LokSabhaElections2019 VotingRound6 Phase6 उत्तर पश्चिम दिल्ली की सीट पर कुल 11 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.
उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी , आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला माना जा रहा है. बीजेपी की ओर से हंसराज हंस मैदान में है. वहीं आप ने गुगन सिंह को टिकट दिया है तो कांग्रेस की ओर से राजेश लिलोठिया मैदान में हैं.
उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट दिल्ली की महत्वपूर्ण संसदीय सीटों में से एक है. ये सीट 2008 में अस्तित्व में आई. यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है. यह सीट दिल्ली के सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है, जिसमें प्रति वर्ग किलोमीटर 8,254 निवासियों की जनसंख्या घनत्व और 36,56,539 लोगों की आबादी का अनुमान है. इस सीट पर बीजेपी का कब्जा और उदित राज यहां के सांसद हैं. इस बार के चुनाव में बीजेपी ने उनका टिकट काटकर हंसराज हंस को दिया. टिकट काटे जाने से नाराज उदित राज ने बाद में बीजेपी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस का दामन थाम लिया. उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 10 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. जिनमें नरेला, बदली, रिठाला, बवाना, मुंडका, किरारी, सुल्तान पुर मुजरा, नांगलोई जाट, रोहिणी और मंगोलपुरी आते हैं. उत्तरी पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में दिल्ली के विशाल आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्र शामिल हैं, जैसे सरस्वती विहार, रोहिणी, नरेला, मॉडल टाउन और मंगोलपुरी.2014 के चुनाव में बीजेपी के उदित राज ने आम आदमी पार्टी की राखी बिरला को शिकस्त दी. इस चुनाव में उदित राज को 629860 वोट मिले. वहीं, राखी बिरला को 523058 वोट मिले. इस तरह राखी 106802 वोटों से ये चुनाव हार गईं. वहीं 2009 में क्षेत्र से सांसद कृष्णा तीरथ 157468 वोटों के साथ तीसरे पायदान पर रहीं. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: फतेहपुर में हो रही वोटिंग, मतदान केंद्रों के बाहर लंबी लाइनFatehpur Constituency लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण के लिए आज 6 मई सोमवार को मतदान हो रहा है. इस बार उत्तर प्रदेश की फतेहपुर लोकसभा सीट से 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी ने मौजूदा सांसद निरंजन ज्योति को फिर से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है तो उन्हें सामने सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से बसपा के सुखदेव प्रसाद वर्मा चुनौती दे रहे हैं. कांग्रेस की तरफ से राकेश सचान चुनावी दंगल में उतरे हुए हैं.
Read more »
LIVE : Loksabha Election-मोहनलालगंज सीट पर वोटिंग शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजामअनुसूचित जाति के लिए आरक्षित मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर 12 उम्मीदवार मैदान में हैं. यहां पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के कौशल किशोर, कांग्रेस के आरके चौधरी और बहुजन समाज पार्टी के सीएल वर्मा के बीच है. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने गणेश रावत को मैदान में उतारा है.
Read more »
दिल्ली में दो सीटों पर APP और बाकी पर BSP को समर्थन करेगी सपासपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आरएस यादव ने एक बयान में कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के अनुसार दिल्ली में सपा कार्यकर्ता बसपा उम्मीदवारों के लिए काम करेंगे. यादव ने कहा, ‘हम नई दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली (आरक्षित) सीटों पर आप उम्मीदवारों का भी समर्थन करेंगे क्योंकि बसपा ने वहां अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं.’ बसपा ने पूर्वी दिल्ली से संजय गहलोत, उत्तर पूर्वी दिल्ली से राजवीर सिंह, पश्चिम दिल्ली से सीता शरण, चांदनी चौक से शाहिद अली और दक्षिणी दिल्ली से सिद्धांत गौतम को चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »
नई दिल्ली सीट पर 'सीलिंग' सबसे अहम मुद्दा, भाजपा-'आप' और कांग्रेस से नाराज हैं व्यापारीराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से सबसे पुरानी 'नई दिल्ली लोकसभा' सीट है। सुप्रीम कोर्ट के साथ ही राष्ट्रपति
Read more »
दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय, ये है हर सीट का समीकरण
Read more »
ग्राउंड रिपोर्ट : गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में फंसेनई दिल्ली। क्रिकेटर से राजनीति में उतरे गौतम गंभीर के कंधों पर पूर्वी दिल्ली की प्रतिष्ठित लोकसभा सीट त्रिकोणीय मुकाबले में जीतकर एक बार फिर भाजपा की झोली में डालने की बड़ी जिम्मेदारी है।
Read more »
केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी बन सकती है दिल्ली में भाजपा की परेशानीकेंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी बन सकती है दिल्ली में भाजपा की परेशानी LokSabhaElection2019 LokSabhaChunav2019 GovernmentEmployees Mahasangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो
Read more »
दिल्ली के सात सांसदों ने गोद लिए आठ गांव, कोई नहीं बन सका आदर्शदिल्ली के सात सांसदों ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांवों को गोद लिया था. उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने कादीपुर और चौहानपट्टी गांव, पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरि ने चिल्ला गांव, दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी ने भाटी कलां गांव, पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा ने झड़ौदा कलां गांव, नई दिल्ली सीट से सांसद मीनाक्षी लेखी ने पिलंजी गांव, चांदनी चौक संसदीय सीट से सांसद डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने धीरपुर गांव और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद उदित राज ने जौंती गांव को गोद लिया था.
Read more »
मालदा उत्तर लोकसभा सीट: कांग्रेस पर है अपना दबदबा बनाए रखने का दबाव– News18 हिंदीमालदा उत्तर खास पहचान रखने वाली सीटों में से एक हैं. इस सीट के अंतर्गत सात विधानसभा सीटें- हबीबपुर (एसटी), गजोले (एससी), चंचल, हरिश्चंद्रपुर, मालतीपुर, रतुआ, मालदा (एससी) आती हैं
Read more »
खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
LIVE: दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, पहली बार मैदान में विजेंदरराष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर छठे चरण की वोटिंग के तहत रविवार को वोट डाले जा रहे हैं. इस सीट पर कुल 27 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.
Read more »
