छठे चरण में 59 लोकसभा सीटों पर कल वोटिंग, दिग्गजों की किस्मत पर लगेगी मुहर

United States News News

छठे चरण में 59 लोकसभा सीटों पर कल वोटिंग, दिग्गजों की किस्मत पर लगेगी मुहर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 251 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 104%
  • Publisher: 63%

लोकसभा चुनाव के इस चरण को बीजेपी के लिए कड़ी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है LokSabhaElections2019

दिल्ली सहति छह राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर रविवार को होने वाले मतदान के साथ केंद्रीय मंत्रियों राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला हो जाएगा.

छठे दौर के इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान होना है. इस चरण में कुल 10.17 करोड़ मतदाता मतदान के योग्य हैं जो 979 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. चुनाव आयोग ने चुनाव के सुचारू संचालन के लिए 1.13 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए हैं. लोकसभा चुनाव के इस चरण को बीजेपी के लिए कड़ी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि 2014 के चुनाव में बीजेपी ने इनमें से 45 सीटें जीतीं थीं जबकि तृणमूल कांग्रेस को आठ, कांग्रेस को दो और समाजवादी पार्टी और लोजपा को एक-एक सीट पर जीत मिली थीं. बीजेपी ने 2014 के चुनाव में इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 में से 13 सीटों पर जीत हासिल की थी, एकमात्र अपवाद आजमगढ़ था, जहां से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को जीत मिली थी.बीजेपी को हालांकि बीते साल फूलपुर और गोरखपुर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में बीजेपी विरोधी गठबंधन इस सीट पर अपनी जीत को बरकरार रखने की उम्मीद लगाए हुए है. इस सीट की अहमियत को इस बात से समझा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पहले योगी आदित्यनाथ 1998 से 2017 तक लगातार चुनाव जीतते रहे थे. इसी तरह बीजेपी ने 2014 में पहली बार फूलपुर सीट पर जीत हासिल की थी. एक समय देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का संसदीय क्षेत्र रहे फूलपुर से केशव प्रसाद मौर्य ने चुनाव जीता था. 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद केशव राज्य के उपमुख्यमंत्री बन गए थे, जिसके बाद फूलपुर सीट खाली हो गई थी. आजमगढ़ में इस बार अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव की जगह चुनाव लड़ रहे हैं जिनका मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ है.सुल्तानपुर में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है जहां बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को मैदान में उतारा है. इस सीट पर पिछले चुनाव में उनके बेटे वरुण गांधी ने जीत हासिल की थी. इस बार मां-बेटे की सीट में अदला बदली की गई. मेनका वरुण की जगह सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हैं तो वरुण अपनी मां मेनका की सीट पीलीभीत से किस्मत आजमा रहे हैं.मध्य प्रदेश की भोपाल, मुरैना, भिंड , ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा और राजगढ़ सीटों पर भी मतदान होगा. मध्य प्रदेश में यह तीसरे चरण का मतदान है. यहां पहले चरण में 29 अप्रैल और दूसरे चरण में 6 मई को मतदान हो चुका है. अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा. भोपाल सीट पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बीच मुकाबला है. वहीं गुना सीट पर कांग्रेस महासिचव और उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ रहे हैं. मुरैना से केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेन्द्र सिंह तोमर मैदान में हैं।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव होना है, जहां 18 महिलाओं समेत 164 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. दिल्ली में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है. राजधानी में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और उम्मीदवार शीला दीक्षित, मुक्केबाज विजेन्दर सिंह, बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आतिशी और क्रिकेटर तथा नेता और बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर पर सभी की निगाहें टिकी हैं. हरियाणा में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर समेत 223 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. पूर्व मुख्यमंत्री और रोहतक से कांग्रेस के मौजूदा विधायक भूपेन्द्र सिंह हुड्डा इस बार लोकसभा चुनाव में सोनीपत से किस्मत आजमा रहे हैं. इससे पहले हुड्डा रोहतक से चार बार सांसद रह चुके हैं. हुड्डा के बेटे और रोहतक से मौजूदा सांसद दीपेन्द्र इस बार भी इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. अन्य उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह के बेटे बृजेन्द्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री भजन लाल के पोते भव्य बिश्नोई हिसार सीट पर एक दूसरे के सामने हैं. इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री ओ पी चौटाला के पोते और नवगठित जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला भी मैदान में हैं. दुष्यंत यहां से मौजूदा सांसद हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा अंबाला और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अशोक तंवर सिरसा से चुनाव लड़ रहे हैं. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी, कांग्रेस और वाम मोर्चे के घटक दलों भाकपा और फॉरवर्ड ब्लॉक मुख्य दावेदार हैं. इस चरण में बांकुरा के वन क्षेत्र जंगलमहल, पश्चिम मिदनापुर, झारग्राम और पुरुलिया जिलों मतदान होना है, जो पूर्ववर्ती वाम मोर्चा सरकार के दौरान माओवादियों का गढ़ कहे जाते थे.झारखंड में राज्य के मंत्री चन्द्रप्रकाश चौधरी, पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद और पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता समेत 67 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस चरण में झारखंड की धनबाद, गिरीडीह, जमशेदपुर और सिंघभूम सीटों पर चुनाव होना है. 2014 में इन सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी. कुल मिलाकर 31,79,720 महिलाओं और थर्ड जेंडर के 116 मतदाताओं समेत, 66,85,401 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.वहीं बिहार में 127 उम्मीदवार मैदान में है, जिनमें केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह समेत चार मौजूदा सांसद शामिल हैं. इस चरण में रविवार को राज्य की आठ लोकसभा सीटों शिवहर, वाल्मिकी नगर, पश्चिमी चंपारन, पूर्वी चंपारन, सीवान, गोपालगंज, महाराजगंज और वैशाली में मतदान होना है. बिहार के 127 उम्मीदवारों में 16 महिला उम्मीदवार हैं. इनमें वैशाली सीट पर 8, सीवान में चार और शिवहर, महाराजगंज, पूर्वी चंपारन और वाल्मिकी नगर सीट पर एक एक महिला उम्मीदवार हैं. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण: भाजपा राष्ट्रवाद, कांग्रेस ‘न्याय’ के भरोसेलोकसभा चुनाव का पांचवा चरण: भाजपा राष्ट्रवाद, कांग्रेस ‘न्याय’ के भरोसेलोकसभा चुनाव के पांचवें और राजस्थान के दूसरे चरण में 12 सीटों पर मतदान होगा। इन सभी सीटों पर वर्ष 2014 में भाजपा ने परचम लहराया था। BJP4India INCIndia Election2019 LoksabhaElections2019 VoteKaro
Read more »

