लोकसभा चुनाव 2019 Live: अरुणाचल पश्‍च‍िम सीट पर मतदान जारी, प्रदेश में 40.73% वोटिंग दर्ज

United States News News

लोकसभा चुनाव 2019 Live: अरुणाचल पश्‍च‍िम सीट पर मतदान जारी, प्रदेश में 40.73% वोटिंग दर्ज
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 63%

दोपहर 2 बजे तक अरुणाचल प्रदेश में 40.73 फीसदी वोटिंग दर्ज की जा चुकी है IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 VoteKar VoteForIndia

देश में लोकसभा चुनावों में कुल 543 सीटों के लिए 7 चरणों में होने वाले चुनाव के तहत पहले चरण में गुरुवार को मतदान जारी है. पहले चरण में 20 राज्यों की कुल 91 सीटों को शामिल किया गया है. दोपहर 2 बजे तक अरुणाचल प्रदेश में 40.

73 फीसदी वोटिंग दर्ज की जा चुकी है. बात करें अरुणाचल प्रदेश की पश्‍च‍िम अरुणाचल सीट की तो यहां से नामांकन रद्द होने और नाम वापस लेने की प्रक्रिया के बाद नामों को चुनाव आयोग से हरी झंडी मिल चुकी है, उनमें लगातार पिछले दो बार से बीजेपी के सांसद किरन रिजिजू पर पार्टी ने तीसरी बार भी भरोसा जताया है. अन्य प्रत्याशियों में कांग्रेस से नाबाम टुकी, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल से सुबु केची, जनता दल सेक्युलर से जरजुम एटी, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से जोमिन न्योकिर कारा, नेशनल पीपुल्स पार्टी से ख्योडा एपिक का नाम शामिल है. वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों में रूमक जोमोह हैं.इस सीट को कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना जाता है. कांग्रेस यहां से सबसे ज्यादा बार यानी 6 बार चुनाव जीत चुकी है. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलावा यहां पर अरुणाचल कांग्रेस का भी प्रभाव है. साल 1998 के लोकसभा चुनाव में अरुणाचल कांग्रेस ने यहां से जीत दर्ज की थी.अरुणाचल प्रदेश की कुल दो सीटों पर 798248 मतदाता अपने मतदान शक्‍त‍ि का प्रयोग करेंगे. इनमें से 394456 पुरुष और 403792 महिलाएं हैं. इसके लिए 2202 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. चुनाव मैदान में 12 प्रत्‍याशी अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं.भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश की पश्चिम संसदीय क्षेत्र से साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के किरन रिजिजू ने 41 हजार 738 वोटों से जीत दर्ज की थी और कांग्रेस के तकाम संजोय को हार का सामना करना पड़ा था. रिजिजू को इस चुनाव में एक लाख 69 हजार 367 वोट मिले थे, जो कुल मतदान का 50.16 प्रतिशत था. जबकि तकाम संजोय को एक लाख 27 हजार 629 वोटों से संतोष करना पड़ा था. इस सीट पर 75.60 प्रतिशत मतदान हुआ था और कुल 3 लाख 37 हजार 71 लोगों ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया था. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 3 लाख 37 हजार 671 यानी 75.60 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था. अरुणाचल पश्चिम में कुल मतदाताओं की संख्या चार लाख 46 हजार 640 है, जिसमें से महिला वोटरों की संख्या दो लाख 27 हजार 225 है और पुरुष वोटरों की संख्या दो लाख 19 हजार 415 है. गौरतलब है कि चुनाव के पहले चरण में 18 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद 25 मार्च को नामां‍कन की आखिरी तारीख थी. अंतिम चरण में वोटिंग 19 मई को होगी, जिसके बाद पूरे देश के चुनाव नतीजों का ऐलान 23 मई को किया जाएगा. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव: केंद्र में किंगमेकर बनने की जुगत में TDP, TRS और YSR कांग्रेस-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव: केंद्र में किंगमेकर बनने की जुगत में TDP, TRS और YSR कांग्रेस-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: लोकसभा चुनावों में हर क्षेत्रीय पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर केंद्र में किंगमेकर की भूमिका में आने की जद्दोजहद में जुटी है। कुछ प्री-पोल सर्वे में त्रिशंकु चुनाव की स्थिति को देखते हुए टीडीपी, टीआरएस और वाईएसआर कांग्रेस के भीतर अब किंगमेकर की लालसा और बढ़ गई है।
Read more »

