तेलंगाना की वारंगल सीट पर आज रोचक मुकाबला हो रहा है IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 VoteKar (ssgoyalat)
तेलंगाना की वारंगल सीट पर आज रोचक मुकाबला हो रहा है. तेलंगाना राष्ट्र समिति ने इस बार फिर मौजूदा सांसद दयाकर पासुनूरी पर दांव लगाया था जिन्हें कांग्रेस उम्मीदवार DOMMATI SAMBAIAH से कड़ी टक्कर मिल रही है.
बीजेपी ने चिंता संबमूर्ति को वारंगल लोकसभा सीट के मैदान पर उतारा है. देखने वाली बात होगी कि विधानसभा सीटों में विपक्ष को करारी मात देने वाली टीआरएस आज की वोटिंग में इस लोकसभा सीट पर भी अपना जादू बरकरार रख पाती हैं या नहीं? तेलंगाना में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है जो शाम 6 बजे तक चलेगी. तेलंगाना में सुबह 9 बजे तक 10.6 फीसदी मतदान हो चुका है. बता दें कि तेलंगाना की सभी 17 सीटों पर 11 अप्रैल को पहले फेज में मतदान हो रहा है. 10 मार्च को लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा होने के बाद देश, चुनावी माहौल में आ गया था. 18 मार्च को इस सीट के लिए नोटिफिकेशन निकला, 25 मार्च को नोमिनेशन की अंतिम तारीख, 26 मार्च को स्क्रूटनी हुई. आज 11 अप्रैल के मतदान के लिए सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी थी. अब किसकी मेहनत सफल हुई, ये तो आज मतदान के बाद पता चलेगा. 23 मई को रिजल्ट आने के बाद पता चलेगा कि जनता ने किस चेहरे को पसंद किया.पढ़ें: वारंगल लोकसभा सीट: कांग्रेस के गढ़ में TRS ने बनाया रिकॉर्ड तेलंगाना राष्ट्र समिति सरकार की पिछले पांच सालों में दोनों हाथों से बांटी गई खैरात के सैलाब में विपक्षी पार्टियां इस तरह बह गई हैं कि इस चुनाव में उन्हें किनारा नजर नहीं आ रहा. देश के सबसे नए राज्य में एक नया राजनीतिक फार्मूला उभरा है. विकास, खैरात और नेताओं की खरीद-फरोख्त. इसका रिजल्ट निकल कर आ रहा है विपक्ष का सफाया. मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की लोकप्रियता के सामने टिकने वाला कोई दूसरा नेता राज्य में दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता. विपक्षी पार्टियों के नेता भी दबी जुबान से इससे सहमत नजर आते हैं. 2014 के लोकसभा चुनावों में टीआरएस के कादियाम श्रीहरि ने कांग्रेस के आर. सिरिसिला को 3.92 लाख वोटों के अंतर से मात दी थी. कादियाम को 56.33 फीसदी यानी 6,61,639 वोट मिले थे. वहीं, कांग्रेस के सिरिसिला को 22.91 फीसदी यानी 2,69,065 वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर भाजपा के परमेश्वर रामागाला रहे थे. उन्हें 1,87,139 वोट मिले थे. इससे पहले, 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने टीडीपी से यह सीट छीन ली थी. कांग्रेस के टिकट पर आर. सिरिसिला को 38.48 फीसदी यानी 3,96,568 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर टीआरएस के आर. परमेश्वर रहे थे. उन्हें 26.39 फीसदी यानी 2,71,907 वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर टीडीपी के डी. सम्बैया रहे थे. उन्हें 1,35,697 वोट मिले थे. देश में मतदान के बारे में लाइव जानकारी के लिए पढ़ें : लोकसभा चुनाव LIVE: सत्ता का रण, पहला चरण, 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग राज्य में मतदान के बारे में लाइव जानकारी के लिए पढ़ें : आंध्र प्रदेश-तेलंगाना वोटिंग LIVE: 42 सीटों पर मतदान, ओवैसी भी मैदान में लोकसभा चुनाव 2019 में पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है. पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो रहा है. पहले चरण में 14 करोड़ से अधिक मतदाता 1279 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं. इसके लिए 170664 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. वहीं, तेलंगाना की आदिलाबाद, वारंगल, नालगोंडा, मेडक, जाहिराबाद, करीमनगर, महबूबाबाद, चेवेल्ला, निजामाबाद, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, नगरकुरनूल, भोंगिर, खम्माम, महबूबनगर, पेडापल्ली सीट पर वोटिंग चल रही है. तेलंगाना में 2,95,189,64 कुल मतदाता हैं. तेलंगाना में कुल 443 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. तेलंगाना में 34,603 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाराष्ट्र: एक ही सीट से चुनाव में उतरे पति-पत्नी, वजह है खास-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए सुजय विखे पाटिल महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से उम्मीदवार हैं। इसी सीट से उनकी पत्नी धनश्री पाटिल ने भी पर्चा दाखिल कर दिया है।
Read more »
PM मोदी का राहुल पर हमला-'नामदार ने ऐसी सीट खोजी, जहां मेजोरिटी माइनोरिटी में है'लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र पहुंचे. नांदेड़ में एक चुनावी रैली में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर वायनाड सीट से लड़ने के लिए निशाना साधा.