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान आज, इन सीटों पर घमासान मुकाबला– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान आज, इन सीटों पर घमासान मुकाबला– News18 हिंदीसात राज्यों की 51 सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे. यह लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण का मतदान है. इस चरण में लगभग नौ करोड़ मतदाता दिग्गज नेताओं राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी सहित 674 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.
Read more »

लोकसभा चुनाव LIVE: पांचवे चरण के मतदान के लिए बिहार में पांच सीटों पर वोटिंग जारीलोकसभा चुनाव LIVE: पांचवे चरण के मतदान के लिए बिहार में पांच सीटों पर वोटिंग जारीलोकसभा चुनाव LIVE: 5वें चरण के मतदान के लिए बिहार में पांच सीटों पर वोटिंग जारी VotingRound5 पर ट्वीट कर दें अपनी राय AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान शुरूलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान शुरूलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान शुरू LokSabhaElections2019 FifthPhase EC MCC लोकसभाचुनाव2019 पांचवांचरण चुनावआयोग चुनावआचारसंहिता
Read more »

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के दौरान बड़े नेताओं की ताजा बयानबाजी यहां पढ़िएलोकसभा चुनाव के 5वें चरण के दौरान बड़े नेताओं की ताजा बयानबाजी यहां पढ़िएलोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha elections 2019) के तहत आज पांचवें चरण का मतदान हो रहा है. देश के 7 राज्‍यों की 51 सीटों पर वोटिंग जारी है.
Read more »

ये 60 उम्मीदवार चाहें तो 2 बार करवा दें लोकसभा चुनाव, इनकी संपत्ति चुनाव खर्च से दोगुनीये 60 उम्मीदवार चाहें तो 2 बार करवा दें लोकसभा चुनाव, इनकी संपत्ति चुनाव खर्च से दोगुनीइस चुनाव के छठे चरण तक के 60 सबसे रईस उम्मीदवारों की कुल संपत्ति 10,075 करोड़ है. जो इस लोकसभा चुनाव के कुल खर्च से दोगुना है. ये चाहें तो लोकसभा चुनाव दो बार करवा दें. इस बार के चुनाव का खर्च करीब 5418 करोड़ रुपए है. यह 2014 के चुनाव से करीब 40% ज्यादा है.
Read more »

इस बार देरी से आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे, चुनाव आयोग ने बताया ये कारणइस बार देरी से आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे, चुनाव आयोग ने बताया ये कारणचुनाव आयोग ने बताया है कि देशभर की लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के जो नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे उनमें थोड़ा ज्यादा वक्त लग सकता है. इसकी बड़ी वजह ये है कि ईवीएम के वोटों से वीवीपैट का मिलान किया जाना है, जिसमें थोड़ा ज्यादा वक्त लगने का अनुमान है.
Read more »

दिल्ली में प्रवेश वर्मा के लिए रोड करेंगे शो सनी देओलदिल्ली में प्रवेश वर्मा के लिए रोड करेंगे शो सनी देओलसनी देओल परिवार के तीसरे ऐसे सदस्य हैं जो राजनीति में आए हैं. इससे पहले उनके पिता और अभिनेता धर्मेंद्र और उनकी पत्नी हेमा मालिनी भी राजनीति में आ चुके हैं. दोनों सांसद भी रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में सनी देओल पंजाब की गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »

लोकसभा चुनाव : छठे चरण के लिए थम गया प्रचार, बाहुबलियों के कारण चर्चा में रहा वैशालीलोकसभा चुनाव : छठे चरण के लिए थम गया प्रचार, बाहुबलियों के कारण चर्चा में रहा वैशालीचुनाव प्रचार के अंतिम दौर में महागठबंधन प्रत्याशी रघुवंश प्रसाद सिंह ने मोकामा विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को अपने पक्ष में रोड शो के लिए उतारा.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:41:34