LokSabhaElections2019 VotingRound6 Phase6 आजमगढ़ लोकसभा सीट पर कांटेदार मुकाबला
आजमगढ़ लोकसभा सीट पर छठे चरण में आज वोट डाले जा रहे हैं. यहां पर 2014 में कुल 56.15 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि 2009 के चुनाव में इस सीट पर 44.68 फीसद वोट पड़े थे.सात चरणों में संपन्न किए जा रहे 2019 के लोकसभा चुनावों के इस छठवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटें शामिल हैं.
इन 14 लोकसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक औसत 9.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैदान में हैं, जबकि बीजेपी ने यहां से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को उतारा है. इस सीट पर कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं. बता दें, 2014 में इस सीट से सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैदान में उतरे थे. उन्हें उनके ही शागिर्द रहे रमाकांत यादव ने कड़ी टक्कर दी थी. मुलायम को 3.40 लाख और रमाकांत को 2.77 लाख वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर बीएसपी के गुड्डू जमाली 2.66 लाख वोट पाकर रहे थे. इस बार रमाकांत यादव के साथ मुलायम सिंह यादव भी मैदान में नहीं हैं. इस बार आजमगढ़ से खुद अखिलेश यादव ने उतरने का फैसला लिया है. आजमगढ़ को उत्तर प्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में गिना जाता है. आजमगढ़ संसदीय सीट प्रदेश के 80 संसदीय सीटों में से एक है और 59वें नंबर की सीट है.आजमगढ़ संसदीय सीट पर पहला लोकसभा चुनाव 1952 में हुआ, उस समय यहां पर दो सदस्यीय सीट हुआ करती थी आजमगढ़ और आजमगढ़ जिसमें क्रमशः सीताराम और अलगु राय पहले सांसद बने. 1957 में विश्वनाथ प्रसाद ने जीत हासिल की. यहां से सबसे बड़ी जीत 1977 में मिली जब इस सीट पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव ने जनता पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की. यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रजीत यादव ने 4 बार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की. इसके अलावा रमाकांत यादव भी 4 बार यहां से चुनाव जीत चुके हैं. रमाकांत यादव 4 में से 2 बार सपा और 1-1 बार बसपा और बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की. रमाकांत यादव 2009 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े और संसद पहुंचे, लेकिन 2014 के चुनाव में वह मुलायम सिंह यादव के हाथों हार गए.2011 की जनगणना के बाद आजमगढ़ जिले की आबादी 46.1 लाख है जिसमें 22.9 लाख पुरुषों की और 23.3 लाख महिलाओं की आबादी है. इसमें 74% आबादी सामान्य वर्ग की और 25% आबादी अनुसूचित जाति की है. धर्म आधारित आबादी के आधार पर 84% लोग हिंदू समाज के हैं जबकि 16% मुस्लिम समाज के हैं. लिंगानुपात के मामले में प्रति हजार पुरुषों में 1019 महिलाएं हैं. वहीं साक्षरता दर के आधार पर देखा जाए तो यहां की 71% आबादी शिक्षित है जिसमें 81% पुरुष और 61% महिलाएं साक्षर हैं. आजमगढ़ संसदीय सीट के तहत 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिसमें गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, आजमगढ़ और मेहनगर शामिल है और यहां से बीजेपी के खाते में एक भी विधानसभा सीट नहीं है.5 साल पहले आजमगढ़ लोकसभा में हुए चुनाव के दौरान 17,03,222 मतदाता हैं जिसमें 9,41,548 पुरुष और 7,61,674 महिला मतदाता शामिल थे. इन मतदाताओं में से 9,60,218 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इनमें से 5,660 लोगों ने नोटा के पक्ष में मतदान किया. आजमगढ़ के इतिहास में 2014 में पहली बार किसी पार्टी के अध्यक्ष ने इस सीट से चुनाव लड़ा था. 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां मुकाबला समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव और बीजेपी के रमाकांत यादव के बीच हुआ था. मुलायम को 3,40,306 मिले जबकि रमाकांत को 277,102 के पक्ष में वोट आए. बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली 266,528 मत हासिल कर तीसरे और कांग्रेस के अरविंद कुमार जयसवाल 17,950 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे.