दिल्ली में दो सीटों पर APP और बाकी पर BSP को समर्थन करेगी सपा ElectionsWithNDTV Elections2019 ArvindKejriwal AkhileshYadav Mayawati
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी ने सोमवार को कहा कि वह दिल्ली में बहुजन समाज पार्टी का और दो सीटों पर आम आदमी पार्टी का भी समर्थन करेगी. सपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आरएस यादव ने एक बयान में कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के अनुसार दिल्ली में सपा कार्यकर्ता बसपा उम्मीदवारों के लिए काम करेंगे.
यादव ने कहा, ‘हम नई दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली सीटों पर आप उम्मीदवारों का भी समर्थन करेंगे क्योंकि बसपा ने वहां अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं.' बसपा ने पूर्वी दिल्ली से संजय गहलोत, उत्तर पूर्वी दिल्ली से राजवीर सिंह, पश्चिम दिल्ली से सीता शरण, चांदनी चौक से शाहिद अली और दक्षिणी दिल्ली से सिद्धांत गौतम को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वह सभी विभागों में दिल्ली सरकार की नाकामियां गिनाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ‘रिपोर्ट कार्ड' जारी करेगी. पार्टी की दिल्ली इकाई ने कहा कि वह मंगलवार को ‘रिपोर्ट कार्ड' जारी करेगी. दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन के सिलसिले में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बातचीत कुछ दिनों पहले तक चल रही थी, लेकिन यह बातचीत बेनतीजा रही. क्या आप चाहेंगे मायावती PM बनें और आप उनका समर्थन करेंगे? अखिलेश यादव ने डॉ प्रणय रॉय को दिया यह जवाब कांग्रेस ने दिल्ली में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों की बढ़ोतरी के मुद्दे पर भी भाजपा और ‘आप' को निशाना बनाया. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल और डीजल सस्ते थे, क्योंकि वैट की दरें कम थीं. इस बीच, दक्षिण दिल्ली नगर निगम के दक्षिणी क्षेत्र की पूर्व उपाध्यक्ष अनिता त्यागी, स्थानीय स्तर की पार्टी ‘अली सेना' के प्रमुख एम ए चांद और ‘आप' के नेता राकेश रमण झा एवं मोहम्मद सोहैब सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए.Video: क्या मायावती होंगी पीएम? अखिलेश और डिंपल यादव ने डॉ. प्रणय रॉय से कही यह बात
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अप्रैल में 9 साल बाद 43.7 डिग्री पर झुलसी दिल्ली, नोएडा में पारा 44 डिग्री पहुंचाराजधानी में गर्मी और लू ने जीन मुहाल कर दिया है। मंगलवार को नौ साल के बाद अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया
Read more »
चेन्नई ने दिल्ली को 80 रन से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंचीचेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 179 रन बनाए, धोनी ने 22 गेंद पर 44 रन की पारी खेली दिल्ली कैपिटल्स 16.2 ओवर में 99 रन पर ही ऑलआउट हो गई, इमरान ताहिर ने 4 विकेट लिए सुरेश रैना ने टी-20 क्रिकेट में 50वां और आईपीएल में 37वां अर्धशतक लगाया | IPL 2019 Chennai Super Kings vs Delhi Capitals 50th Match in Chennai live score
Read more »
दिल्ली में हथियारों के तस्कर गिरफ्तार, जखीरे में मिले एक से एक हथियारदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है. इस गिरफ्तारी के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या लोकसभा चुनावों में दिल्ली को दहलाने की साजिश रची जा रही है?
Read more »
खबरदार: मसूद अजहर पर बैन की चुनावी टाइमिंग पर सवाल! Ban on Masood Azhar creates political turmoil in India - khabardar AajTakखबरदार में आज हम पाकिस्तान के ग्लोबल आतंकवादी मसूद अज़हर पर भारत में देसी पॉलिटिक्स का विश्लेषण करेंगे क्योंकि पिछले चौबीस घंटे में जब से मसूद अज़हर पर प्रतिबंध का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र से पास हुआ है तब से ही देश में जमकर राजनीति हो रही है. चुनावी सीजन में ऐसा होना भी था क्योंकि कोई भी सरकार इतनी बड़ी कूटनीतिक जीत का क्रेडिट क्यों नहीं लेगी, वो भी तब जब उस चीन को प्रस्ताव पर रोक हटाने से मजबूर किया गया जो चीन अपनी सख्त विदेश नीति के लिए जाना जाता है. लेकिन चुनावी सीज़न में विपक्ष के लिए मजबूरी ये है कि वो सरकार को आसानी से क्रेडिट ना लेने दे.इसी के चक्कर में मसूद अज़हर पर बैन को लेकर चौबीस घंटे से राजनीति चल रही है, जिसमें कई तरह की बातें की गई हैं. देखें रिपोर्ट. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
दिल्ली में धरने पर बैठी बनारस के मजदूर की बेटी, PM मोदी से ये उम्मीदअपने गेस्ट टीचर साथियों के साथ धरने पर बैठी खुशबू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछ रही है कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' नारे का क्या करेंगे, जब बनारस के राज मिस्त्री की ये बेटी नौकरी नहीं कर सकती?
Read more »
दिल्ली की नजर शीर्ष पर पहुंचने पर, प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेगा हैदराबादटूर्नामेंट के 43वें दिन शनिवार को 2 मुकाबले, प्रसारण शाम 4 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स-राजस्थान रॉयल्स के बीच फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर होगा दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-सनराइजर्स हैदराबाद में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा | Delhi Capitals eyeing to reach top of table; Sunrisers Hyderabad trying to secure position in Playoff
Read more »
दिल्ली-राजस्थान मैच थोड़ी देर में, कैपिटल्स की नजर शीर्ष पर पहुंचने परप्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखने के लिए राजस्थान का जीतना जरूरी अंक तालिका में दिल्ली की टीम तीसरे और और राजस्थान छठे स्थान पर काबिज | IPL 2019 Delhi Capitals vs Rajasthan Royals, 53rd Match in Feroz Shah Kotla live score
Read more »
दिल्ली ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंचीराजस्थान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन बनाए, रियान पराग ने 50 रन की पारी खेली दिल्ली ने 16.1 ओवर में 5 विकेट पर 121 रन बनाकर मैच जीत लिया, ऋषभ पंत ने सीजन की तीसरी फिफ्टी लगाई इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई | IPL 2019 Delhi Capitals vs Rajasthan Royals, 53rd Match in Feroz Shah Kotla live score
Read more »
दिल्ली में BJP ने लगाई ताकत, मोदी-योगी से लेकर एक्टर तक मैदान मेंदेश की राजधानी दिल्ली में सियासी पारा चढ़ने वाला है. यहां पर 12 मई को वोटिंग है और राजनीतिक पार्टियां वोटरों को साधने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं. इस कड़ी में रैली और सभाओं में बड़े नेताओं के शिरकत करने का सिलसिला शुरू होने वाला है.
Read more »
लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण में 71 सीटों पर 62.56 प्रतिशत वोटिंग, बंगाल फिर अव्वल-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: वर्ष 2014 के चुनाव में इन 51 सीटों में से 39 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीत हासिल की थी। राजस्थान में 12, उत्तरप्रदेश की 14 सीटों में से 12, मध्य प्रदेश में सभी सात, बिहार में पांच में से तीन, झारखंड में सभी चार और जम्मू एवं कश्मीर की दो में से एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।
Read more »
