LokSabhaElections2019 VotingRound6 Phase6 पश्चिम चंपारण संसदीय सीट पर दोपहर दो बजे तक 38.45 फीसदी वोट पड़े
बिहसा की पश्चिमी चंपारण सीट पर मतदान शुरू हो गया है. यह नेपाल की सीमा से सटा हुआ उत्तरी बिहार का हिस्सा है. चंपारण इलाका बिहार के तिरहुत प्रमंडल के अंतर्गत आता है और भोजपुरी भाषी जिला है. यहां से 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.
इस सीट पर छठे चरण का मतदान हो रहा है.इस सीट पर दोपहर दो बजे तक 38.45 फीसदी वोट पड़े. इससे पहले सुबह 11 बजे तक 8.85 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े. इस निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी ने डॉ. संजय जायसवाल को, बहुजन समाज पार्टी ने राकेश कुमार को, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने बृजेश कुमार कुशवाहा को, लोकतांत्रिक जन स्वराज पार्टी ने बिपिन नाथ तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा 5 उम्मीदवार निर्दलीय लड़ रहे हैं.महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण लंबे समय से सियासी सक्रियता का केंद्र रहा है. 2002 के परिसीमन के बाद 2008 में वाल्मिकी नगर और पश्चिमी चंपारण दो अलग-अलग सीटों के रूप में अस्तित्व में आईं. इससे पहले पश्चिम चंपारण का अधिकांश हिस्सा बेतिया सीट के तहत आता था. परिसीमन के बाद 2009 और 2014 के चुनावों में बीजेपी के संजय जायसवाल ने इस सीट से जीत हासिल की. डॉ. संजय जायसवाल के पिता डॉ. मदन प्रसाद जायसवाल भी लोकसभा सांसद रह चुके हैं. 2019 चुनाव से पहले बीजेपी और जेडीयू एकजुट हो गए और बदले समीकरणों में महागठबंधन की चुनौती भी बड़ी है. पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या है 1,220,868. इसमें से 658,427 पुरुष मतदाता हैं जबकि 562,441 महिला वोटर हैं. पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट के तहत विधानसभा की 6 सीटें आती हैं- नौतन, चनपटिया, बेतिया, रक्सौल, सुगौली और नरकटिया. 2015 के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर गौर करें तो इस संसदीय क्षेत्र की 6 विधानसभा सीटों में से 4 बीजेपी ने जीती थी जबकि 1-1 सीट आरजेडी और कांग्रेस के हाथ आई थी. 2014 के चुनाव में पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से बीजेपी के डॉ. संजय जायसवाल ने जेडीयू उम्मीदवार और फिल्म निर्देशक प्रकाश झा को हराया था. प्रकाश झा इस सीट से चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे लेकिन मोदी लहर में जीत बीजेपी के हाथ लगी. बीजेपी उम्मीदवार डॉ. संजय जायसवाल को 3,71,232 वोट मिले थे जबकि प्रकाश झा को 2,60,978 वोट मिले थे. वहीं आरजेडी के रघुनाथ झा को 1,21,800 वोट मिले थे. डॉ. संजय जायसवाल ने 2009 के चुनाव में भी इस सीट से जीत हासिल की थी. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पुलवामा के पोलिंग बूथ में फेंका ग्रेनेड, पश्चिम बंगाल में BJP-TMC नेताओं में फिर झड़पहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, National Today News in Hindi LIVE Updates: Lok Sabha Election 2019 के 5वें चरण के तहत आज 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इनमें यूपी की 14, राजस्थान की 12, पश्चिम बंगाल व मध्य प्रदेश की 7-7, बिहार की 5, झारखंड की 4 सीटों पर मतदान हो रहा है।
Read more »
Lok Sabha Election 2019 Phase 5 LIVE Updates: कश्मीर में बूथ पर ग्रेनेड हमला, पश्चिम बंगाल में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ताLok Sabha Election 2019 Phase 5 LIVE Updates: कश्मीर में बूथ पर ग्रेनेड हमला, पश्चिम बंगाल में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता... LokSabhaEelctions2019 VotingRound5 JammuAndKashmir
Read more »
पश्चिम बंगाल में फिर से झड़प, बैरकपुर में भिड़े TMC-BJP कार्यकर्ताबीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया, जबकि टीएमसी ने बीजेपी पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है.
Read more »
बंगाल में बोले अमित शाह, दीदी अगर श्री राम का नाम भारत में नहीं लेंगे तो क्या पाकिस्तान में लेंगे?ममता बनर्जी बनाम केंद्र की जंग के सिलसिले में आज अमित शाह दीदी पर जमकर बरसे, शाह ने बंगाल की रैली में ममता पर हल्ला बोला Mahasangram LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »
पांचवें चरण में पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान, कई दिग्गजों की साख दांव परचुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इन 51 सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 8.75 करोड़ है, जिनमें से 64.13 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस चरण में कुल 700 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
Read more »
पश्चिम बंगाल में दिलीप घोष के काफिले पर हुआ हमला, दो कारें भी तोड़ीं– News18 हिंदीरोड शो के दौरान टीएमसी के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उन्होंने दिलीप घोष के काफिले पर पत्थरबाजी शुरू कर दी.
Read more »
दक्षिण पश्चिम दिल्ली में सब इंस्पेक्टर ने सर्विस पिस्तौल से खुद को मारी गोली, मौतजांच में पता चला कि घायल पुलिसकर्मी अपने तय स्थान पर मौजूदगी के दौरान पीसीआर वैन के बाहर एक कुर्सी पर बैठा था तभी अन्य पुलिसकर्मियों ने गोली चलने की आवाज सुनी.
Read more »
वोटिंग से ठीक पहले खूनी संघर्ष, RJD विधायक पर लगा गोली मारने का आरोप– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इस चरण में जो संवेदनशील बूथ या क्षेत्र हैं वहां पर बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ हथियारबंद कमांडो तैनात किए जा रहे हैं. छठे चरण में बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग होनी है. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली, सीवान, वाल्मीकिनगर, शिवहर, गोपालगंज और महाराजगंज में 12 मई को मतदान होना है.
Read more »
LIVE: उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, क्या कमाल कर पाएंगे हंसराज हंस?राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर छठे चरण की वोटिंग के तहत रविवार को वोट डाले जा रहे हैं. इस सीट पर कुल 11 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.
Read more »
LIVE: छठे चरण में भी पश्चिम बंगाल में हिंसा, TMC-BJP कार्यकर्ताओं की हत्यालोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान शुरू हो चुके हैं. इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और बिहार की आठ-आठ, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान हो रहा है.
Read more »
