छठे चरण का रण: अखिलेश-दिग्विजय-मेनका-शीला दीक्षित सहित ये दिग्गज मैदान में

United States News News

छठे चरण का रण: अखिलेश-दिग्विजय-मेनका-शीला दीक्षित सहित ये दिग्गज मैदान में
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 205 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 63%

आज कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है LokSabhaElections2019 VotingRound6 Phase6

देश में आज छठे चरण का चुनाव हो रहा है. 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. इनमें यूपी की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, झारखंड की चार और दिल्ली की सभी सात सीटें शामिल हैं.

इन चुनावों में कई मुख्य चेहरें भी हैं जिनमें राधा मोहन सिंह, मेनका गांधी, एसपी चीफ अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य जैसे दिग्गजों का नाम है. रविवार को कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी होगी. आपको ऐसी कुछ सीटों के बारे में बताते हैं जहां कांटे की टक्कर है.मध्य प्रदेश की भोपाल सीट पर मुकाबला कांटे का है. यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह मैदान में हैं और दिग्विजय को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिया है. साध्वी प्रज्ञा मालेगांव ब्लास्ट केस में अभियुक्त हैं. दिग्विजय सिंह 1993 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. उसके बाद वे 2003 तक मुख्यमंत्री रहे.इस सीट पर बीजेपी की तरफ से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी चुनावी मैदान में हैं. वहीं कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह को सुल्तानपुर से टिकट दिया है. इस सीट पर पिछले चुनाव में उनके बेटे वरुण गांधी ने जीत हासिल की थी. इस बार मां-बेटे की सीट में अदला बदली की गई है. मेनका वरुण की जगह सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हैं तो वरुण अपनी मां मेनका की सीट पीलीभीत से किस्मत आजमा रहे हैं.आजमगढ़ में इस बार यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव की जगह चुनाव लड़ रहे हैं जिनका मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ से है. बीजेपी ने 2014 के चुनाव में इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 में से 13 सीटों पर जीत हासिल की थी, एकमात्र अपवाद आजमगढ़ था, जहां से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को जीत मिली थी.दिल्ली की सात सीटों में सबसे ज्यादा चर्चित सीट पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट है. इस सीट पर गांधी नगर विधानसभा के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली मैदान में हैं. वहीं बीजेपी ने पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को टिकट दिया है. आम आदमी पार्टी ने आतिशी को अपना उम्मीदवार बनाया है. 2014 के लोकसभा चुनाव में ये सीट बीजेपी के खाते में थी और महेश गिरी ने इस सीट से जीत दर्ज की थी. अरविंदर सिंह लवली पूर्वी दिल्ली की गांधी नगर विधानसभा सीट से 4 बार जीत दर्ज कर चुके हैं. 1998 में जीत दर्ज करने वाले वह सबसे युवा विधायक थे. इस सीट पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी टक्कर दे रहे हैं. 2014 में इस सीट पर मनोज तिवारी ने जीत दर्ज की थी. कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा दिल्ली में किए कामों को मुद्दा बना रही है. 2019 के चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की कमान तजुर्बेकार शीला दीक्षित को सौंपी है. 1998 में जिस समय शीला दीक्षित को सोनिया गांधी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था, उस समय भी कांग्रेस की हालत आज जैसी पतली ही थी.उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी के टिकट पर गायक हंसराज हंस चुनाव लड़ रहे हैं. हंसराज हंस ने 2009 में शिरोमणि अकाली दल से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी. पांच साल बाद, 2014 में कांग्रेस ज्वाइन कर ली. फिर 10 दिसंबर 2016 को भाजपा में शामिल हो गए.इस सीट पर बीजेपी की तरफ से रमेश बिधूड़ी उम्मीदवार हैं. बिधूड़ी अभी इस सीट से सांसद हैं. वहीं कांग्रेस ने बॉक्सर विजेंद्र सिंह को टिकट दिया है. आम आदमी पार्टी की तरफ से राघव चड्ढा चुनावी मैदान में हैं. 2014 में बिधूड़ी ने देवेंदर सहरावत को 1,07,000 के मतों से हराया था.इस सीट से बीजेपी ने राधामोहन सिंह को टिकट दिया है. राधामोहन सिंह ने राजनीति की शुरुआत 1967 में छात्र नेता के तौर पर की. उनके जनसंपर्क और जनजुड़ाव का ही नतीजा है कि वह 1989 से लेकर अब तक 5 बार सांसद रहे. इस सीट पर सिंह का मुकाबला रालोसपा के आकाश सिंह से है.47 वर्षीय ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश की गुना संसदीय सीट से लोकसभा सांसद हैं. इस बार फिर वह गुना सीट से मैदान में हैं. 30 सितंबर, 2001 को विमान हादसे में ज्योतिरादित्य के पिता माधवराव सिंधिया की मौत हो गई थी. फिर ज्योतिरादित्य राजनीति में आए. 2002 में लोकसभा के लिए उन्‍हें सर्वप्रथम चुना गया. 2004 में 14वीं लोकसभा में उन्‍हें दोबारा चुना गया.हाल में ही कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद को पार्टी ने धनबाद सीट से प्रत्याशी बनाया है. कीर्ति आजाद ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1993 में बीजेपी विधायक के रूप में दिल्ली की गोल मार्केट विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर की. 1999 में वे लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए. 2009 में वे लोकसभा चुनावों में दोबारा जीते. 31 अगस्‍त 2009 को उन्‍हें मानव संसाधन विकास समिति और 9 जून 2013 से उन्‍हें गृह समिति का सदस्‍य बनाया गया. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अब छठे चरण की बारी, मेनका, संजय सिंह, मुकुट बिहारी व रीता बहुगुणा ने की तैयारीअब छठे चरण की बारी, मेनका, संजय सिंह, मुकुट बिहारी व रीता बहुगुणा ने की तैयारीपांचवें चरण के मतदान के साथ ही चुनावी चक्रव्यूह का छठा द्वार जीतने की जंग तेज हो गई है। BJP4India INCIndia samajwadiparty Mayawati Manekagandhibjp Election2019 LokSabhaEelctions2019
Read more »

