Lawrence Bishnoi: हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई को चाह कर भी मुंबई पुलिस हाथ नहीं लगा सकती है, जो पुलिस के सामने बहुत बड़ी चुनौती है.
Lawrence Bishnoi: बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई को मुंबई पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ करना चाहती है, लेकिन यह संभव नहीं है. क्या आप इसकी वजह जानते हैं?दशहरे के दिन अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
इस हत्या ने ना सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया. वहीं, इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है. मुंबई पुलिस ने भी कोर्ट में यह दावा किया कि इस हत्याकांड में लॉरेंस गैंग शामिल हैं.वहीं, हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई को चाह कर भी मुंबई पुलिस हाथ नहीं लगा सकती है, जो पुलिस के सामने बहुत बड़ी चुनौती है. दरअसल, मुंबई पुलिस लॉरेंस को हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है, लेकिन वह उसे मुंबई नहीं ला सकती. अगर मुंबई पुलिस को लॉरेंस से पूछताछ करनी है तो उन्हें साबरमती जेल जाना पड़ेगा.दरअसल, गृह मंत्रालय के आदेश इसके बीच आ रहा है. पिछले साल गृह मंत्रालय ने धारा 268 के तहत एक आदेश जारी किया था. जिसके अनुसार किसी व्यक्ति पर अगर धारा 268 और 267 लगाया जाता है तो उसे जेल से नहीं हटाया जा सकता है. यह धारा राज्य सरकार को यह अधिकार देती है कि वह किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के वर्ग को जेल से नहीं हटा सकते हैं.अगस्त, 2023 में सीआरपीसी की धारा 268 के तहत यह आदेश दिया गया था. जिसके अनुसार कोई भी स्टेट या एजेंसी 1 साल तक लॉरेंस की कस्टडी नहीं ले सकती है. जिसे बढ़ाकर अब दो साल कर दिया गया है. गृह मंत्रालय की मानें तो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जेल से लाने और जाने में कानून व्यवस्था में चूक हो सकती है. इसकी वजह से शायद ही मुंबई पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी मिल सकेगी.लॉरेंस बिश्नोई की बात करें तो उसके कनेक्शन देश ही नहीं विदेश तक है. वह जेल में ही रहकर घटनाओं को अंजाम दे रहा है. उसके करीबी गोल्डी बराड़, सचिन बिश्नोई की मदद से वह टारगेट पूरा करता है. सिद्धू मूसेवाला की मौत की जिम्मेदारी भी लॉरेंस गैंग ने ली थी. एनआईए ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि लॉरेंस बिश्नोई कभी भी डायरेक्ट किसी शूटर से बात नहीं करता है बल्कि वह गोल्डी बराड़ और सचिन बिश्नोई की मदद से शूटर्स तक मैसेज पहुंचाता है.
Gangster Lawrence Bishnoi Story Baba Siddique Baba Siddique Death Mumbai Police MAHARASHTRA NEWS
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
"लॉरेंस विश्नोई गैंग से बोल रहा हूं, 5 करोड़ दे दो वरना...": एक्‍सटोर्शन कॉल से कारोबारियों में दहशतDelhi News: लॉरेंस बिश्नोई के नाम से दिल्ली के कारोबारियों को धमकी
Read more »
लॉरेंस की जेल से धमकी का वीडियो कॉल आया सामने, कुणाल छाबड़ा से मांगी 5 करोड़ की फिरौतीदिल्ली के ग्रेटर कैलेश में नादिर शाह मर्डर (Nadir Shah Murder Case) मामले में लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का नाम सामने आया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस कुणाल छाबड़ा से पूछताछ कर रही है और अब मामले से जुड़ी लॉरेंस बिश्नोई और कुणाल छाबड़ा (Kunal Chhabra) की फोन कॉल की बातें भी सामने आई हैं. दोनों के बीच रंगदारी को लेकर बात हो रही है.
Read more »
बाबा सिद्दीकी, सलमान और लॉरेंस बिश्नोई... क्यों जा रहा गैंगस्टर पर शक? जानिए पांच बड़े कारणएनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने का संदेह है। तीन हमलावरों ने सामने से गोलियां मारीं, जिनमें तीन गोलियां बाबा सिद्दीकी को लगीं। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस हत्याकांड के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होना सामने आ रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।...
Read more »
Baba Siddique Murder Case: क्यों लॉरेंस बिश्नोई को हाथ भी नहीं लगा पा रही मुंबई पुलिस? किस वजह से कस्डटी...Lawrence Bishnoi News:बिश्नोई को अगस्त 2023 में सीमा पार से ड्रग्स की तस्करी के एक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल से साबरमती सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया था. खूंखार गैंगस्टर के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं. उसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला पर जानलेवा हमले की जिम्मेदारी भी ली थी.
Read more »
लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी नहीं ले पा रही मुंबई पुलिस, जानें फंस रहा कौन- सा पेच?लॉरेंस जैसे गैंगस्टरों (Mumbai Police Lawrence Bishnoi) को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए पुलिस के लिए जरूरी है कि उसकी कस्टडी मिले और उससे सख्ती से पूछताछ की जाए, ताकि हर एक जानकारी जुटाई जा सके. लेकिन मुंबई पुलिस के हाथ पूरी तरह से बंधे हुए हैं.
Read more »
Baba Siddique Murder Update: बाबा सिद्दीकी पर हैरान करने वाले खुलासे!लॉरेंस बिश्नोई को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है.. लॉरेंस बिश्नोई ड़ी कंपनी की तरह अपने गुर्गों की एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
