LIVE: छठे चरण में 59 सीटों पर वोटिंग शुरू, दिल्ली-भोपाल-आजमगढ़ के दंगल पर नजर

United States News News

LIVE: छठे चरण में 59 सीटों पर वोटिंग शुरू, दिल्ली-भोपाल-आजमगढ़ के दंगल पर नजर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 63%

LIVE: छठे चरण में 59 सीटों पर वोटिंग शुरू, दिल्ली-भोपाल-आजमगढ़ के दंगल पर नजर VotingRound6 पर ट्वीट कर दें अपनी राय AbkiBaarKiskiSarkar

मतदान के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही शामिल हैं.

इनमें से आजमगढ़, सुलतानपुर, फूलपुर और प्रयागराज पर देश की नजरें हैं.उत्तर प्रदेश में इन 14 लोकसभा सीटों पर मतदाता 177 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे. भाजपा ने यहां से 14, कांग्रेस ने 11, सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के तहत बसपा ने 11 और सपा ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट से उनके पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने 2014 के चुनाव में मोदी लहर के बावजूद जीत दर्ज की थी.सुलतानपुर से इस बार केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी चुनाव मैदान में हैं. पिछली बार इस सीट से मेनका के पुत्र वरुण गांधी ने जीत दर्ज की थी. मां-बेटे ने इस बार सीटों की अदला-बदली कर ली है. मेनका के खिलाफ गठबंधन की ओर से चन्द्रभान सिंह यादव मैदान में हैं तो कांग्रेस ने संजय सिंह को यहां से चुनाव लड़ाकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास किया है.दिल्ली में सातों सीटों पर कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. उत्तर पूर्वी दिल्ली में जहां पूर्व मख्यंत्री शीला दीक्षित और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी किस्मत आजमा रहे हैं, तो वहीं गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से ताल ठोक रहे हैं. दिल्ली के चुनावी रण में कांग्रेस ने मुक्केबाज विजेंद्र सिंह को दक्षिणी दिल्ली को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि गायक हंसराज हंस उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से रण में उतरे हैं.बिहार में जिन आठ लोकसभा सीटों पर रविवार को मतदान हो रहा है, उनमें वाल्मीकिनगर, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, महाराजगंज और वैशाली शामिल हैं. पूर्वी चंपारण से जहां भाजपा के राधा मोहन सिंह चुनाव मैदान में हैं तो वहीं वैशाली से राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह ताल ठोक रहे हैं.इस तरह 543 सदस्यीय लोकसभा की 474 सीटों के लिए रविवार को मतदान संपन्न हो जाएगा. बाकी सीटों के लिए अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा. 19 मई को आठ राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा. जिसके बाद 23 मई को मतगणना होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव का 5वां चरण : 7 राज्य की इन 51 सीटों पर होगा मतदान, बीजेपी के लिए सबसे अहमलोकसभा चुनाव का 5वां चरण : 7 राज्य की इन 51 सीटों पर होगा मतदान, बीजेपी के लिए सबसे अहमलोकसभा चुनाव के 5वें चरण  में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें उत्तर प्रदेश की 14, मध्य प्रदेश की 7, बिहार की 5, राजस्थान की 13, झारखंड की 4, जम्मू-कश्मीर की 2, बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा. यह चरण भी बीजेपी के लिए काफी अहम है क्योंकि इसमें ज्यादातर सीटें बीजेपी के खाते में हैं और सरकार बनाने के लिए इन सीटों को बचाए रखना पार्टी के लिए जरूरी होगा. इनमें उत्तर प्रदेश  की रायबरेली और अमेठी छोड़कर सभी सीटें बीजेपी के पास हैं.
Read more »

पांचवां चरण: सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान शुरू, बूथों पर लगी कतारेंपांचवां चरण: सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान शुरू, बूथों पर लगी कतारेंलोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में देश की 51 सीटों पर मतदान है। BJP4India INCIndia samajwadiparty Mayawati Election2019 LoksabhaElections2019 VoteKaro
Read more »

5वें चरण में यूपी की 14 सीटों पर चुनाव, 7 पर BJP को मिलेगी कड़ी टक्कर5वें चरण में यूपी की 14 सीटों पर चुनाव, 7 पर BJP को मिलेगी कड़ी टक्करLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो अमेठी और रायबरेली को छोड़ दिया जाए तो बाकी 12 में से 7 सीटों पर भी बीजेपी को कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है। यहां महागठबंधन कमल की राह में रोड़ा अटका सकता है।
Read more »

Lok Sabha Elections 2019 Phase 5 Live Updates : 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदानLok Sabha Elections 2019 Phase 5 Live Updates : 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदानलोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में सोमवार को 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर कुल 673 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। पांचवें चरण में उत्तरप्रदेश की 14, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 7, राजस्थान की 12, झारखंड की 4 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। पांचवें चरण में राजनाथ सिंह (लखनऊ), सोनिया गांधी (रायबरेली), राहुल गांधी (अमेठी), स्मृति ईरानी (अमेठी), जयंत सिन्हा (हजारीबाग), राज्यवर्धनसिंह राठौड़ (जयपुर ग्रामीण), कृष्णा पूनिया (जयपुर ग्रामीण) और अर्जुनराम मेघवाल (बीकानेर) जैसे दिग्गजों की सीटों पर मतदान होना है। पेश है पल-पल का अपडेट-
Read more »

अब छठे चरण की बारी, मेनका, संजय सिंह, मुकुट बिहारी व रीता बहुगुणा ने की तैयारीअब छठे चरण की बारी, मेनका, संजय सिंह, मुकुट बिहारी व रीता बहुगुणा ने की तैयारीपांचवें चरण के मतदान के साथ ही चुनावी चक्रव्यूह का छठा द्वार जीतने की जंग तेज हो गई है। BJP4India INCIndia samajwadiparty Mayawati Manekagandhibjp Election2019 LokSabhaEelctions2019
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: अब अंतिम दो चरण की 118 सीटों पर आर-पार की लड़ाईलोकसभा चुनाव 2019: अब अंतिम दो चरण की 118 सीटों पर आर-पार की लड़ाईसत्रहवीं लोकसभा चुनाव का सियासी ऊंट किस करवट बैठेगा, इसकी चाबी अंतिम दो चरणों की बाकी बची 118 सीटों के मतदाताओं के हाथ में है। ElectionCommission Election2019 LoksabhaElection loksabhaelections2019
Read more »

छठे चरण की 59 सीटों पर आज थमेगा प्रचार, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव परछठे चरण की 59 सीटों पर आज थमेगा प्रचार, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव परइस चरण में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मोदी सरकार के मंत्री राधा मोहन सिंह, बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, क्रिकेटर से पॉलिटिशियन बने गौतम गंभीर समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है.
Read more »

छठे चरण में 59 लोकसभा सीटों पर कल वोटिंग, दिग्गजों की किस्मत पर लगेगी मुहरछठे चरण में 59 लोकसभा सीटों पर कल वोटिंग, दिग्गजों की किस्मत पर लगेगी मुहरलोकसभा चुनाव के छठवें चरण में कुल 10.17 करोड़ मतदाता मतदान के योग्य हैं जो 979 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. चुनाव आयोग ने चुनाव के सुचारू संचालन के लिए 1.13 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए हैं.
Read more »

खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakखबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कल के मतदान के बाद किसका होगा राजतिलक, इसी पर शुरू करेंगे आज की चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:14:37