बिहार: छठे चरण की आठों सीटें NDA की, महागठबंधन के कारण बदल गए समीकरणबिहार: छठे चरण की आठों सीटें NDA की, महागठबंधन के कारण बदल गए समीकरण
Read more »

छठे चरण का रण, दिल्ली-भोपाल पर रहेगा फोकस, 59 सीटों में ज्यादातर NDA कीछठे चरण का रण, दिल्ली-भोपाल पर रहेगा फोकस, 59 सीटों में ज्यादातर NDA कीलोकसभा चुनाव 2019 के पांच चरण की वोटिंग के बाद अब लोगों की नजरें छठे चरण की  59 सीटों पर है, जहां 12 मई को वोट डाले जाएंगे. इनमें दिल्ली, हरियाणा,उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे राज्य शामिल हैं.
Read more »

पूर्वांचल में छठे चरण का रण, जहां मुलायम फेल वहां अखिलेश यादव करेंगे खेल?पूर्वांचल में छठे चरण का रण, जहां मुलायम फेल वहां अखिलेश यादव करेंगे खेल?लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे. ये सारी सीटें पूर्वांचल इलाके में आती है. पिछले चुनाव में पूर्वांचल में मोदी लहर की रफ्तार को कम करने के लिए सपा के तत्कालीन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ सीट से मैदान में उतरे थे. इस बार मुलायम की तर्ज पर उनके बेटे अखिलेश यादव पूर्वांचल को साधने के लिए मैदान में हैं.
Read more »

उत्तर प्रदेश : छठे चरण में BJP के सामने 14 सीटों पर महागठबंधन की कड़ी चुनौतीउत्तर प्रदेश : छठे चरण में BJP के सामने 14 सीटों पर महागठबंधन की कड़ी चुनौतीउत्तर प्रदेश में 12 मई को होने वाले अगले चरण के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को महागठबंधन की सबसे कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा. बीजेपी ने 2014 में इन सीटों में से आजमगढ़ को छोड़कर सभी पर कब्जा जमाया था.
Read more »

छठे चरण की 59 सीटों पर आज थमेगा प्रचार, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव परछठे चरण की 59 सीटों पर आज थमेगा प्रचार, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव परइस चरण में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मोदी सरकार के मंत्री राधा मोहन सिंह, बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, क्रिकेटर से पॉलिटिशियन बने गौतम गंभीर समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है.
Read more »

छठे चरण का चुनावी घमासानछठे चरण का चुनावी घमासानलोकसभा चुनावों में 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों पर छठे चरण का मतदान है.
Read more »

छठे चरण के मतदान के लिए गुरूग्राम पुलिस का एक्शन प्लान, 4 हज़ार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनातछठे चरण के मतदान के लिए गुरूग्राम पुलिस का एक्शन प्लान, 4 हज़ार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनातगुरुग्राम में 12 मई को छठे चरण की वोटिंग होनी है. चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान रखा जा रहा है.
Read more »

लोकसभा चुनाव : छठे चरण के लिए थम गया प्रचार, बाहुबलियों के कारण चर्चा में रहा वैशालीलोकसभा चुनाव : छठे चरण के लिए थम गया प्रचार, बाहुबलियों के कारण चर्चा में रहा वैशालीचुनाव प्रचार के अंतिम दौर में महागठबंधन प्रत्याशी रघुवंश प्रसाद सिंह ने मोकामा विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को अपने पक्ष में रोड शो के लिए उतारा.
Read more »

अखिलेश यादव का दावा, छठे चरण में भाजपा-कांग्रेस को उत्तर प्रदेश से 'शून्य' मिलेगाअखिलेश यादव का दावा, छठे चरण में भाजपा-कांग्रेस को उत्तर प्रदेश से 'शून्य' मिलेगाअखिलेश यादव का दावा, छठे चरण में भाजपा-कांग्रेस को उत्तर प्रदेश से 'शून्य' मिलेगा yadavakhilesh samajwadiparty Loksabhaelections2019 BJP4India
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:24:57