पांचवे चरण में आज सात राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं ElectionsWithNews18 BattleOf2019
लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण में सोमवार को सात राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पांचवे चरण में करीब नौ करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इस चरम में राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, स्मृति ईरानी और राहुल गांधी जैसे दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला होना है.
लखनऊ से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं तो केंद्र में उनकी सहयोगी स्मृति ईरानी फिर एक बार अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को टक्कर दे रही हैं. वहीं रायबरेली में सोनिया गांधी को कभी कांग्रेस में रहे दिनेश प्रताप सिंह से चुनौती मिल रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद धौरहरा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद रेखा वर्मा के खिलाफ मैदान में हैं. एसपी-बीएसपी गठबंधन ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाते हुए इस इस सीट पर अहमद सिद्दकी को उम्मीदवार बनाया है.अटल बिहारी वाजपेयी ने यहां से जीत दर्ज की थी. एसपी-बीएसपी गठबंधन ने लखनऊ से शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस की तरफ से आचार्य प्रमोद कृष्णम मैदान में हैं. इस बीच मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है, यहां बीएसपी के पूर्व नेता और कांशीराम के करीबी आरके चौधरी, मायावती के करीबी माने जाने वाले सीएल वर्मा के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं. आरके चौधरी को कांग्रेस ने टिकट दिया है, जबकि बीजेपी की तरफ से कौशल किशोर को मैदान में उतारा गया है. कौशल किशोर इस सीट पर मौजूदा सांसद हैं और उनके बारे में कहा जाता है कि उनकी पासी समुदाय के बीच अच्छी पकड़ है. एक अन्य दिलचस्प मुकाबला बाराबंकी सीट पर होगा, यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया, बीजेपी के उपेंद्र रावत और एसपी के राम सागर रावत के खिलाफ लड़ रहे हैं. एसपी प्रत्याशी राम सागर रावत, बाराबंकी से पूर्व सांसद रहे हैं और इस बार उन्हें बीएसपी का भी समर्थन प्राप्त है. वहीं बीजेपी ने अपनी मौजूदा सांसद प्रियंका रावत को बदलकर उपेंद्र रावत को मैदान में खड़ा किया है.तनुज के पिता पीएल पुनिया पूर्व सांसद और क्षेत्र में चर्चित चेहरा रहे हैं, जिसका उन्हें फायदा हो रहा है और वह बीजेपी और गठबंधन के उम्मीदवार को टक्कर देते नजर आ रहे हैं. पड़ोसी लोकसभा सीट कैसरगंज से बीजेपी के बृजभूषण शरण सिंह एसपी-बीएसपी के उम्मीदवार चंद्रदेव राम यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. अमेठी और रायबरेली, इन दोनों सीटों को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. साल 2014 में मोदी लहर के बावजूद कांग्रेस ने अपनी इन दो सीटों को बचा लिया था. यूपी में केवल यहीं दो सीटें थी जिन पर कांग्रेस को जीत मिली थी. अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी फिर एक बार राहुल गांधी के खिलाफ खड़ी हैं. 2014 में हार के बावजूद स्मृति अमेठी में काफी सक्रीय रहीं. रायबरेली लोकसभा सीट पर पूर्व कांग्रेस एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. सीतापुर लोकसभा सीट, जो फिर एक बार आरक्षीत सीट हैं, यहां बीजेपी प्रत्याशी राजेश वर्मा और एसपी-बीएसपी गठबंधन के उम्मीदवार नकुल दुबे के बीच करीबी मुकाबला नजर आ रहा है. कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे बीएसपी के पूर्व सांसद केसर जहान, नकुल दूबे को चुनौती दे सकते हैं. गोंडा में तीन बार सांसद रह चुके कीर्तिवर्धन सिंह इस बार बीजपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. कीर्तिवर्धन इससे पहले दो बार एसपी की टिकट से इस सीट से चुनाव जीते थे. हालांकि वह अभी तक लगातार चुनाव नहीं जीत सके हैं, ऐसे में इस बार उनके सामने इस ट्रेंड को तोड़ने की भी चुनौती है. एसपी-बीएसपी गठबंधन ने विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह को गोंडा सीट से मैदान में उतारा है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.बहराइच सीट पर कांग्रेस की तरफ से सावित्री बाई फुले चुनाव मैदान में हैं. सावित्री बाई फुले को इस बार बीजेपी ने टिकट देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया. इस सीट पर बीजेपी ने अक्षयवर लाल गौड़ और एसपी-बीएसपी गठबंधन ने शब्बीर बाल्मीकि को टिकट दिया है. माना जाता है कि शब्बीर बाल्मीकि का इस क्षेत्र के पिछड़े और मुस्लिम मतदाताओं पर अच्छा प्रभाव है. कौशाम्बी संसदीय सीट पर बीजेपी ने सांसद विनोद सोनकर को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने गिरीश चंद्र पासी को और सपा-बसपा गठबंधन ने इंद्रजीत सरोज पर दांव खेला है. इस सीट पर एक अन्य महत्वपूर्ण उम्मीदवार शैलेन्द्र कुमार हैं, जिन्हें रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की राजनीतिक पार्टी जनसत्ता दल ने मैदान में उतारा है. इस बीच एक और सीट जिस पर पूरे देश की नजरे हैं वह है फैजाबाद लोकसभा सीट. इस सीट के अंतर्गत ही राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद जैसे विवादित स्थल हैं. वर्तमान में बीजेपी के लल्लू सिंह फैजाबाद से सांसद हैं. वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निर्मल खत्री और एसपी-बीएसपी गठबंधन के उम्मीदवार आनंद सेन यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. बांदा संसदीय सीट पर भी त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि कांग्रेस ने इस सीट से डकैत ददुआ के भाई बाल कुमार पटेल को उम्मीदवार बनाया है. पटेल बीजेपी के श्यामाचरण गुप्ता और एसपी-बीएसपी गठबंधन के उम्मीदवार आरके पटेल के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं. बता दें कि पांचवे चरण में यूपी की 14, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर, मध्य प्रदेश की 7, राजस्थान की 12, झारखंड की 4 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा. पांचवे चरण की 51 सीटों पर मतदान के लिए चुनाव आयोग ने 94,000 मतदान केंद्र/बूथ बनाए हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. पांचवें और सबसे छोटे चरण में कुल 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इस चरण के साथ 424 सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा. बाकी बची 118 सीटों पर 12 और 19 मई को मतदान होगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 4th Phase Polling in UP, Rajasthan And Maharashtra - जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में पोलिंग बूथ संख्या 111 में मतदान प्रक्रिया जारी।