LIVE: फरीदाबाद सीट पर वोटिंग जारी, 12 बजे तक 22.09 फीसदी मतदान

United States News News

LIVE: फरीदाबाद सीट पर वोटिंग जारी, 12 बजे तक 22.09 फीसदी मतदान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 63%

LokSabhaElections2019 VotingRound6 Phase6 फरीदाबाद सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है.

हरियाणा की फरीदाबाद सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में आज वोट डाले जा रहे हैं. इस हाई प्रोफाइल सीट से 27 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. फरीदाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने अपने मौजूदा सांसद कृष्णपाल गुर्जर पर ही विश्वास जताते हुए एक बार फिर चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस की ओर से चार बार सांसद रह चुके अवतार सिंह भड़ाना चुनाव लड़ रहे हैं.

वहीं आम आदमी पार्टी ने नवीन जयहिंद को, बहुजन मुक्ति पार्टी ने लेखराम को और बहुजन समाज पार्टी ने मनधीर मान को चुनाव मैदान में उतारा है. इनके अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं. हालांकि फरीदाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है. बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर का मुकाबला कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना से है.बता दें कि फरीदाबाद में कांग्रेस ने पहले तिगांव से विधायक ललित नागर को टिकट दिया था, लेकिन बाद में पार्टी ने अवतार भड़ाना पर दांव लगाने का फैसला किया. 2014 के लोकसभा चुनाव में कृष्णपाल ने भड़ाना को मात दी थी. गौरतलब है कि 2014 में कांग्रेस के टिकट पर अवतार सिंह भड़ाना फरीदाबाद से चुनाव हार गए थे और हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले INLD में चले गए थे, जबकि 2015 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था और 2017 में उत्तर प्रदेश के मीरापुर विधानसभा से विधायक चुने गए थे. अब प्रियंका गांधी की मौजूदगी में वह एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए. फरीदाबाद से इस बार चुनाव लड़ रहे बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार गुर्जर समुदाय से आते हैं. ऐसे में 23 मई को नतीजे घोषित होने से साफ हो जाएगा कि फरीदाबाद की जनता दोनों में से किसपर भरोसा जताती है. तीन बार फरीदाबाद और एक बार मेरठ से सांसद रहे बीजेपी के कृष्णपाल ने कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को 4,66,873 वोटों से हराया था. कृष्णपाल को कुल 57.7 फीसद मत के साथ 6,52,516 वोट मिल थे, जबकि अवतार सिंह भड़ाना को 1,85,643 वोट पड़े थे. कांग्रेस को महज 16.5 फीसद वोट मिले थे. जबकि तीसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आर के आनंद को 1,32,472 वोट मिले थे.फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंदर 9 विधानसभा क्षेत्र हैं, हाथिन, होडल, पलवल, पृथला, फरीदाबाद एनआईटी, बडकल, बल्लबगढ़, फरीदाबाद और तिगांव है. इनमें से तीन-तीन सीट पर कांग्रेस और बीजेपी का कब्जा है, जबकि दो सीट INLD के खाते में हैं, जबकि पृथला से बीएसपी के टेक चंद शर्मा विधायक हैं. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

फरीदाबाद लोकसभा सीट पर BJP-कांग्रेस में सीधी टक्कर, 12 मई को वोटिंगफरीदाबाद लोकसभा सीट पर BJP-कांग्रेस में सीधी टक्कर, 12 मई को वोटिंगफरीदाबादा लोकसभा सीट पर बीजेपी की ओर से मौजूदा सांसद कृष्णपाल गु्र्जर मैदान में हैं जबकि उनके सामने चार बार सांसद रह चुके कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना हैं.
Read more »

LIVE: श्रीगंगानगर सीट पर मतदान शुरू, दांव पर बीजेपी के निहाचलंद की प्रतिष्ठाLIVE: श्रीगंगानगर सीट पर मतदान शुरू, दांव पर बीजेपी के निहाचलंद की प्रतिष्ठाराजस्थान की गंगानगर लोकसभा सीट पर पांचवें चरण के तहत आज मतदान हो रहा है. इस सीट पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधी टक्कर है. बीजेपी ने निहालचंद मेघवाल को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने भारत राम मेघवाल को चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »

