LIVE: मुजफ्फरनगर सीट पर मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक 50% वोटिंग

United States News News

LIVE: मुजफ्फरनगर सीट पर मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक 50% वोटिंग
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 212 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 63%

मुज़फ्फरनगर में दोपहर 3 बजे तक कुल 50.60 फीसदी मतदान, EVM खराब होने से RLD कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 VoteKar VoteForIndia

उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर आज पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और गठबंधन के बीच महामुकाबला है. गठबंधन की ओर से आरएलडी के प्रमुख चौधरी अजित सिंह मैदान में हैं.

जबकि बीजेपी पूर्व केन्द्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद संजीव बालियान पर ही दांव लगाया है. इस सीट पर कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है. वहीं शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया ने इस सीट से ओमबीर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है.- मुज़फ्फरनगर में दोपहर 3 बजे तक कुल 50.60 फीसदी मतदान.- मुजफ्फरनगर में सुबह 9 बजे तक 10 फीसदी मतदान. - मुजफ्फरनगर से बीजेपी सांसद संजीव बालियान ने बुरका पहनी मुस्लिम महिलाओं के मतदान पर आपत्ति जताई, उन्होंने कहा कि इससे फेक वोटिंग हो सकती है. Union Minister and Muzaffarnagar BJP candidate Dr. Sanjiv Balyan: Faces of women in burkhas are not being checked and I allege that fake voting is being done. If not looked into, I will demand a repoll pic.twitter.com/Gphlm2NoRx — ANI UP April 11, 2019लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: अबकी बार किसकी सरकार? 91 सीटों के लिए वोटिंग, बूथों पर लंबी कतार2014 के लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट पर 69.42 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि 2009 में यहां पर 54.37 फीसद मतदान हुआ था. इस सीट पर 97,119 नए वोटर्स हैं. मुजफ्फरनगर में 39.93 फीसदी मुस्लिम आबादी है, जबकि हिन्दू 44.46 फीसद है. यहां अनुसूचित जाति के लोग करीब 14.42 फीसद हैं. दरअसल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित लोकसभा सीटों में से एक मुजफ्फरनगर पर हर किसी की नजर टिकी है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 'जाटलैंड' के नाम से मशहूर ये क्षेत्र अभी भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में है. 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले 2013 में यहां हुए दंगों ने सियासी दंगल खड़ा कर दिया था. जिसके बाद से ही इस सीट पर हर किसी की नजर रहती है. केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके संजीव बालियान इस सीट पर 2014 में बड़ी जीत कर हासिल कर आए थे. हालांकि, इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के लिए राह आसान नहीं है क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले जाटों की नाराजगी काफी मुश्किल का विषय बनी थी.शुरुआती कई साल इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस का ही वर्चस्व रहा. 1952 के पहले लोकसभा चुनाव से लेकर 1962 तक ये सीट कांग्रेस के खाते में ही रही, जिसके बाद लगातार दो बार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने जीत दर्ज की थी. 1977 से 1991 तक ये सीट जनता दल, कांग्रेस के खाते में रही. 1990 के आसपास जब देश में राम मंदिर का मुद्दा चरम पर था तो उसका असर यहां भी देखने को मिला. 1991, 1996 और 1998 के लोकसभा चुनाव में यहां पर लगातार भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी. 1999 में जब फिर से चुनाव हुए तो कांग्रेस ने सीट छीन ली. हालांकि, 2004 और 2009 में ये सीट क्रमश: समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के खाते में गई. और 2014 में चली मोदी लहर ने इस सीट को दोबारा बीजेपी की झोली में डाल दिया.आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर करीब 16 लाख वोटर्स हैं. इनमें पुरुष वोटर 875186 और 713297 महिला वोटर हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 69.7 फीसदी वोट जले थे. 2014 में इस सीट पर NOTA को 4739 वोट गए थे. इस सीट पर 27 फीसदी मुस्लिम वोटर मौजूद हैं. मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल पांच विधानसभाएं आती हैं. इनमें बुढ़ाना, चरथावल, मुजफ्फरनगर, खतौली, सरधना सीट आती हैं. ये पांचों ही सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में हैं. इनमें सरधना सीट से ठाकुर संगीत सोम विधायक हैं, जो अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं.2014 में उत्तर प्रदेश में चली भारतीय जनता पार्टी की लहर का असर मुजफ्फरनगर में भी देखने को मिला था. संजीव बालियान ने इस सीट पर करीब 60 फीसदी वोट हासिल किए थे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार कादिर राणा को सिर्फ 22 फीसदी वोट ही हासिल हुए थे. संजीव बालियान ने कादिर राणा को करीब 4 लाख वोटों से हराया था.कादिर राणा, बहुजन समाज पार्टी, कुल वोट मिले 252241, 22.8 फीसदीकिसान बैकग्राउंड से आने वाले संजीव बालियान ने 2013 में राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरीं थीं. जब उनका नाम मुजफ्फरनगर दंगों में आया था, उनपर दंगों के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप था. उनपर आरोप था कि सितंबर 2013 में उन्होंने एक महापंचायत की थी, जिसके कारण इलाके में माहौल बिगड़ा था. बालियान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े जाट नेता हैं, 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने नाराज जाटों को मनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. संजीव बालियान के पास कुल 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है. इनमें 68 लाख चल और 39 लाख की अचल संपत्ति भी शामिल है. 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर उनके ऊपर कई मामले दर्ज हैं. 16वीं लोकसभा में संजीव बालियान ने कुल 52 चर्चाओं में हिस्सा लिया, इस दौरान उन्होंने 4 सवाल पूछे और 1 प्राइवेट बिल पेश किया. संजीव बालियान ने मोदी कैबिनेट में कई जिम्मेदारियां निभाईं. शुरू में वह कृषि राज्य मंत्री रहे जिसके बाद उन्हें जल राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई. हालांकि, 2017 में हुए कैबिनेट विस्तार में उन्हें मंत्रिमंडल से निकाल दिया गया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मतदान करने पर दवा पर मिलेगी 10 फीसदी छूट, मिलेगा फ्री खाना-Navbharat Timesमतदान करने पर दवा पर मिलेगी 10 फीसदी छूट, मिलेगा फ्री खाना-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव में वोटिंग के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। नोएडा में वोट देने के बाद दवाओं की खरीद पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी।
Read more »

