LIVE: औरंगाबाद सीट पर वोटिंग जारी, 10 बजे तक 13 फीसदी मतदान

United States News News

LIVE: औरंगाबाद सीट पर वोटिंग जारी, 10 बजे तक 13 फीसदी मतदान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 63%

बिहार की औरंगाबाद सीट पर इस बार भारतीय जनता पार्टी बनाम महागठबंधन की सीधी टक्कर है IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 VoteKar

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर मतदान हो रहा है. जिनमें औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा सीट पर वोट डाले जा रहे हैं. बिहार की औरंगाबाद लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. बिहार में सुबह 10 बजे तक 19 फीसदी मतदान हुआ जिसमें औरंगाबाद सीट पर 13.

46 फीसदी वोटिंग हुई. वहीं औरंगाबाद सीट पर शुरुआती दो घंटे में यानी 9 बजे तक 6.8 फीसदी वोटिंग हुई. 2019 के लोकसभा चुनाव में औरंगाबाद सीट से कुल 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.बिहार की औरंगाबाद सीट पर इस बार भारतीय जनता पार्टी बनाम महागठबंधन की सीधी टक्कर है. 2019 के चुनाव में बीजेपी के सुशील कुमार सिंह और महागठबंधन हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के उपेंद्र प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं. इस बार औरंगाबाद सीट से कुल 9 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाने चुनाव मैदान में उतरे हैं. बहुजन समाज पार्टी की ओर से नरेश यादव मैदान में हैं तो वहीं पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया से अविनाश कुमार चुनाव लड़ रहे हैं. अखिल हिंद फॉर्वर्ड ब्लॉक से डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार और स्वराज पार्टी से सोम प्रकाश चुनाव लड़कर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसके अलावा धीरेंद्र कुमार सिंह, योगेंद्र राम, संतोष कुमार सिन्हा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. राजपूत बहुल औरंगाबाद को बिहार का चित्तौड़गढ़ कहा जाता है. 1952 में पहली बार हुए लोकसभा चुनाव से अबतक औरंगाबाद सीट से राजपूत उम्मीदवार को ही जीत मिली है. औरंगाबाद संसदीय सीट पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह और उनके परिवार का दबदबा रहा है. सत्येंद्र नारायण ने इस सीट से 7 बार लोकसभा चुनाव जीता है.वहीं 16वीं लोकसभा के लिए 2014 में हुए लोकसभा चुनाव की बात करें तो औरंगाबाद सीट से बीजेपी के सुशील कुमार सिंह ने जीत दर्ज की.सुशील कुमार सिंह को 3,07,941 वोट मिले थे. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी निखिल कुमार को हराया. निखिल कुमार को 2,41,594 वोट मिले थे जबकि जेडीयू के बागी कुमार वर्मा 1,36,137 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे. वहीं लोकसभा सीटों की बात करें तो औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र के तहत विधानसभा की 6 सीटें आती हैं. जिनमें कुटुम्बा, औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, इमामगंज और टिकारी शामिल हैं. इनमें से दो सीटें कुटुम्बा और इमामगंज रिजर्व सीटें हैं. 2015 के बिहार विधानसभा चुनावों में इन 6 सीटों में से दो कांग्रेस, दो जेडीयू, 1 बीजेपी और एक सीट हम के खाते में आई. हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी इमामगंज सीट से विधायक चुने गए. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अमरावती लोकसभा सीट: शिवसेना के सामने जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौतीअमरावती लोकसभा सीट: शिवसेना के सामने जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौतीAmravati Lok Sabha Constituency महाराष्ट्र की अमरावती सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 24 उम्मीदवार मैदान में हैं. अमरावती सीट पर पिछले 25 सालों से शिवसेना का दबदबा है, वहीं 2019 में शिवसेना नेता आनंदराव अड़सूल के सामने जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौती है.
Read more »

लातूर लोकसभा सीट: चुनाव मैदान में 10 उम्मीदवार, कांग्रेस-बीजेपी में कांटे की टक्करलातूर लोकसभा सीट: चुनाव मैदान में 10 उम्मीदवार, कांग्रेस-बीजेपी में कांटे की टक्करLatur Lok Sabha Constituency महाराष्ट्र की लातूर सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. लातूर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है, लेकिन 2014 में बदलते चुनावी समीकरण के बीच इस सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी. ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव में एक तरफ जहां बीजेपी के लिए सीट पर जीतना प्रतिष्ठा की बात है तो वहीं कांग्रेस के लिए अपने गढ़ में वापसी करना चुनौती है.
Read more »

