Lok Sabha Election 2019: Article 370 विवाद के बीच श्रीनगर सीट के मायने क्या हैं?

United States News News

Lok Sabha Election 2019: Article 370 विवाद के बीच श्रीनगर सीट के मायने क्या हैं?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 161 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 53%

Lok Sabha Election 2019: Article 370 विवाद के बीच श्रीनगर सीट के मायने क्या हैं? MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019 FarookhAbdulla Article370

जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर-बडगाम लोकसभा सीट, राज्य की सबसे अहम सीट है। इस सीट की अहमियत इतनी ज्यादा है कि ये राज्य की राजनीति से लेकर दिल्ली की सियासत तक को प्रभावित करती रहती है। इतना ही नहीं भारत-पाक संबंधों के लिए भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर से ये सीट काफी महत्वपूर्ण है। राज्य में अनुच्छेद-370 को लेकर गहराए विवाद के बाद ये सीट राजनीतिक पार्टियों के लिए साख का सवाल बन चुकी है। श्रीनगर-बडगाम, कभी नेशनल कॉफ्रेंस का मजबूत किला हुआ करती थी। राज्य की सियासत में नेकां का एकछत्र राज रहा है। नेकां ने अपने इस किले को फिर से हासिल करने के लिए वरिष्ठ नेता डॉ.

फारुक अब्दुल्ला को मैदान में उतारा है। डॉ. फारुक अब्दुल्ला, राज्य की सियासत में बड़ा चेहरा हैं। ऐसे में नेकां के लिए इस सीट पर करो या मरो जैसी स्थिति है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के तारिक हमीद ने डॉ. फारुक अब्दुल्ला को हराकर, नेकां के किले में सेंध लगा दी थी।श्रीनगर लोकसभा सीट, सेंट्रल कश्मीर में स्थित है। इस लोकसभा सीट में श्रीनगर, बडगाम और गांदरबल जिलों की 15 विधानसभा सीटें आती हैं। इस सीट पर कुल 12,94,560 मतदाता हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला 82 वर्षीय डॉ. फारुक अब्दुल्ला, पीडीपी के आगा मोहसिन, पीपुल्स कॉफ्रेंस के इरफान रजा अंसारी और भाजपा के युवा नेता खालिद जहांगीर के बीच है। इस सीट पर मुकाबला इसलिए और दिलचस्प हो गया है, क्योंकि कांग्रेस ने यहां से अपना कोई उम्मीदवार न उतारकर, नेकां को समर्थन किया है। नेकां उम्मीदवार डॉ. फारुक अब्दुल्ला इस सीट से चौथी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि ये उनका अंतिम चुनाव हो सकता है। हालांकि, ये रिजल्ट पर निर्भर करेगा।पीपुल्स कांफ्रेंस और भाजपा के लिए श्रीनगर लोकसभा सीट पर गंवाने के लिए कुछ नहीं है। ऐसे में इन पार्टियों के पास इस सीट पर उपस्थिति दर्ज कराने का सुनहरा मौका है। चुनावी विशेषज्ञों का आंकलन है कि इरफान रजा अंसारी, शिया वोटरों में तो बाजी मार सकते हैं, लेकिन अन्य समुदायों में उनकी अच्छी पकड़ नहीं है। उन पर भाजपा के एजेंट का भी टैग है, जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। भाजपा के लिए श्रीनगर की संसदीय सीट प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है। यहां भाजपा को मिलने वाला वोट बताएगा कि पांच वर्षों में उसने स्थानीय लोगों के दिल में कितनी जगह बनाई है। भाजपा को इससे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भी मदद मिलेगी। इसलिए भाजपा को इस सीट पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।श्रीनगर लोकसभा सीट के सियासी समीकरण का आंकलन किया जाए तो यहां नेकां और पीडीपी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। राज्य में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में इस पूरे क्षेत्र की 15 विधानसभा सीटों में सात-सात पर नेकां और पीडीपी, जबकि एक सीट पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंड ने जीत हासिल की थी। फिलहाल, श्रीनगर सीट पर नेकां मजबूत स्थिति में दिख रही है। डॉ. फारुक अब्दुल्ला की रैलियों में लोगों की भारी इसी तरफ इशारा करती है। कांग्रेस, भाजपा और पीपुल्स कॉफ्रेंस का इस क्षेत्र में खाता तक नहीं खुला था। सबसे बुरी स्थिति भाजपा उम्मदीवारों की रही थी। इस सीट पर ढाई लाख शिया मतदाता और करीब एक लाख कश्मीरी पंडित, सिख व अन्य गैर मुस्लिम मदताता हैं। अलगवादियों का भी इस सीट पर खासा प्रभाव दिखता है।नेकां श्रीनगर सीट पर कोई चूक नहीं चाहती है। एक तो पार्टी प्रमुख फारुक अब्दुल्ला यहां से उम्मीदवार हैं। उनके लिए इस सीट पर जीत दर्ज करना न सिर्फ उनकी प्रतिष्ठा, बल्कि अब्दुल्ला खानदान के सियासी कद के लिए भी जरूरी है। दरअसल, इस क्षेत्र को अब्दुल्ला परिवार की सीट कहा जाता है। वर्ष 1967 से 2014 तक ज्यादातर इस सीट पर अब्दुल्ला परिवार का ही कब्जा रहा है। 1977 में फारुक अब्दुल्ला की मां बेगम अकबर, 1980 में फारुक अब्दुल्ला और 1998, 1999 व 2004 में उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने इस सीट पर जीत का परचम लहराया। 2009 में फारुक अब्दुल्ला फिर इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। सिर्फ 1971, 1996 और 2014 चुनाव में ही गैर नेकां उम्मीदवार ने इस सीट से संसद का सफर तय किया है। 1996 में नेकां ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में फारुक अब्दुल्ला यहां से हार चुके हैं। वर्ष 2017 उपचुनाव में उन्होंने फिर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। नेकां का प्रयास है कि इस बार वह इस सीट पर ज्यादा से ज्यादा मतों से जीत दर्ज करे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lok Sabha Election 2019: सत्ता के 'रण' का पहला चरण, 60 फीसद ने डाले वोटLok Sabha Election 2019: सत्ता के 'रण' का पहला चरण, 60 फीसद ने डाले वोटपहले चरण में देश के कुल 90 करोड़ वोटरों में से 14 करोड़ मतदान के पात्र थे। इनमें से शाम पांच बजे तक औसत 58 से 60 फीसद ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। LokSabhaElections2019 FirstPhaseVoting
Read more »

