgAPZmP— Yogi Adityanath September 16, 2025उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि और लोक-कल्याण की भावना को जीवन-साधना में उतारने वाले आपके अप्रतिम पुरुषार्थ, संवेदनशील नेतृत्व और अखण्ड कर्मनिष्ठा ने 'नए भारत' को आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन प्रदान करें, जिससे राष्ट्र को आपका सशक्त नेतृत्व और हम सभी को आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे."---- समाप्त ---- ये भी देखें
PM Modi 75Th Birthday BJP Celebrations Amit Shah Wishes Modi Chandrababu Naidu Greetings Nitish Kumar Wishes PM Sharad Pawar Message Shatrughan Sinha Greetings Yogi Adityanath Wishes Modi Social Media Wishes Modi विश्वकर्मा जयंती मोदी 75वां जन्मदिन पीएम मोदी जन्मदिन कार्यक्रम मोदी को बधाई मोदी जन्मदिन राजनीति नरेंद्र मोदी शुभकामनाएं पीएम मोदी सोशल मीडिया ट्रेंड भाजपा मोदी जन्मदिन सेलिब्रेशन मोदी पर नेताओं की प्रतिक्रिया भारत के प्रधानमंत्री जन्मदिन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Modi @75: 2014 से शुरू पीएम मोदी के कार्यकाल ने बदली देश की दिशा, 11 वर्षों में लिए ये अहम फैसलेPM Modi 75: प्रधानमंत्री मोदी ने जब से सत्ता संभाली है, तभी से जनता के हक वे बड़े निर्णय लेते आए हैं. इस साल 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म को लेकर बड़ा ऐलान किया. इस तरह के फैसलों ने आम जनता को तो राहत दी है बल्कि देश की दिशा भी बदल दी है.
Read more »
Modi@75: पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश में मनाएंगे 75वां जन्मदिन, देश के पहले PM मित्र पार्क समेत देंगे कई सौगातेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन पर बुधवार को मध्य प्रदेश आ रहे हैं। यह अवसर खास इसलिए भी है, क्योंकि मोदी दूसरी बार प्रदेश की धरती पर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इससे
Read more »
Modi@75: शासन से समाज कल्याण, विज्ञान और विदेश नीति तक.., बुनियादी बदलावों से PM मोदी ने बदल दी देश की तस्वीरपिछले एक दशक में पीएम नरेंद्र मोदी ने तकनीक आधारित शासन से लेकर आर्थिक नीतियों, समाज कल्याण, विज्ञान व बुनियादी ढांचे के विकास, कानूनी सुधार और विदेश नीति में नित नए प्रयोग किए हैं।
Read more »
Modi@75: संसद पहुंचे तो किया प्रणाम..बच्चों के लिए तोड़ा प्रोटोकॉल, राजनीतिक संस्कृति का नया पाठ पढ़ा रहे पीएमनीतियों और भाषणों से इतर, पीएम मोदी की स्वाभाविक संवेदना और विनम्र व्यवहार में यह बखूबी झलकता है, जो उनके उच्च पद को मानवीय स्पर्श देता है। वे संसद की सीढ़ियों पर झुककर लोकतंत्र
Read more »
PM Modi@75: पीएम मोदी को मिले तोहफ़ों की ई-नीलामी 17 सितंबर से, सबसे महंगा तोहफ़ा ‘भवानी माता की मूर्तिकेंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफ़ों की सातवीं ई-नीलामी का ऐलान किया है. यह नीलामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगी. देश
Read more »
Modi@75... पीएम मोदी 75 साल के हुए, MP के धार में लॉन्च करेंगे 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. बीजेपी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित करेगी, जबकि दिल्ली सरकार 75 सेवा परियोजनाओं की शुरुआत करेगी. मध्य प्रदेश दौरे में नरेंद्र मोदी स्वास्थ्य, पोषण, उद्योग और आदिवासी कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिनमें 'पीएम मित्र पार्क' भी शामिल है.
Read more »