सोलापुर लोकसभा सीट: कांग्रेस प्रत्याशी सुशील कुमार शिंदे के सामने गढ़ वापसी की चुनौतीसोलापुर लोकसभा सीट: कांग्रेस प्रत्याशी सुशील कुमार शिंदे के सामने गढ़ वापसी की चुनौतीSolapur Lok Sabha Constituency महाराष्ट्र की सोलापुर सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में हैं. कांग्रेस ने अपने पिछले उम्मीदवार सुशील कुमार शिंदे को ही टिकट दिया है, जबकि बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद शरद बनसोडे का टिकट काटकर लिंगायत समुदाय के धार्मिक गुरु जय सिद्धेश्वर शिवाचार्य को उम्मीदवार बनाया है.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान की ‘हॉट सीट’ बाड़मेर में कड़े मुकाबले के आसारलोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान की ‘हॉट सीट’ बाड़मेर में कड़े मुकाबले के आसारमुख्य मुकाबले में बीजेपी के कैलाश चौधरी और बर्खास्त आईपीएस पंकज चौधरी बसपा के टिकट पर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश करेंगे.
Read more »

2014 के चुनाव की तरह जमुई सीट पर चिराग पासवान की राह नहीं है आसान2014 के चुनाव की तरह जमुई सीट पर चिराग पासवान की राह नहीं है आसान2014 के चुनाव में मोदी लहर में जमुई सुरक्षित सीट से आसानी से संसद पहुंच गए थे, लेकिन इस बार जातीय समीकरण में हुए बदलाव के कारण उनकी राह वैसी आसान नहीं दिख रही.
Read more »

धुबरी: बीजेपी और AGP म‍िलकर ढहा सकती हैं अजमल का क‍िलाधुबरी: बीजेपी और AGP म‍िलकर ढहा सकती हैं अजमल का क‍िलालोकसभा चुनाव 2019 में असम की धुबरी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे ऑल इंड‍िया युनाइटेड डेमोक्रेट‍िक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के बदरुद्दीन अजमल फ‍िर से चुनाव लड़ रहे हैं. इनका सामना कांग्रेस के अबू ताहेर बेपारी से हो रहा है. कांग्रेस ने इस बार अपना उम्मीदवार बदल द‍िया है. प‍िछले चुनाव में बीजेपी यहां से तीसरे नंबर पर रही थी. इस बार बीजेपी असम में असम गण पर‍िषद (AGP)और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF)के साथ चुनावी मैदान में है. इस वजह से यहां असम गण पर‍िषद के उम्मीदवार जाबेद इस्लाम, एआईयूडीएफ उम्मीदवार अजमल के क‍िले को ढहाने के ल‍िए उतरे हैं.
Read more »

जलगांव सीट: 23 अप्रैल को वोटिंग, BJP के सामने गढ़ बचाने की चुनौतीजलगांव सीट: 23 अप्रैल को वोटिंग, BJP के सामने गढ़ बचाने की चुनौतीJalgaon Lok Sabha Seat 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जलगांव सीट से कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 6 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. महाराष्ट्र की 14 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में यानी 14 अप्रैल को मतदान होगा.
Read more »

रावेर लोकसभा सीट: रक्षा निखिल खड़से के सामने BJP की साख बचाने की चुनौतीरावेर लोकसभा सीट: रक्षा निखिल खड़से के सामने BJP की साख बचाने की चुनौतीRaver Lok Sabha Seat 2019 लोकसभा चुनाव के लिए रावेर सीट से कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 4 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. महाराष्ट्र की 14 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में यानी 14 अप्रैल को मतदान होगा.
Read more »

LIVE: हैदराबाद लोकसभा सीट पर 15 प्रत्याशी, ओवैसी ने डाला वोटLIVE: हैदराबाद लोकसभा सीट पर 15 प्रत्याशी, ओवैसी ने डाला वोटतेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट पर गुरुवार सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हो गई. यहां पहले चरण की वोटिंग हो रही है. इसके बाद 23 मई को मतगणना होगी और चुनाव के नतीजे आएंगे. इस सीट पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इस्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के असदुद्दीन ओवैशी, तेलंगाना राष्ट्र समिति के पुस्ते श्रीकांत, भारतीय जनता पार्टी के डॉ. भगवंत राव, कांग्रेस पार्टी के मोहम्मद फिरोज खान, न्यू इंडिया पार्टी के दोरनाला जय प्रकाश और समाजवादी फॉरवर्ड ब्लॉक के के. रंगाचार्य समेत कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:45:32