LIVE: महाराजगंज लोकसभा सीट पर 2 बजे तक 25% वोटिंग, 11 उम्मीदवार मैदान में

United States News News

LIVE: महाराजगंज लोकसभा सीट पर 2 बजे तक 25% वोटिंग, 11 उम्मीदवार मैदान में
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 286 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 118%
  • Publisher: 63%

LokSabhaElections2019 VotingRound6 Phase6 बीजेपी ने इस सीट से एक बार फिर मौजूदा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर दांव लगाया है

बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट पर छठे चरण में आज को वोट डाले जा रहे हैं. बीजेपी ने यहां से एक बार फिर मौजूदा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर दांव लगाया है, जबकि आरजेडी की ओर से रणधीर कुमार सिंह मैदान में हैं.

वहीं बीएसपी से अरविंद कुमार शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं. कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं.-महाराजगंज सीट पर दोपहर 2 बजे तक 25.65 फीसदी मतदान-महाराजगंज सीट पर सुबह 10 बजे तक 16.90 फीसदी वोटिंगयहां पढ़ें लोकसभा चुनाव के छठे चरण से जुड़ी हर बड़ी अपडेट महाराजगंज लोकसभा सीट पर 2014 में कुल 60.34 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि 2009 के चुनाव में इस सीट पर 45.76 फीसद वोट पड़े थे. बिहार का महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र सारण और सीवान जिलों के कई हिस्सों को मिलाकर बना है. यह उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा इलाका है. यह एक तरफ गोपालगंज जिले से भी घिरा हुआ है. लंबे समय तक यह सीट कांग्रेस और फिर जनता दल का मजबूत गढ़ बना रहा. फिर आरजेडी ने भी यहां से दो बार अपने उम्मीदवार जिताए. राजपूत बहुल इस सीट पर मुस्लिम-यादव समीकरण खेल बना और बिगाड़ सकता है. 2014 के चुनाव में यहां से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल बीजेपी के टिकट पर जीतकर सांसद बने.इस सीट पर राजपूत समुदाय से आने वाले बाहुबली नेता प्रभुनाथ सिंह की अच्छी पकड़ मानी जाती है. वे यहां से 4 बार सांसद रहे हैं. पहले जनता दल, फिर समता पार्टी और बाद में आरजेडी के टिकट पर यहां से सांसद चुने गए. लेकिन 2014 के मोदी लहर में बीजेपी उम्मीदवार के सामने उन्हें मात खानी पड़ी. अभी प्रभुनाथ सिंह हत्या केस में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं.इस लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 1,312,219 है. सारण प्रमंडल की महाराजगंज सीट पर सियासत दिलचस्प रही है. 1996 से ही यह सीट जेडीयू के खाते में रही है. तभी से 2009 तक चार बार जेडीयू यह सीट जीती है. केवल एक बार 2009 में उसे पराजय का सामना करना पड़ा था. 1989 में चंद्रशेखर ने महाराजगंज व बलिया से चुनाव लड़ा था वे दोनों जगह से जीते थे मगर उन्होंने महाराजगंज सीट छोड़कर बलिया अपने पास रखा था. इसी कार्यकाल में वे प्रधानमंत्री बने. 2014 के आम चुनाव में जब भाजपा और जेडीयू ने अलग-अलग चुनाव लड़ा तब मोदी लहर में इस सीट से भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल विजेता रहे. यह सीट राजपूत बहुल है. जेडीयू-बीजेपी दोनों की इस सीट पर नजर है. पिछले विधानसभा चुनाव में वर्तमान सांसद सिग्रीवाल के संसदीय क्षेत्र के सभी सीटों पर एनडीए को हार का मुंह देखना पड़ा था. पुराने आंकड़ों पर नजर डालें तो 1957 के चुनाव में महाराजगंज सीट से कांग्रेस के महेंद्र नाथ सिंह चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे. 1962 में कांग्रेस के कृष्णकांता सिंह जीते. 1967 में एमपी सिंह और 1971-1971 में रामदेव सिंह इस सीट से चुनाव जीतकर दिल्ली गए. इसके बाद 1980 और 1984 में कांग्रेस के कृष्ण प्रताप सिंह के हाथ जीत लगी. इसके बाद 1989 और 1991 के चुनावों में जनता दल के उम्मीदवार इस सीट से जीते. 1996 में समता पार्टी के राम बहादुर सिंह यहां से चुनाव जीते. अगले चुनाव यानी 1998 में समता पार्टी के टिकट पर बाहुबली प्रभुनाथ सिंह यहां से चुनाव जीतने में कामयाब रहे. प्रभुनाथ सिंह ने इसके बाद दो और चुनाव 1999 और 2004 में जेडीयू के टिकट पर यहां से जीता. लेकिन 2009 के चुनाव में जेडीयू के प्रभुनाथ सिंह को आरजेडी के उमाशंकर सिंह ने हरा दिया. 2013 में उमाशंकर सिंह के निधन के बाद महाराजगंज सीट पर उपचुनाव हुआ. इस बार प्रभुनाथ सिंह आरजेडी के खेमे में आ चुके थे. उपचुनाव जीतने में प्रभुनाथ सिंह सफल रहे. 2014 में भी प्रभुनाथ सिंह आररजेडी के टिकट पर इस सीट से उतरे लेकिन बेहद ही साधारण बैकग्राउंड से आने वाले जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बाहुबली प्रभुनाथ सिंह को मोदी लहर के सहारे मात दे दी.महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के तहत विधानसभा की 6 सीटें आती हैं- गोरियाकोठी, महाराजगंज, एकमा, मांझी, बनियापुर और तरैया. इन 6 सीटों में से 4 एकमा, मांझी, बनियापुर और तरैया सारण जिले में आते हैं और बाकी के दो गोरियाकोठी और महाराजगंज सिवान जिले में. महाराजगंज क्षेत्र में राजपूत समुदाय की अच्छी खासी आबादी है और यादव समुदाय की भी. 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में इन 6 सीटों में से 3 आरजेडी ने, 2 सीट जेडीयू ने और 1 सीट कांग्रेस ने जीती. सिवान में पड़ने वाली गोरियाकोठी सीट आरजेडी ने तो महाराजगंज सीट जेडीयू ने जीती. जबकि सारण जिले में पड़ने वाली एकमा सीट से जेडीयू, मांझी से कांग्रेस, बनियापुर और तरैया से आरजेडी उम्मीदवारों की जीत हुई थी. प्रभुनाथ सिंह के जेडीयू छोड़ आरजेडी में जाने के कारण बीजेपी-जेडीयू को इस इलाके में काफी नुकसान उठाना पड़ा.16वीं लोकसभा के लिए 2014 में हुए चुनाव में महाराजगंज सीट से बीजेपी के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल जीते. उन्होंने दबंग छवि के नेता प्रभुनाथ सिंह को मात दी. सिग्रीवाल को 3,20,753 वोट मिले थे. जबकि प्रभुनाथ सिंह को 2,82,338 वोट. तीसरे नंबर पर रहे एक और बाहुबली नेता जेडीयू के मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह जिन्हें 1,49,483 वोट मिले.वर्तमान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ग्रामीण परिवेश से आते हैं और शिक्षक से सांसद तक का सफर उन्होंने तय किया है. साफ-सुथरी छवि के सिग्रीवाल की पहले विधायक और बिहार के खेल मंत्री के रूप में भी कामकाज की सराहना हुई थी. 16वीं लोकसभा के सांसद के रूप में सिग्रीवाल ने 81 बहसों में हिस्सा लिया. विभिन्न मुद्दों पर 15 प्राइवेट मेंबर बिल लेकर वे सदन में आए. इस दौरान 343 सवाल उन्होंने सदन के पटल पर पूछे.सारण और सिवान जिले देश में रेल-रोड कनेक्टिविटी के लिहाज से काफी अहम जगह पर स्थित हैं. पूर्वी और पश्चिमी भारत को जोड़ने वाली रेल लाइन हो या फिर दूर दक्षिण के राज्यों तक.. यहां से सीधी रेल लाइनें जाती हैं. सारण से लालू यादव लगातार संसदीय चुनाव जीतते रहे. लालू के रेल मंत्री रहते इस इलाके को लगातार ट्रेनों की सौगात मिली. साथ ही मढ़ौरा में रेल चक्का फैक्ट्री भी लगी. ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलनों में भी इस इलाके का स्थान अग्रणी रहा था. हालांकि रोजगार की खोज में पलायन इस इलाके से बहुत तेजी से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में हुआ है.महाराजगंज में खासा दबदबा रखने वाले प्रभुनाथ सिंह सियासत में जितनी तेजी से उभरे उतने ही विवादों से भी घिरे रहे. बाहुबली छवि वाले प्रभुनाथ सिंह का इलाके में जितना प्रभुत्व था विवाद भी उतने ही बड़े थे. प्रभुनाथ सिंह सारण जिले के मशरख इलाके से आते हैं. इसी इलाके के विधायक और उनके अपने ही रिश्तेदार अशोक सिंह की 1995 में हुई हत्या के मामले में प्रभुनाथ सिंह और उनके भाई दीना सिंह को हजारीबाग की अदालत ने 22 साल बाद 2017 में उम्रकैद की सजा सुनाई. आरजेडी विधायक अशोक सिंह की हत्या 3 जुलाई 1995 को पटना में हुई थी. चुनाव में अशोक सिंह ने प्रभुनाथ सिंह को हरा दिया था उसके 90 दिन के अंदर ही उनकी हत्या कर दी गई थी. प्रभुनाथ सिंह के एक भाई केदारनाथ सिंह अभी विधायक हैं जबकि बेटे रंधीर सिंह इस इलाके की सियासत में एक्टिव हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: सारण के छपरा में वोटिंग के दौरान एक शख्स ने तोड़ी EVM, गिरफ्तारLIVE: सारण के छपरा में वोटिंग के दौरान एक शख्स ने तोड़ी EVM, गिरफ्तारबिहार की सारण लोकसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं. लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इसमें बिहार की 5 सीटों में से सारण संसदीय सीट भी शामिल है. यहां से तीन बार के सांसद राजीव प्रताप रूडी फिर चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर मुख्य मुकाबला रूडी और आरजेडी के चंद्रिका राय के बीच है.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: अपने को ही वोट नहीं दे पाएंगे ये दिग्गज– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019: अपने को ही वोट नहीं दे पाएंगे ये दिग्गज– News18 हिंदी2019 का लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर की ओर बढ़ रहा है. उत्तर प्रदेश में जिन 2 चरणों में मतदान बाकि है, उन सीटों के उम्मीदवारों पर नजर डाले तो ज्यादातर उम्मीदवार अपने लोकसभा सीट पर वोटर नहीं है. चंदौली, गाजीपुर, राबर्टसगंज और लालगंज सीटों पर तो सभी मुख्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवार बाहरी हैं.
Read more »