मुजफ्फरनगरः सीधे मुकाबले में फंसे हैं संजीव बालियानमुजफ्फरनगरः सीधे मुकाबले में फंसे हैं संजीव बालियान2014 में मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से संजीव बालियान पहली बार सांसद बने थे. 2019 में मुजफ्फरनगर सीट पर दो दिग्गज जाटों के बीच मुकाबला है, इस बार संजीव बालियान के सामने अजीत सिंह खड़े हैं.
Read more »

Lok Sabha Elections 2019: बंगाल में कूचबिहार व अलीपुरद्वार सीट पर मतदान कलLok Sabha Elections 2019: बंगाल में कूचबिहार व अलीपुरद्वार सीट पर मतदान कलउत्तर बंगाल की जिन दो सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा, उसमें कूचबिहार में पुराने नेताओं के भाग्य का फैसला कुछ हद तक बिलकुल नए मतदाताओं के रुख पर निर्भर करेगा। ElectionsWithJagran MeraPowerVote LokSabhaElections2019
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: आज पहले फेज में 91 लोकसभा सीटों पर मतदान, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019: आज पहले फेज में 91 लोकसभा सीटों पर मतदान, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व चुनाव होता है और आज लोकसभा चुनाव के लिए पहले फेज की वोटिंग होनी है। पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए देश के 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आज ही आंध्र, सिक्किम, अरुणाचल विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।
Read more »