चौथे चरण के लिए आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश और ओडिशा की 6-6, महाराष्ट्र की 17, यूपी और राजस्थान की 13-13 सीटों और पश्चिम बंगाल में 8 सीटों पर वोटिंग होनी है। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग सीट पर इस फेज में भी वोटिंग होगी। चौथे चरण के मतदान से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »
LIVE: चौथे चरण में 72 सीटों पर वोटिंग, आसनसोल में हिंसा के बाद लाठीचार्जचौथे चरण में 72 सीटों पर वोटिंग, आसनसोल में हिंसा के बाद लाठीचार्ज लाइव ब्लॉग Phase4 VotingRound4
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 4th Phase Polling in UP, Rajasthan And Maharashtra - पश्चिम बंगाल: आसनसोल से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की कार पर हमला।चौथे चरण के लिए आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश और ओडिशा की 6-6, महाराष्ट्र की 17, यूपी और राजस्थान की 13-13 सीटों और पश्चिम बंगाल में 8 सीटों पर वोटिंग होनी है। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग सीट पर इस फेज में भी वोटिंग होगी। चौथे चरण के मतदान से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 सीटों पर मतदान शुरूलोकसभा चुनाव के चौथे चरण में ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों में से 41 पर सोमवार को मतदान हो रहा है. इस चरण में भाजपा नेता गिरिराज सिंह, बाबुल सुप्रियो, बैजयंत पांडा, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, उर्मिला मातोंडकर, मिलिंद देवड़ा, सीपीएम के कन्हैया कुमार, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव की चुनावी किस्मत ईवीएम में कैद होगी.
Read more »
पांचवां चरण: यूपी में कांग्रेस के दिग्गजों का दंगल, कई सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, जितिन प्रसाद, निर्मल खत्री और तनुज पूनिया की सीटों पर 6 मई को पांचवें चरण में मतदान है। 2014 के चुनाव में कांग्रेस के गढ़ अमेठी और रायबरेली को छोड़कर बीजेपी ने 14 में से 12 सीटें जीती थीं।
Read more »
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर 6 मई को वोटिंगलोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर 6 मई को वोट डाले जाएंगे. यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी सहित कई दिग्गजों को इस चरण में अग्निपरीक्षा से गुजराना होगा.
Read more »
पांचवां चरण: MP में 7 सीटें, BJP के किले में कांग्रेस के सामने सेंध लगाने की चुनौतीमध्य प्रदेश में इस बार बदले हुए सियासी समीकरण के बीच बीजेपी को अपनी सीटें बचाने के लिए कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा रहा है. वहीं, सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ के सहारे कांग्रेस चुनावी मैदान में है, ऐसे में पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर ही है.
Read more »
UP: पांचवे चरण में 14 सीटें, कांग्रेस दुर्ग बचाने में तो BJP कमल खिलाने में जुटीलोकसभा चुनाव में सभी की नजरें देश के सबसे बड़े सियासी मैदान उत्तर प्रदेश पर हैं. सूबे में पांचवें चरण के चुनाव में रायबरेली, अमठी, लखनऊ, धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा सीट सहित 14 सीटों पर 6 मई को मतदान होंगे.
Read more »
पांचवे चरण में बंगाल की सात सीटें दांव पर, भारी मतदान से भाजपा बम-बमपश्चिम बंगाल में चार चरणों में लोकसभा की 18 सीटों पर भारी मतदान से बम-बम भाजपा अब पांचवें चरण में एनआरसी और नागरिकता (संशोधन) विधेयक के हथियार से जंग जीतने के सपने देख रही है। MamataOfficial BJP4India narendramodi AmitShah LokSabhaElection2019
Read more »
Phase 5 Voting: क्या BJP दोहरा पाएगी 2014 जैसा प्रदर्शन, 51 में से जीती थी 39 सीटें, 2 पर सिमटी थी कांग्रेस, 10 बड़ी बातेंकेंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज सात राज्यों में 51 सीटों पर होने वाले चुनावों में करीब नौ करोड़ मतदाता करेंगे. सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) और इसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है क्योंकि 2014 के चुनावों में इसने इनमें से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी और दो सीटों पर कांग्रेस (Congress) ने जीत हासिल की थी जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की. उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में सात- सात सीटों पर चुनाव होंगे जबकि बिहार में पांच और झारखंड में चार सीटों के लिए चुनाव होना है. जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होना है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने 94 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. पांचवें और सबसे छोटे चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भविष्य तय करेंगे. इस चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे और शेष 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे.
Read more »
