नीरव मोदी को बेल या जेल?
भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले में आज लंदन के कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी. नीरव मोदी की ओर से वकील आनंद दूबे कोर्ट में पहुंच चुके हैं. सीबीआई और ईटी की टीमें भी वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पहुंच गई हैं.
साथ ही सीपीएस भी कोर्ट में पहुंच चुकी है. कोर्ट में नीरव के बेल के सुनावाई भारतीय समय के अनुसार 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी. सरकार से जुड़े हुए सूत्रों का कहना है कि अगर नीरव मोदी को बेल मिलती है उसे रोकने के लिए भारत हायर कोर्ट में अपील कर सकता है. लंदन कोर्ट में भगोड़े शराब व्यापारी विजय माल्या के बैरिस्टर क्लेयर मोंटगोमरी नीरव मोदी के भी बैरिस्टर होंगे. दोनों पक्षों के वकील लंदन की अदालत में पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में सुनवाई शुरू होगी और फैसला होगा कि नीरव मोदी को बेल मिलेगी या फिर वह जेल में ही बंद रहेगा, आज की सुनवाई में यह तय हो सकता है. सुनवाई में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय की संयुक्त टीम भी लंदन में है. एक अधिकारी ने बताया कि टीम में दोनों एजेंसियों के संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी शामिल हैं. पंजाब नेशनल बैंक के 13,500 करोड़ रुपये के कर्ज की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नीरव मोदी को पिछले सप्ताह लंदन में गिरफ्तार किया गया था. नीरव मोदी मामले में सुनवाई से पहले ईडी और सीबीआई की टीम ने वहां अधिकारियों से मुलाकात की. सीबीआई के सूत्रों की मानें तो कोर्ट में भारत के द्वारा आज नए सबूतों को पेश किया जाएगा.आज की सुनवाई में टीम सीबीआई और ईडी के द्वारा नीरव मोदी, उनकी पत्नी एमी मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी तथा अन्य के खिलाफ दर्ज आरोपपत्र की प्रतियों के अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज पेश करेगी. भारतीय एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो उनकी ओर से पूरी कोशिश रहेगी कि नीरव मोदी को बेल ना मिले. ईडी नीरव मोदी और उनकी सहयोगी कंपनियों की 147 करोड़ की जायदाद से संबंधित दस्तावेज पेश करेगी. पीएनबी धोखाधड़ी के मामले में ईडी ने 26 फरवरी को यह जायदाद जब्त की थी. संयुक्त टीम लंदन में स्थानीय प्राधिकरणों को ये कागजात प्रदान करेगी और नीरव मोदी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को होने वाली सुनवाई में उनकी मदद करेगी. आरोपी कारोबारी ने धोखाधड़ी से पीएनबी से लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग और फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट के जरिए 13,500 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे. नीरव मोदी को 19 मार्च को लंदन में गिरफ्तार किया गया था, जमानत याचिका रद्द होने पर उनको 29 मार्च तक के लिए पुलिस की हिरासत में भेजा गया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फैक्ट चेक: नीरव मोदी ने गिरफ्तारी के बाद नहीं दिया बीजेपी नेताओं के खिलाफ कोई बयानहमें ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें नीरव मोदी का गिरफ्तारी के बाद ऐसा कोई बयान आया हो, जिसमें उसने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए हों. पड़ताल में ये साफ हुआ कि वायरल हो रहा ट्वीट फ़र्ज़ी है और नीरव मोदी ने अब तक ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.