लखनऊ लोकसभा सीट पर इन दिग्गज नेताओं की दांव पर लगी प्रतिष्ठा– News18 हिंदीलखनऊ लोकसभा सीट पर इन दिग्गज नेताओं की दांव पर लगी प्रतिष्ठा– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरु हो चुकी है. इसी क्रम में देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में से एक लखनऊ लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ कहा जाता है.
Read more »

Lok Sabha Election 2019: पांचवें चरण में नरेंद्र मोदी-अमित शाह और राहुल गांधी के सामने चुनौती, क्योंकि...!– News18 हिंदीLok Sabha Election 2019: पांचवें चरण में नरेंद्र मोदी-अमित शाह और राहुल गांधी के सामने चुनौती, क्योंकि...!– News18 हिंदीPhase 5 of Lok Sabha Election 2019 भगवान श्रीराम की नगरी के वोटर सांसद बदलने में संकोच नहीं करते. इस सीट पर अब तक 16 बार चुनाव हुए हैं. जिसमें से आठ बार कांग्रेस ने चुनाव जीता है और चार बार बीजेपी. 1984 के बाद इस सीट पर सपा, बसपा, और सीपीआई के भी उम्मीदवार जीते हैं. प्रतीकात्मक तौर पर यह सीट राजनीति के लिए बहुत महत्व रखती है
Read more »

LIVE: Loksabha Election-कौशाम्बी सीट पर वोटिंग शुरू, राजा भैया के उम्मीदवार पर सबकी नजरLIVE: Loksabha Election-कौशाम्बी सीट पर वोटिंग शुरू, राजा भैया के उम्मीदवार पर सबकी नजरKaushambi Constituency लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण के ल‍िए आज 6 मई सोमवार को मतदान हो रहा है.  इस बार उत्तर प्रदेश की कौशाम्बी लोकसभा सीट से 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी ने मौजूदा सांसद विनोद कुमार सोनकर को फ‍िर से ट‍िकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है तो उन्हें सामने सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से सपा के इंद्रजीत सरोज चुनौती दे रहे हैं. कांग्रेस की तरफ से ग‍िरीश पासी चुनावी दंगल में उतरे हुए हैं.
Read more »

उत्तराखंडः सवर्ण जाति के लोगों के सामने कुर्सी पर बैठकर खाना खाने पर दलित की हत्याउत्तराखंडः सवर्ण जाति के लोगों के सामने कुर्सी पर बैठकर खाना खाने पर दलित की हत्यामृतक युवक की बहन ने बताया कि हम जिस शादी में गए थे, वहां मेरे भाई ने उस काउंटर से खाना लिया, जहां सवर्ण जाति के लोग खाना खा रहे थे. वह उनके सामने ही कुर्सी पर बैठकर खाना खाने लगा, जिस पर सवर्ण जाति के लोगों ने कहा कि यह नीच जाति का हमारे साथ खाना नहीं खा सकता. खाएगा तो मरेगा.
Read more »

झाड़ग्राम लोकसभा सीट: TMC के सामने है सीट बचाने की चुनौती, मुकाबले में BJP– News18 हिंदीझाड़ग्राम लोकसभा सीट: TMC के सामने है सीट बचाने की चुनौती, मुकाबले में BJP– News18 हिंदीझाड़ग्राम, पश्चिमी मेदिनीपुर और पुरुलिया जिले के विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर झाड़ग्राम लोकसभा सीट बनी है. इस सीट पर दशकों तक सीपीएम ने राज किया. ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »

खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakखबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कल के मतदान के बाद किसका होगा राजतिलक, इसी पर शुरू करेंगे आज की चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

LIVE: तामलुक लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजामLIVE: तामलुक लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजामइस सीट पर बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है. इस लोकसभा सीट पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी ने इस सीट पर सिद्धार्थ शंकर को उतारा है. वहीं कांग्रेस की ओर से इस सीट पर लक्ष्मण चद्र सेठ उम्मीदवार है. टीएमसी ने इस सीट पर दिव्येंदू अधिकारी को टिकट दिया है. इस सीट पर सीपीएम ने भी अपना कैंडिडेट उतारा है.
Read more »

LIVE: आजमगढ़ सीट पर वोटिंग शुरू, अखिलेश के सामने BJP के निरहुआLIVE: आजमगढ़ सीट पर वोटिंग शुरू, अखिलेश के सामने BJP के निरहुआआजमगढ़ लोकसभा सीट पर 2014 में कुल 56.15 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि 2009 के चुनाव में इस सीट पर 44.68 फीसद वोट पड़े थे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:38:04