चुनाव आजतक: गुना के सियासी गणित में क्या है लोगों की गणना? Chunav AajTak:Which way voters will swing in Scindia bastion - Lok Sabha Election 2019 AajTakचुनाव आजतक: गुना के सियासी गणित में क्या है लोगों की गणना? Chunav AajTak:Which way voters will swing in Scindia bastion - Lok Sabha Election 2019 AajTakचुनाव आजतक का कारवां मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र में आ पहुंचा है. मध्य प्रदेश की गुना सीट कांग्रेस के लिए बेहद खास है क्योंकि यहां सिंधिया परिवार का वर्चस्व रहा है. इस सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी मैदान में हैं. पिछली 4 बार से इस सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया जीत दर्ज करते आए हैं. 1957 में पहली बार गुना लोकसभा सीट पर चुनाव हुआ था. इस चुनाव में विजया राजे सिंधिया ने जीत दर्ज की थी. माधवराव सिंधिया के निधन के बाद 2002 में पहली बार ज्योतिरादित्य गुना सीट पर जीते थे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर.
Read more »

प्रियंका का मोदी पर तंज- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता हैप्रियंका का मोदी पर तंज- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता हैप्रियंका ने कहा- देश अहंकारी को कभी माफ नहीं करता, दुर्योधन में भी ऐसा ही अहंकार था राजीव गांधी पर मोदी के बयान के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का पलटवार | Priyanka campares Narendra modi with duryodhana, says- country naver Forgives arrogance
Read more »

भिंड सीट से लड़ रहा है सबसे कम उम्र का प्रत्याशी, कांग्रेस ने दिया है टिकटभिंड सीट से लड़ रहा है सबसे कम उम्र का प्रत्याशी, कांग्रेस ने दिया है टिकट
Read more »

झाड़ग्राम लोकसभा सीट: TMC के सामने है सीट बचाने की चुनौती, मुकाबले में BJP– News18 हिंदीझाड़ग्राम लोकसभा सीट: TMC के सामने है सीट बचाने की चुनौती, मुकाबले में BJP– News18 हिंदीझाड़ग्राम, पश्चिमी मेदिनीपुर और पुरुलिया जिले के विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर झाड़ग्राम लोकसभा सीट बनी है. इस सीट पर दशकों तक सीपीएम ने राज किया. ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »

खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakखबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कल के मतदान के बाद किसका होगा राजतिलक, इसी पर शुरू करेंगे आज की चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

LIVE: तामलुक लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजामLIVE: तामलुक लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजामइस सीट पर बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है. इस लोकसभा सीट पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी ने इस सीट पर सिद्धार्थ शंकर को उतारा है. वहीं कांग्रेस की ओर से इस सीट पर लक्ष्मण चद्र सेठ उम्मीदवार है. टीएमसी ने इस सीट पर दिव्येंदू अधिकारी को टिकट दिया है. इस सीट पर सीपीएम ने भी अपना कैंडिडेट उतारा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:59:34