कोटा सीट से इस बार 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें छह निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं LokSabhaElections2019 Phase4 VotingRound4
राजस्थान की कोटा सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ. कोटा सीट से इस बार 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें छह निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं. बीजेपी ने ओम बिड़ला को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस की ओर से रामनारायण मीणा चुनाव मैदान में हैं.
कोटा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 54.25 फीसदी मतदान रिकॉर्ड हुआ.कोटा लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 54.25% वोटिंग राजस्थान में 2 बजे तक 44.62 फीसदी वोटिंगEstimated voter turnout till 2 pm for the 4th phase of #LokSabhaElections2019 is 38.63%. Voting is underway in 72 constituencies, across 9 states. pic.twitter.com/rvpsO0t5arराजस्थान में दोपहर 12 बजे तक 29.19 फीसदी वोटिंग Estimated voter turnout till 12 pm for the 4th phase of #LokSabhaElections2019 is 23.48%. Voting is underway in 72 constituencies, across 9 states. pic.twitter.com/ggh8gmSKpqचुनाव मैदान में हैं ये उम्मीदवार इस बार लोकसभा चुनाव में 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं जिनमें छह निर्दलीय हैं. बीजेपी ने ओम बिड़ला को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस की ओर से रामनारायण मीणा, बहुजन समाज पार्टी की ओर से हरीश कुमार लोहरी, राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी की ओर से चंद्र प्रकाश, शिवसेना की ओर से भीम सिंह कुंतल, आरक्षण विरोधी पार्टी की ओर से महेश कुमार रानीवाल और भारतीय किसान पार्टी की ओर से कैप्टन सोमेश भटनागर चुनाव मैदान में उतरे हैं.आजादी के बाद कोटा लोकसभा सीट पर हुए कुल 16 लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 6 बार, कांग्रेस 4 बार और 3 बार भारतीय जनसंघ की जीत हुई है. वहीं 1 बार जनता पार्टी, 1 बार भारतीय लोकदल और 1 बार निर्दलीय का कब्जा रहा. 2009 के चुनाव में कोटा राजघराने के इज्यराज सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर पार्टी को जीत दिलाई. वहीं 2014 में राजस्थान बीजेपी के कद्दावर नेता ओम बिड़ला ने सिंह को हराकर एक बार फिर इस सीट पर बीजेपी की जीत का परचम लहराया. अब इज्यराज सिंह बीजेपी में शामिल हो चुके हैं और कभी एक दूसरे के खिलाफ लड़ने वाले नेता वर्तमान में एक ही दल में शामिल हैं. साल 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की जनसंख्या 27,16,852 है, जिसका 49.27 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण और 50.73 प्रतिशत हिस्सा शहरी है. वहीं कुल आबादी का 20.4 फीसदी अनुसूचित जनजाति और 12.76 फीसदी अनुसूचित जाति हैं. कोटा लोकसभा सीट पर मीणा जाति के मतदाताओं का वोट निर्णायक माना जाता है. वहीं मीणाओं के राजनीतिक विरोधी गुर्जर भी कुछ इलाकों में प्रभावी हैं. इनके अलावा ब्राह्मण, अनुसूचित जाति और वैश्य मतदाताओं की भी अपनी अलग भूमिका है. 2014 के आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर 17,44,539 मतदाता हैं, जिसमें 9,13,386 पुरुष और 8,31,153 महिलाएं हैं. कोटा संसदीय सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटों में कोटा जिले की कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण, लाडपुरा, सांगोद, पीपल्दा, रामगंज मंडी विधानसभा और बूंदी जिले की केशोरायपाटन और बूंदी विधानसभा सीट शामिल हैं. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: सांगली सीट पर मतदान जारी, चुनाव मैदान में संजय पाटिल समेत 12 प्रत्याशीSangli Lok Sabha Seat 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र की सांगली सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से एक बार फिर संजय रामचंद्र पाटिल चुनाव मैदान में हैं तो वहीं स्वाभिमानी पक्ष की ओर से विशाल प्रकाशराव चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »
LIVE: कोट्टायम सीट पर मतदान शुरू, कुल 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान मेंकोट्टायम सीट पर कुल 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें दो निर्दलीय हैं. माकपा ने वीएन थॉमस, केरल कांग्रेस (एम) ने थॉमस झिकड्डन, बहुजन समाज पार्टी ने जिजो जोसेफ, केरल कांग्रेस ने पीसी थॉमस और सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) ने इवी प्रकाश को टिकट दिया है.
Read more »
LIVE वायनाड सीट पर राहुल गांधी मैदान में, मतदान शुरूवायनाड लोकसभा सीट पर रिकॉर्ड 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि कोट्टायम और अलाथुर (एससी) में सबसे कम सात-सात उम्मीदवार दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं. वायनाड के बाद अत्तिनगल (21) और तिरुवनंतपुरम (17) सबसे अधिक उम्मीदवारों वाली सीटें हैं. सभी सीटों पर मतदान 23 अप्रैल को तीसरे चरण में होगा.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 Live: गुलबर्गा सीट पर मतदान, मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिष्ठा दांव परलोकसभा चुनाव 2019 के सात चरणों में से तीसरे चरण पर मंगलवार को वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में शामिल 14 राज्यों में से कर्नाटक की 14 संसदीय सीटों में से गुलबर्गा भी एक है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 Live: रायचूर सीट पर मतदान, जानिए वोटिंग से जुड़े अपडेटलोकसभा चुनाव 2019 के सात चरणों में से तीसरे चरण पर मंगलवार को वोट डाले जा रहे हैं. रायचूर संसदीय सीट से नामांकन के बाद चुनाव आयोग से जिन नामों को हरी झंडी मिल गई है. उनमें बीवी नाइक (कांग्रेस), राजा अमरेश्वर नाइक (भारतीय जनता पार्टी), बी वेंकणा गौडा नायका (बहुजन समाज पार्टी), निरंजन नायक (उत्तमा प्रजाकिय पार्टी), के सोमशेखर यादागिरी (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया-कम्युनिस्ट) शामिल हैं.
Read more »
अभिनेता सनी देओल बीजेपी में हुए शामिल, पंजाब की गुरदासपुर सीट से लड़ सकते हैं चुनावबीजेपी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में सनी देओल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. बीजेपी मुख्यालय में इस दौरान रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल समेत कई नेता मौजूद थे.
Read more »
बीजेपी में शामिल हुए सनी देओल, गुरदासपुर सीट से लड़ सकते हैं चुनाव– News18 हिंदीBreaking बीजेपी में शामिल हुए सनी देओल, गुरदासपुर सीट से लड़ सकते हैं चुनाव ElectionWithNews18 BattleOf2019 BJP4India INCIndia
Read more »
विनोद खन्ना की पत्नी कर सकती हैं BJP से बगावत, गुरदासपुर से लड़ सकती हैं चुनावकविता खन्ना ने शुक्रवार को संकेत दिया कि वह अपने पति की पूर्व लोकसभा सीट गुरदासपुर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकती हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में गुरदासपुर से बीजेपी ने सनी देओल को अपना उम्मीदवार बनाया है.
Read more »
देश और राजनीतिक पार्टियों को देख कह सकते हैं कि मुद्दों से भटक रहे हैं चुनावविभिन्न दलों के प्रत्याशी सत्रहवीं लोकभा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव कराना एक कठिन काम है। INCIndia BJP4India samajwadiparty Election2019 LokSabhaElections2019
Read more »
