LIVE: आरामबाग सीट पर मतदान शुरू, मैदान में 9 उम्मीदवार

United States News News

LIVE: आरामबाग सीट पर मतदान शुरू, मैदान में 9 उम्मीदवार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 63%

पश्चिम बंगाल की आरामबाग सीट पर 9 उम्मीदवारों का मुकाबला LoksabhaElections2019

पश्चिम बंगाल की यहां पर बीजेपी की ओर से तपन कुमार रे मैदान में हैं. वहीं कांग्रेस ने ज्योति कुमार दास को उम्मीदवार बनाया है. सीपीआई की ओर से शक्ति मोहन मालिक मैदान में हैं. तृणमूल कांग्रेस ने यहां से अपरूपा पोद्दार को टिकट दिया है.

2014 में यहां लड़ाई ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम के बीच हुई थी. तृणमूल कांग्रेस की अपरूपा पोद्दार ने सीपीएम के शक्तिमोहन मलिक को करीब 346000 से ज्यादा वोटों से हराया था.इस सीट का गठन 1967 में हुआ था. फॉरवर्ड ब्लॉक के ए. बोस यहां से सांसद चुने गए थे. उन्होंने कांग्रेस के एस. चौधरी को पराजित किया था. 1971 में सीपीएम के मनोरंजन हजारा ने यह सीट फॉरवर्ड ब्लॉक से छीन ली. कांग्रेस यहां दूसरे स्थान पर रही. 1977 में बीएलडी के प्रफुल्ल चंद्र सेन को विजय मिली कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही. 1980 में सीपीएम की फिर वापसी हुई और बिजॉय कृष्ण मोदक ने यहां से विजय हासिल की. 1980 से लेकर 1984 से 2009 तक सीपीएम का ही जलवा रहा और यहां से सीपीएम के अनिल बसु सांसद चुने जाते रहे. 1984 में अनिल बसु पहली बार सीपीएम से सांसद बने थे इसके बाद 1989, 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 तक अपनी विजय यात्रा जारी रखी. 2009 में सीपीएम के शक्ति मोहन ने विजय अभियान जारी रखा.2009 में ही ममता बनर्जी की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की धमक दिखाई देने लगी थी. 2009 के चुनाव में सीपीएम का उम्मीदवार आरामबाग से भले जीत गया हो पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी थी. 2014 को चुनाव में दोनों पार्टियां फिर आमने-सामने थीं और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की अपरूपा पोद्दार ने सीपीएम के शक्तिमोहन मलिक को करीब 346000 से ज्यादा वोटों से हरा दिया था. अपरूपा पोद्दार जो अफरीन अली के नाम से भी जानी जाती हैं को 748764 वोट मिले जबकि सीपीएम के शक्ति मोहन मलिक को 401919 वोट मिले. 2014 में यहां पर 85.15 फीसदी वोटिंग हुई थी. जबकि 2009 में यह 84.58 फीसदी थी. यहां AITC को 54.98 फीसदी, CPM को 29.51 फीसदी, बीजेपी को 11.64 फीसदी और कांग्रेस को 2.05 फीसदी वोट मिले थे. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, कांग्रेस उम्मीदवार सलमान खुर्शीद ने डाला वोटLIVE: फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, कांग्रेस उम्मीदवार सलमान खुर्शीद ने डाला वोटफर्रुखाबाद संसदीय सीट पर बार 9 उम्मीदवार मैदान में हैं. पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद चुनावी मैदान में हैं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुकेश राजपूत और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मनोज अग्रवाल से कड़ी चुनौती मिल सकती है. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने उदय पाल सिंह को मैदान में उतारा है. 3 उम्मीदवार अन्य पार्टियों और 2 निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं. मुकेश राजपूत पिछली बार चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे.
Read more »

LIVE: लोहरदगा सीट पर दोपहर तक 47% वोटिंग, 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान मेंLIVE: लोहरदगा सीट पर दोपहर तक 47% वोटिंग, 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान मेंझारखंड की लोहरदगा लोकसभा सीट पर मतदान जारी है. इस सीट पर लगातार दो बार से बीजेपी जीत रही है. बीजेपी ने तीसरी बार सांसद सुदर्शन भगत को लोहरदगा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »

LIVE: रानाघाट सीट पर 1 बजे तक 47.14% वोटिंग, चुनाव मैदान में 7 उम्मीदवारLIVE: रानाघाट सीट पर 1 बजे तक 47.14% वोटिंग, चुनाव मैदान में 7 उम्मीदवारRanaghat lok sabha Seat 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की रानाघाट सीट से कुल 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जगन्नाथ सरकार को चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के टिकट पर रुपाली बिस्वास चुनाव मैदान में हैं.
Read more »

LIVE: धुले लोकसभा सीट पर मतदान जारी, 3 बजे तक 41.31 फीसदी मतदानLIVE: धुले लोकसभा सीट पर मतदान जारी, 3 बजे तक 41.31 फीसदी मतदानमहाराष्ट्र की धुले लोकसभा सीट पर साल 2014 में 58.65 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि इससे पहले 2009 के चुनाव में यहां महज 42.54 फीसद वोट पड़े थे.
Read more »

LIVE: नंदुरबार लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, 3 बजे तक 50.50 फीसदी मतदानLIVE: नंदुरबार लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, 3 बजे तक 50.50 फीसदी मतदानमहाराष्ट्र की नंदुरबार लोकसभा सीट पर साल 2014 में 65.52 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि इससे पहले 2009 के चुनाव में यहां कुल 52.65 फीसद वोट पड़े थे.
Read more »

LIVE: कोटा सीट पर 3 बजे तक 54% मतदान, चुनाव मैदान में 15 उम्मीदवारLIVE: कोटा सीट पर 3 बजे तक 54% मतदान, चुनाव मैदान में 15 उम्मीदवारराजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से इस बार 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें छह निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं. बीजेपी ने ओम बिड़ला को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस की ओर से रामनारायण मीणा चुनाव मैदान में हैं.
Read more »

LIVE: मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, 3 बजे तक 40.52 फीसदी मतदानLIVE: मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, 3 बजे तक 40.52 फीसदी मतदानमुंबई उत्तर-पश्चिम में लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं. यहां के मतदाता चौथे चरण की वोटिंग के तहत अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं.
Read more »

LIVE: बर्धमान-दुर्गापुर सीट 68.57% पर मतदान, संघमिता समेत मैदान में 6 उम्मीदवारLIVE: बर्धमान-दुर्गापुर सीट 68.57% पर मतदान, संघमिता समेत मैदान में 6 उम्मीदवारBardhman durgapur lok sabha Seat 2019 के लोकसभा चुनाव में बर्धमान-दुर्गापुर सीट से 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं. तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर डॉक्टर ममताज संघमिता को चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं सीपीएम की ओर से अभास राय चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »

LIVE: बर्धमान पूरबा सीट पर 67.05% मतदान, चुनाव मैदान में 7 उम्मीदवारLIVE: बर्धमान पूरबा सीट पर 67.05% मतदान, चुनाव मैदान में 7 उम्मीदवारBardhaman Purba lok sabha Seat 2019 लोकसभा चुनाव के बर्धमान पूरबा सीट से 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से ईश्वर चंद्र दास चुनावी रण में उतरे हैं तो वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सुनील कुमार मंडल पर एक बार फिर दांव खेला है.
Read more »

उजियारपुर सीट पर वोटिंग खत्म, बीजेपी-आरएलएसपी के बीच कड़ा मुकाबलाउजियारपुर सीट पर वोटिंग खत्म, बीजेपी-आरएलएसपी के बीच कड़ा मुकाबलाबिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट पर सोमवार 29 अप्रैल को वोटिंग हुई. यहां से 18 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हुए हैं. साल 2014 के चुनाव में बीजेपी से नित्यानंद राय ने उजियारपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी. इस बार उनके सामने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं.
Read more »

खीरी लोकसभा सीटः औसत से ज्यादा मतदान, हुई 60 फीसदी वोटिंगखीरी लोकसभा सीटः औसत से ज्यादा मतदान, हुई 60 फीसदी वोटिंगखीरी लोकसभा सीट पर 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिसमें मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के अजय कुमार, कांग्रेस के जफर अली नकवी और समाजवादी पार्टी की डॉक्टर पूर्वी वर्मा के बीच है. सीपीआई के विपनेश शुक्ला भी मैदान में हैं. 7 क्षेत्रीय दलों के अलावा 4 निर्दलयी उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. इस सीट को लखीमपुर खीरी के नाम से भी जाना जाता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:10:55