Read more »
गांवों में हालात बदतर, मोदी सरकार के आखिरी साल में मनरेगा नौकरियों की मांग सबसे ज्यादाएनडीए सरकार के पहले साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार की विफलता का स्मारक बताते हुए MGNREGA योजना को खारिज कर दिया तब महज 166 करोड़ व्यक्ति रोजगार इस योजना के माध्यम से लोगों को मिले।
Read more »
भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी जमानत के लिए दूसरी बार देगा अर्जी, शुक्रवार को होगी सुनवाई- Amarujalaभगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी जमानत के लिए दूसरी बार देगा अर्जी, शुक्रवार को होगी सुनवाई PNBScam NiravModi
Read more »
PM मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन सवालों के घेरे में, चुनाव आयोग करेगा जांचप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार दोपहर दिए देश के नाम संदेश की जांच अब चुनाव आयोग की विशेषज्ञ टीम आचार संहिता की कसौटी पर करेगी. इस विशेष जांच कमेटी की अगुआई आयोग में आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रभारी उप निर्वाचन आयुक्त डॉ. संदीप सक्सेना करेंगे. फिलहाल आयोग ने जांच कमेटी के अन्य सदस्यों और रिपोर्ट देने के लिए समय सीमा को लेकर कोई खुलासा अब तक नहीं किया है.
Read more »
'जमीं हो, आसां हो, या फिर अंतरिक्ष.. सर्जिकल स्ट्राइक का साहस इसी चौकीदार ने दिखाया', PM मोदी की 10 खास बातेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को मेरठ से लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत कर दिया. लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पीएम मोदी की पहली सभा है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी ने मेरठ से ही चुनाव प्रचार का आगाज किया था. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरठ, हापुड़, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा समेत पूरे पश्चिमी यूपी से पधारे आप सभी बहनों भाइयों को मेरा प्रणाम. दिल्ली समेत पूरा उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम जो भी लोग हैं, इस जनसैलाब को देख सकते हैं. भारत के 130 करोड़ के लोग मन बना चुके हैं कि देश में एक बार फिर (लोग बोले मोदी सरकार) बनने जा रही है. इतने सारे संख्या में पधारने के लिए आप सभी का, बीजेपी के कार्यकर्ता, बूथ का इंतजाम देखने वाले, अन्य सभी साथियों का हृदयपूर्व आभार व्यक्त करता हूं. मेरठ के बाद पीएम मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर और जम्मू-कश्मीर के अखनूर के पास जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
Read more »
मध्य प्रदेश में बीजेपी के कई नेता नाराज, भिंड के पूर्व सांसद कांग्रेस के संपर्क मेंलोकसभा चुनाव 2019 से पहले मध्य प्रदेश में टिकट वितरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में असंतोष बढ़ रहा है. शहडोल के सांसद ज्ञान सिंह और भिंड के पूर्व सांसद अशोक अर्गल टिकट न मिलने को लेकर खुले तौर पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं. अर्गल कांग्रेस के संपर्क में हैं.
Read more »
अब उर्मिला मातोंडकर बोलीं, पीएम मोदी के राज में देश में बढ़ी असहिष्णुताकांग्रेस में शामिल होने वाली उर्मिला मातोंडकर ने असहिष्णुता के मामले में केंद्र सरकार पर हमला बोला है. इससे पहले आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह भी इस मुद्दे पर अपनी राय रख चुके हैं.
Read more »
आज दक्षिण के रण में उतरेंगे मोदी, हरियाणा में राहुल का रोड शोआचार संहिता का उल्लंघन करने पर मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक को गिरफ्तार किया गया. लाइव अपडेट:
Read more »
दक्षिण के तीन राज्यों में मोदी की रैलियां आज, हरियाणा में राहुल की जनसभाpm modi live news update from koratput mehboobnagar karnool loksabha election 2019 campaign pm modi speech | प्रधानमंत्री कोरापुट, मेहबूबनगर और करनूल में जनसभा करेंगे राहुल गांधी की हरियाणा और अमित शाह की बिहार-बंगाल में रैली
Read more »
ब्रिटेन की कोर्ट में नीरव मोदी की जमानत पर सुनवाई जारी, कुछ देर में आएगा फैसलापीएनबी घोटाले के आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी के प्रत्यर्पण पर लंदन की अदालत में सुनवाई शुरू हो गई है. लंदन के समय के अनुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार 4.30 बजे) वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत में सुनवाई शुरू हुई.
Read more »
