प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. बीजेपी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित करेगी, जबकि दिल्ली सरकार 75 सेवा परियोजनाओं की शुरुआत करेगी. मध्य प्रदेश दौरे में नरेंद्र मोदी स्वास्थ्य, पोषण, उद्योग और आदिवासी कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिनमें 'पीएम मित्र पार्क' भी शामिल है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. देश भर में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए बीजेपी ने मेगा प्लान बनाया है. बीजेपी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है.
दूसरी तरफ, नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन विश्वकर्मा जयंती के साथ मेल खाता है. यह वह त्योहार है, जो शिल्पकारों और कारीगरों को सम्मानित करता है. प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक, दिल्ली सरकार 75 सेवा परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं, उद्घाटनों, शिलान्यासों, उन सभी कार्यों की शुरुआत करेगी, जो दिल्ली में वर्षों से लंबित थे, उन सभी कार्यों को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुरू किया जाएगा.17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली सरकार विशाल आयोजन कर रही है. इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर "धन्यवाद मोदीजी" कार्यक्रम किया जाएगा. इसके अलावा, त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य नेता मौजूद रहेंगे.मध्य प्रदेश के दौरे पर PM मोदी...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे रहेंगे और स्वास्थ्य, पोषण, आदिवासी कल्याण और उद्योग से जुड़ी कई प्रमुख पहलों का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे. यह दौरा प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन के अवसर पर हो रहा है. वे दोपहर करीब 12 बजे धार में 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' और 'आठवें राष्ट्रीय पोषण माह' अभियान का शुभारंभ करेंगे. इन अभियानों के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी सुविधाओं में एक लाख से ज़्यादा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे. Advertisement प्रधानमंत्री मोदी करीब 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत फंड ट्रांसफर करेंगे. इस अभियान का मकसद महिला-केंद्रित निवारक, प्रोत्साहनकारी और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है. यह गैर-संचारी रोगों, एनीमिया, तपेदिक और सिकल सेल रोग का शीघ्र पता लगाने और उपचार पर केंद्रित होगा. प्रधानमंत्री सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए मध्य प्रदेश में एक करोड़ सिकल सेल स्क्रीनिंग और परामर्श कार्ड वितरित करेंगे.इसके साथ ही, नरेंद्र मोदी ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में गर्भवती महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के बारे में समय पर जानकारी देने के लिए 'सुमन सखी चैटबॉट' का शुभारंभ करेंगे.यह भी पढ़ें: ट्रंप ने PM मोदी को मिलाया फोन, दी जन्मदिन की बधाई, बोले- पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगेप्रधानमंत्री मोदी आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदिवासी क्षेत्रों में 'आदि सेवा पर्व' का भी शुभारंभ करेंगे. यह कार्यक्रम जनजातीय ग्राम कार्य योजना और जनजातीय ग्राम विजन 2030 के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, आजीविका, स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण सेवाएं प्रदान करेगा.प्रधानमंत्री धार में 2,150 एकड़ में फैले पीएम मित्र पार्क का भी उद्घाटन करेंगे. इस पार्क में आधुनिक सड़कें, एक सौर ऊर्जा संयंत्र और एक सामान्य अपशिष्ट उपचार सुविधा होगी. यह कपास किसानों को सहायता प्रदान करेगा, निर्यात को बढ़ावा देगा, लगभग 3 लाख रोजगार सृजित करेगा और 23,140 करोड़ रुपये से ज्यादा के कपड़ा निवेश को आकर्षित करेगा. Advertisement प्रधानमंत्री 'एक बगिया मां के नाम' पहल के तहत एक महिला स्वयं सहायता समूह की लाभार्थी को एक पौधा भेंट करेंगे. मध्य प्रदेश में 10 हजार से ज़्यादा महिलाएं अपने 'मां की बगिया' उद्यान में पेड़ लगाएंगी और उनकी देखभाल करेंगी, और सरकार उन्हें हर ज़रूरी मदद देगी.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Narendra Modi 75 BJP Celebrations Delhi 75 Projects Health Initiatives Nutrition Campaign PM Mitra Park Madhya Pradesh Visit Tribal Welfare Maternal Health SUMAN Sakhi Chatbot Aadi Seva Parv Textile Investment Women Empowerment Ayushman Camps Anemia Screening Employment Generation India Gate Event Thank You Modi Ji
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2026 से बदलेंगे CBSE नियम, 75% अटेंडेंस और इंटरनल मार्क्स होंंगे अनिवार्यअब जो छात्र 2026 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे, उनके लिए कम से कम 75% स्कूल में अटेंडेंस जरूरी होगा. बोर्ड ने साफ कहा है कि अटेंडेंस सीधे इंटरनल मार्क्स से जुड़ी होगी. इसका मतलब है कि पूरे दो साल तक नियमित रूप से स्कूल जाना पड़ेगा.
Read more »
13 साल CM और 11 साल PM, फिर भी नरेंद्र मोदी के पास सिर्फ इतनी दौलत, जेब में ₹53 हजार कैश मगर एक भी घर-जमीन नहींप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल के हो गए हैं। वे पिछले 24 सालों में गुजरात के सीएम और भारत के पीएम हैं। मगर इसके बावजूद उनकी संपत्ति 3.
Read more »
मोदी @75 : संघर्ष से शिखर तक, 75 उपलब्धियां जिन्होंने बदला भारत का चेहराPM Modi At 75: एक साधारण परिवार में जन्मे नरेन्द्र मोदी का सत्ता के शीर्ष पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छा शक्ति और अपनी मंजिल तक पहुंचने का जज्बा हो, तो वह मुश्किल से मुश्किल हालात को आसान बनाकर अपने लिए नए रास्ते बना सकता है.
Read more »
अपने 75वें जन्मदिन पर दिनभर क्या करेंगे पीएम मोदी, 17 सितंबर का प्लान क्या है?PM Modi's 75th birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 साल के हो गए। इस मौके पर मोदी कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करेंगे। कई अन्य विकास पहलों का अनावरण भी करेंगे।
Read more »
PM Modi at 75: నేడు ప్రధాని నరేంద్ర మోడీ 75వ పుట్టినరోజు.. నమో ఖాతాలో ఎన్నో ప్రపంచ రికార్డులు..PM Modi at 75: నేడు ప్రధాన మంత్రి నరేంద్ర మోడీ 75వ యేట అడుగుపెట్టారు. ఈ సందర్భంగా ప్రధానికి పుట్టినరోజు శుభాకాంక్షలు వెల్లువెత్తుతున్నాయి. ఈ సందర్బంగా ఈయన ఖాతాలో కొన్ని రికార్డులు..
Read more »
PM Modi at 75: 75 యేళ్ల వయసులో ప్రధాని మోడీ ఆరోగ్య రహస్యం ఏమిటి..? ఆయన రోజు ఏమి తింటారు..PM Modi at 75: సాధారణంగా మన దగ్గరున్న కొంత మంది నేతలు ఎపుడు జ్వరం అనో.. హాస్పిటల్ లో చేరిన సందర్భాలున్నాయి. మోడీ మాత్రం ఇన్నేళ్లలో అనారోగ్యం పాలయ్యినట్టుగా.. కనీసం దగ్గు, జలుబు లాంటి లేకుండా లైఫ్ ను లీడ్ చేస్తున్నట్టు ఆయనను చూస్తే తెలుస్తుంది.
Read more »