Lok Sabha Elections 2019 LIVE: लोकसभा के रण का पहला चरण आज, 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग शुरू– News18 हिंदीLok Sabha Elections 2019 LIVE: लोकसभा के रण का पहला चरण आज, 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग शुरू– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों- सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा. बिहार की चार सीटों- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई, असम की पांच और महाराष्ट्र की सात, ओडिशा की चार और पश्चिम बंगाल की दो सीटों के लिए मतदान होगा.
Read more »

LIVE: निजामाबाद सीट पर वोटिंग, 2 घंटे में राज्‍य में इतना रहा मतदानLIVE: निजामाबाद सीट पर वोटिंग, 2 घंटे में राज्‍य में इतना रहा मतदानNizamabad Lok Sabha Seat 2019  लोकसभा चुनाव के लिए निजामाबाद सीट से कुल 185 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. टीआरएस ने इस बार मौजूदा सांसद और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी कलवकुंतला कविता पर दांव लगाया है ज‍िन्हें कांग्रेस उम्मीदवार MADHU GOUD YASKHI से कड़ी टक्कर म‍िल रही है. बीजेपी ने ARVIND DHARMAPURI को मैदान में उतारा है. तेलंगाना में सुबह 7 बजे से वोट‍िंग शुरू हो चुकी है जो शाम 6 बजे तक चलेगी. तेलंगाना में सुबह 9 बजे तक 10.6 फीसदी मतदान हो चुका है.
Read more »

LIVE: औरंगाबाद सीट पर वोटिंग जारी, 10 बजे तक 13 फीसदी मतदानLIVE: औरंगाबाद सीट पर वोटिंग जारी, 10 बजे तक 13 फीसदी मतदानAurangabad Lok Sabha Seat 2019 लोकसभा चुनाव के लिए औरंगाबाद सीट से कुल 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. बिहार की औरंगाबाद सीट पर इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बनाम महागठबंधन की सीधी टक्कर है. 2019 के लोकसभा के लिए बीजेपी के सुशील कुमार सिंह चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »

LIVE: विजयवाड़ा सीट: मतदान जारी, मतदान बूथ पर भारी संख्या में लोगLIVE: विजयवाड़ा सीट: मतदान जारी, मतदान बूथ पर भारी संख्या में लोगविजयवाड़ा सीट पर जातिगत फैक्टर बड़ा मुद्दा है. यहां कम्मा समुदाय का दबदबा है. उसके बाद कापू, रेड्डी, ईसाई, ब्राह्मण और पिछड़ी जातियां अपना प्रभाव रखते हैं.
Read more »

LIVE: महबूबाबाद सीट पर वोटिंग, 4 घंटे में 32.19 फीसदी मतदानLIVE: महबूबाबाद सीट पर वोटिंग, 4 घंटे में 32.19 फीसदी मतदानMahabubabad Lok Sabha Seat 2019  लोकसभा चुनाव के लिए महबूबाबाद सीट से कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. टीआरएस ने उम्मीदवार बदलते हुए इस बार कव‍िता मालोथु पर दांव लगाया है ज‍िन्हें कांग्रेस उम्मीदवार Balaram Naik Porika से कड़ी टक्कर म‍िल रही है. बीजेपी ने Jatothu Hussain को मैदान में उतारा है. तेलंगाना में सुबह 7 बजे से वोट‍िंग शुरू हो चुकी है जो शाम 6 बजे तक चलेगी. तेलंगाना में सुबह 11 बजे तक 22.84 फीसदी मतदान हो चुका है.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 Live: अरुणाचल पश्‍च‍िम सीट पर मतदान जारी, प्रदेश में 40.73% वोटिंग दर्जलोकसभा चुनाव 2019 Live: अरुणाचल पश्‍च‍िम सीट पर मतदान जारी, प्रदेश में 40.73% वोटिंग दर्जदोपहर 2 बजे तक अरुणाचल प्रदेश में 40.73 फीसदी वोटिंग दर्ज की जा चुकी है IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 VoteKar VoteForIndia
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:04:09