Read more »
लातूर लोकसभा सीट: चुनाव मैदान में 10 उम्मीदवार, कांग्रेस-बीजेपी में कांटे की टक्करLatur Lok Sabha Constituency महाराष्ट्र की लातूर सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. लातूर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है, लेकिन 2014 में बदलते चुनावी समीकरण के बीच इस सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी. ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव में एक तरफ जहां बीजेपी के लिए सीट पर जीतना प्रतिष्ठा की बात है तो वहीं कांग्रेस के लिए अपने गढ़ में वापसी करना चुनौती है.
Read more »
BJP के लिए बहुत जरूरी है यह सीट, दांव पर लगा है नितिन गडकरी का 'विकास'नागपुर सीट पर बीजेपी की तरफ से नितिन गडकरी और कांग्रेस की तरफ से नाना पटोले अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं
Read more »
दिग्गी की काट में साध्वी..! नफे-नुकसान का पूरा हिसाब लगा रही है बीजेपी– News18 हिंदीबीजेपी भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के सामने साध्वी प्रज्ञा को उतारने के बारे में सोच रही है. अगर ऐसा हुआ तो भोपाल की सीट पर काफी ध्रुवीकरण देखने को मिल सकता है. भोपाल सीट बीजेपी की सबसे सुरक्षित सीटों में से एक मानी जाती है. बीजेपी यहां 1989 से ही जीतती आ रही है. इस सीट से अंतिम बार 1984 के चुनाव में के एन प्रधान जीते थे. लेकिन अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है. वहीं बीजेपी भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा को दिग्विजय सिंह के सामने अच्छा उम्मीदवार माना जा रहा है.
Read more »
छोटा उदयपुर सीट पर बीजेपी की जीत में रोड़ा बन सकती है स्टैच्यू ऑफ यूनिटीस्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण के समय गुजरात की बीजेपी सरकार ने स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोगों से कई वादे किए थे, जिनको पूरा नहीं किया गया है. इसको लेकर आदिवासी समुदाय के लोग नाराज हैं. ऐसे में छोटा उदयपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है.
Read more »
मुजफ्फरनगरः सीधे मुकाबले में फंसे हैं संजीव बालियान2014 में मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से संजीव बालियान पहली बार सांसद बने थे. 2019 में मुजफ्फरनगर सीट पर दो दिग्गज जाटों के बीच मुकाबला है, इस बार संजीव बालियान के सामने अजीत सिंह खड़े हैं.
Read more »
LIVE: राजमपेट सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, मतदाताओं की लगी कतारवाईएसआर कांग्रेस ने इस सीट पर सांसद पीवी मिधुन रेड्डी को एक बार फिर से टिकट दिया है. कांग्रेस ने इस सीट से एम शाहजहां बाशा को टिकट दिया है. जनसेना पार्टी ने भी इस सीट से मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट दिया है. पार्टी ने सैयद मुकर्रम को उम्मीदवार बनाया है, जबकि टीडीपी की ओर से डी ए सत्य प्रभा को टिकट दिया है. बीजेपी ने इस बार इस सीट से अपना कैंडिडेट नहीं उतारा है. इस लोकसभा सीट पर कुल 9 कैंडिडेट मैदान में हैं.
Read more »
LIVE: जम्मू लोकसभा सीट पर वोटिंग, मतदाताओं में उत्साहलोकसभा चुनाव में जम्मू सीट पर आज मतदान हो रहा है. इस सीट पर कुल 24 उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला है. इस सीट पर बीजेपी के जुगल किशोर, कांग्रेस के रमन भल्ला और नेशनल पैंथर्स पार्टी के भीम सिंह मुख्य उम्मीदवारों में से हैं. कांग्रेस उम्मीदवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन हासिल है. इस सीट का इतिहास बताता है कि यहां से कांग्रेस ने ज्यादातर समय जीत हासिल की है.
Read more »
