महाराष्ट्र के जलगांव जिले में आने वाली रावेर लोकसभा सीट पर किसकी होगी जीत LoksabhaElections2019
उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में आने वाली रावेर लोकसभा सीट पर इस बार कुल 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें 4 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं. महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों पर 4 चरणों में वोट डाले जाएंगे.
जिसमें रावेर सीट पर तीसरे चरण में यानी 23 अप्रैल को मतदान होगा. 2019 लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय नेशनल पार्टी ने उल्हास वासुदेव पाटिल को चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मौजूदा सांसद रक्षा निखिल खड़से को ही टिकट दिया है. इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी की ओर से योगेंद्र विठ्ठल कोलते चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वंचित बहुजन आघाडी ने नितिन प्रहलाद कालेलकर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. जबकि 4 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में महाराष्ट्र की कुल 14 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें जलगांव, रावेर, जलना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामति, अहमदनगर, मढ़ा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा. 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में बीजेपी और कांग्रेस का गठबंधन है, जिसमें राज्य की कुल 48 सीटों में से 25 सीटों पर बीजेपी और 23 सीटों पर शिवसेना चुनाव लड़ेगी. वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 26 और शिवसेना ने 22 सीटों पर चुनाव लड़ा था. जिसमें 23 सीटों पर बीजेपी और 18 सीटों पर शिवसेना को जीत मिली थी. 2014 लोकसभा चुनाव में रावेर लोकसभा सीट पर बीजेपी के दिग्गज नेता एकनाथ खडसे की बहू रक्षा निखिल खडसे ने जीत दर्ज की थी. रक्षा निखिल खडसे को 6,05,452 वोट मिले थे जबकि एनसीपी के मनीष जैन को सिर्फ 2,87,384 वोट मिले थे. वहीं विधानसभा सीटों की बात करें तो रावेर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 6 विधानसभा सीटें आती हैं. इनमें चोपडा, रावेर, भुसावल, जामनेर, मुक्ताईनगर, मलकापुर सीटें शामिल हैं. चोपड़ा विधानसभा सीट पर शिवसेना का कब्ज़ा है. जबकि रावेर, भुसावल, जामनेर, मुक्ताईनगर और मलकापुर सीट बीजेपी के पास हैं. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ठाणे लोकसभा सीट: शिवसेना के सामने गढ़ बचाने की चुनौती-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: महाराष्ट्र की ठाणे लोकसभा सीट पर लगभग 25 लाख मतदाता हैं। इस बार चुनाव में इस सीट पर शिवसेना के सामने चुनौती होगी कि वह इसपर जीत हासिल करके अपना गढ़ बचाए रखे।
Read more »
कांकेर लोकसभा सीट पर BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, 9 प्रत्याशी मैदान मेंछत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी से बिरेश ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी के टिकट से मोहन मंडावी, बहुजन समाज पार्टी से सूबे सिंह ध्रुव, शिवसेना से उमाशंकर भंडारी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से घनश्याम जूरी, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया से दुर्गा प्रसाद ठाकुर और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से मथन सिंह मरकम चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर 18 अप्रैल को दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे. इसके बाद 23 मई को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे सामने आएंगे.
Read more »
राजनांदगांव लोकसभा सीट पर 14 प्रत्याशी, पर टक्कर कांग्रेस-BJP के बीचछत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी से भोला राम साहू, भारतीय जनता पार्टी से संतोष पांडे, शिवसेना से अजय पाली उर्फ बाबा, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से डॉ. गोजुपाल, बहुजन समाज पार्टी से रविता लकरा (ध्रुव), रिपब्लिकन पक्ष (खोरिपा) से प्रतिमा संतोष वासनिक, फॉर्वर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी से महेंद्र कुमार साहू, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से विश्वनाथ सिंह पोर्ते और अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया से बैद्य शेखू राम वर्मा चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होने हैं.
Read more »
अमरावती लोकसभा सीट: शिवसेना के सामने जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौतीAmravati Lok Sabha Constituency महाराष्ट्र की अमरावती सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 24 उम्मीदवार मैदान में हैं. अमरावती सीट पर पिछले 25 सालों से शिवसेना का दबदबा है, वहीं 2019 में शिवसेना नेता आनंदराव अड़सूल के सामने जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौती है.
Read more »
गोरखपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के लिए निषाद पार्टी जरूरी या मजबूरी?बीजेपी के साथ ही साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इस बार गोरखपुर सीट को लेकर काफी सजग हैं. यही वजह है कि बीजेपी ने निषाद पार्टी से हाथ मिलाने में देरी नहीं की साथ ही गोरखपुर के सांसद प्रवीण निषाद को बीजेपी में शामिल भी करा लिया.
Read more »
लातूर लोकसभा सीट: चुनाव मैदान में 10 उम्मीदवार, कांग्रेस-बीजेपी में कांटे की टक्करLatur Lok Sabha Constituency महाराष्ट्र की लातूर सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. लातूर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है, लेकिन 2014 में बदलते चुनावी समीकरण के बीच इस सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी. ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव में एक तरफ जहां बीजेपी के लिए सीट पर जीतना प्रतिष्ठा की बात है तो वहीं कांग्रेस के लिए अपने गढ़ में वापसी करना चुनौती है.
Read more »
सोलापुर लोकसभा सीट: कांग्रेस प्रत्याशी सुशील कुमार शिंदे के सामने गढ़ वापसी की चुनौतीSolapur Lok Sabha Constituency महाराष्ट्र की सोलापुर सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में हैं. कांग्रेस ने अपने पिछले उम्मीदवार सुशील कुमार शिंदे को ही टिकट दिया है, जबकि बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद शरद बनसोडे का टिकट काटकर लिंगायत समुदाय के धार्मिक गुरु जय सिद्धेश्वर शिवाचार्य को उम्मीदवार बनाया है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान की ‘हॉट सीट’ बाड़मेर में कड़े मुकाबले के आसारमुख्य मुकाबले में बीजेपी के कैलाश चौधरी और बर्खास्त आईपीएस पंकज चौधरी बसपा के टिकट पर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश करेंगे.
Read more »
धुबरी: बीजेपी और AGP मिलकर ढहा सकती हैं अजमल का किलालोकसभा चुनाव 2019 में असम की धुबरी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के बदरुद्दीन अजमल फिर से चुनाव लड़ रहे हैं. इनका सामना कांग्रेस के अबू ताहेर बेपारी से हो रहा है. कांग्रेस ने इस बार अपना उम्मीदवार बदल दिया है. पिछले चुनाव में बीजेपी यहां से तीसरे नंबर पर रही थी. इस बार बीजेपी असम में असम गण परिषद (AGP)और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF)के साथ चुनावी मैदान में है. इस वजह से यहां असम गण परिषद के उम्मीदवार जाबेद इस्लाम, एआईयूडीएफ उम्मीदवार अजमल के किले को ढहाने के लिए उतरे हैं.
Read more »
एक सीट पर असर, केंद्र की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं ओवैसीऑल इंडिया मजलिस-ए-इस्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के असदुद्दीन ओवैसी अपने परंपरागत हैदराबाद संसदीय सीट से चौथी बार मैदान में उतरे हैं. ओवैसी के खिलाफ टीआरएस के पुस्ते श्रीकांत, बीजेपी के डॉ. भगवंत राव और कांग्रेस के मोहम्मद फिरोज खान चुनावी ताल ठोक रहे हैं.
Read more »