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए देशभर में प्रचार करेंगे रॉबर्ट वाड्रालोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए देशभर में प्रचार करेंगे रॉबर्ट वाड्राकांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति राबर्ट वाड्रा लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। RobertVadra2016 INCIndia priyankagandhi RahulGandhi LoksabhaElections2019 LokSabha2019
Read more »

लोकसभा चुनाव में बिहार में सारे मुद्दे जातीय समीकरण के आगे ढेरलोकसभा चुनाव में बिहार में सारे मुद्दे जातीय समीकरण के आगे ढेरग्राउंड रिपोर्ट: बिहार में पहले चरण के चार संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जातीय समीकरण सारे समीकरणों पर हावी है. चुनाव में न सर्जिकल स्ट्राइक, न पुलवामा और न ही कांग्रेस के 72 हजार (न्याय) की चर्चा है. ओम गौड़ की रिपोर्ट.
Read more »

लोकसभा चुनाव फ्लैशबैक: ...जब अमेठी में चुनावी मैदान में आमने-सामने था गांधी परिवार-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव फ्लैशबैक: ...जब अमेठी में चुनावी मैदान में आमने-सामने था गांधी परिवार-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: अमेठी कांग्रेस का गढ़ है और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर यहां से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अमेठी की सीट पर लड़ाई हमेशा दिलचस्प रही है। पर, 1984 का चुनाव इस क्षेत्र के सभी लोगों को हैरान कर दिया था जब गांधी परिवार के ही दो सदस्य आमने-सामने चुनावी मैदान में थे।
Read more »

राजस्थान में मोदी 21-22 अप्रैल को भरेंगे हुंकार, चित्तौड़गढ़ से करेंगे आगाजराजस्थान में मोदी 21-22 अप्रैल को भरेंगे हुंकार, चित्तौड़गढ़ से करेंगे आगाजराजस्थान के लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को 13 सीटों पर मतदान होना है. माना जा रहा है कि 20 अप्रैल के बाद से राज्य में चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मांग राजस्थान के सभी 25 लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशियों ने की है. हालांकि पहले दौर में नरेंद्र मोदी की सभा के लिए उन जगहों पर हरी झंडी दी गई है जहां पर बीजेपी कमजोर दिख रही है.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की वोटिंग रोकने की कोशिश, नारायणपुर में किया ब्‍लास्‍टलोकसभा चुनाव 2019: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की वोटिंग रोकने की कोशिश, नारायणपुर में किया ब्‍लास्‍टनारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के फरसगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर दंडवन मार्ग पर आज तड़के नक्सलियों ने मतदान दलों को निशाना बनाकर बारूदी सुरंग में विस्फोट किया है.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: छत्‍तीसगढ़ में पोलिंग पार्टी पर नक्‍सली हमला, बारूदी सुरंग में किया धमाकालोकसभा चुनाव 2019: छत्‍तीसगढ़ में पोलिंग पार्टी पर नक्‍सली हमला, बारूदी सुरंग में किया धमाकाछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने मतदान दलों को नुकसान पहुंचाने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया है।
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 Live: अल्मोड़ा सीट पर 6 प्रत्याशियों में जंग, प्रदेश में 13.34 वोटिंग दर्जलोकसभा चुनाव 2019 Live: अल्मोड़ा सीट पर 6 प्रत्याशियों में जंग, प्रदेश में 13.34 वोटिंग दर्जदेश में लोकसभा चुनावों का आगाज हो चुका है. कुल 543 सीटों के लिए 7 चरणों में होने वाले चुनाव के तहत पहले चरण में गुरुवार को मतदान जारी है.
Read more »

लोकसभा चुनाव LIVE: नागपुर में नितिन गडकरी और हैदराबाद में ओवैसी ने डाला वोटलोकसभा चुनाव LIVE: नागपुर में नितिन गडकरी और हैदराबाद में ओवैसी ने डाला वोटलोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha elections 2019) के पहले चरण के तहत 91 सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी हो रहा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:06:56