आजमगढ़ के सांसद मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा नाम हैं और वह छठी बार लोकसभा में पहुंचे. राजनीति विज्ञान में परास्नातक करने वाले मुलायम ने 2 शादी की जिसमें साधना यादव ने उनके बेटे अखिलेश यादव हुए जो बाद में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री भी बने. जहां तक 79 साल के इस बुजुर्ग नेता की लोकसभा में उपस्थिति का सवाल है तो उनकी उपस्थिति 81 फीसदी है. जहां तक बहस का सवाल है तो उन्होंने 43 बहस में हिस्सा लिया. वहीं सवाल पूछने के मामले में वह पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुए. उन्होंने एक भी सवाल नहीं पूछे. वहीं एक भी प्राइवेट मेंबर्स बिल भी पेश नहीं किया. आजमगढ़ यूं तो आर्थिक रूप से बेहद पिछड़े जिलों में गिना जाता है, लेकिन पिछले चुनाव में यादव बहुल इस क्षेत्र में मुलायम सिंह ने जीत हासिल कर सपा के पक्ष में यह गिनी-चुनी लोकसभा सीट डलवाया था, लेकिन गुजरे 5 साल में उनकी अपनी पार्टी पर पकड़ ढीली हुई है, हालांकि सपा-बसपा के बीच गठबंधन और कांग्रेस में प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री के बाद अब प्रदेश की राजनीति में नया बदलाव आ गया है, अब देखना होगा कि यहां पर जीत किसके हिस्से आती है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: श्रीगंगानगर सीट पर मतदान शुरू, दांव पर बीजेपी के निहाचलंद की प्रतिष्ठाराजस्थान की गंगानगर लोकसभा सीट पर पांचवें चरण के तहत आज मतदान हो रहा है. इस सीट पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधी टक्कर है. बीजेपी ने निहालचंद मेघवाल को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने भारत राम मेघवाल को चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »
LIVE: Loksabha Election-कौशाम्बी सीट पर वोटिंग शुरू, राजा भैया के उम्मीदवार पर सबकी नजरKaushambi Constituency लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण के लिए आज 6 मई सोमवार को मतदान हो रहा है. इस बार उत्तर प्रदेश की कौशाम्बी लोकसभा सीट से 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी ने मौजूदा सांसद विनोद कुमार सोनकर को फिर से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है तो उन्हें सामने सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से सपा के इंद्रजीत सरोज चुनौती दे रहे हैं. कांग्रेस की तरफ से गिरीश पासी चुनावी दंगल में उतरे हुए हैं.
Read more »
उत्तराखंडः सवर्ण जाति के लोगों के सामने कुर्सी पर बैठकर खाना खाने पर दलित की हत्यामृतक युवक की बहन ने बताया कि हम जिस शादी में गए थे, वहां मेरे भाई ने उस काउंटर से खाना लिया, जहां सवर्ण जाति के लोग खाना खा रहे थे. वह उनके सामने ही कुर्सी पर बैठकर खाना खाने लगा, जिस पर सवर्ण जाति के लोगों ने कहा कि यह नीच जाति का हमारे साथ खाना नहीं खा सकता. खाएगा तो मरेगा.
Read more »
आजमगढ़ में अखिलेश जीते या निरहुआ, नहीं टूटेगा 30 साल से कायम रिकॉर्डआजमगढ़ सीट पर यादव और मुस्लिम सबसे प्रभावशाली मतदाता हैं. इसीलिए ज्यादातर इन्हीं दोनों समुदाय से लोग यहां चुने गए हैं. पिछले तीन दशक से इस सीट पर यादव और मुस्लिम का ही कब्जा रहा है. इन दोनों समुदाय के अलावा कोई और नहीं जीत सका है. ऐसे में अखिलेश जीते या निरहुआ, लेकिन 30 साल पुराना रिकॉर्ड बरकरार रहेगा.
Read more »
पीएम मोदी की रैली के बाद अचानक अखिलेश यादव ने रद्द किया आजमगढ़ का अपना प्रोग्रामआजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को होने वाले अपनी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: मुनमुन सेन की सीट पर मंत्री सुब्रत मुखर्जी की साख दांव परलोकसभा चुनाव 2019: मुनमुन सेन की सीट पर मंत्री सुब्रत मुखर्जी की साख दांव पर LokSabhaElection2019 LokSabhaChunav2019 SubrataMukherjee moonmoonsen Mahasangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो
Read more »
झाड़ग्राम लोकसभा सीट: TMC के सामने है सीट बचाने की चुनौती, मुकाबले में BJP– News18 हिंदीझाड़ग्राम, पश्चिमी मेदिनीपुर और पुरुलिया जिले के विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर झाड़ग्राम लोकसभा सीट बनी है. इस सीट पर दशकों तक सीपीएम ने राज किया. ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »
खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कल के मतदान के बाद किसका होगा राजतिलक, इसी पर शुरू करेंगे आज की चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
LIVE: छठे चरण में 59 सीटों पर वोटिंग शुरू, दिल्ली-भोपाल-आजमगढ़ के दंगल पर नजरलोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान शुरू हो चुके हैं. इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और बिहार की आठ-आठ, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान हो रहा है.
Read more »
LIVE: तामलुक लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजामइस सीट पर बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है. इस लोकसभा सीट पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी ने इस सीट पर सिद्धार्थ शंकर को उतारा है. वहीं कांग्रेस की ओर से इस सीट पर लक्ष्मण चद्र सेठ उम्मीदवार है. टीएमसी ने इस सीट पर दिव्येंदू अधिकारी को टिकट दिया है. इस सीट पर सीपीएम ने भी अपना कैंडिडेट उतारा है.
Read more »