Lok Sabha Election 2019 LIVE: मोदी को हटाने के लिए सभी भ्रष्ट आए साथ- पीएम मोदीLok Sabha Election 2019 LIVE: मोदी को हटाने के लिए सभी भ्रष्ट आए साथ- पीएम मोदीLok Sabha Election 2019 के प्रचार के लिए narendramodi शनिवार को तमिलनाडु में हैं। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उन्हें हटाने के लिए सभी भ्रष्ट एक मंच पर आ गए हैं... MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019 BJP4India
Read more »

Lok Sabha Election: जिद पर अड़े तेज प्रताप, हाजीपुर में RJD के खिलाफ उतारा प्रत्‍याशीLok Sabha Election: जिद पर अड़े तेज प्रताप, हाजीपुर में RJD के खिलाफ उतारा प्रत्‍याशीLok Sabha Election लालू के लाल तेज प्रताप यादव का बगावती मूड कायम है। उनके द्वारा घोषित हाजीपुर के प्रत्‍याशी ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया।
Read more »

Lok Sabha Election 2019: दूसरे चरण के प्रचार का अंतिम दिन, छठे चरण का नामांकन शुरूLok Sabha Election 2019: दूसरे चरण के प्रचार का अंतिम दिन, छठे चरण का नामांकन शुरूEC की सख्ती के बाद दूसरे चरण में 18 अप्रैल को होने वाला मतदान दिलचस्प हो चुका है। छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान के लिए मंगलवार को नामांकन भी शुरू हो गया है। LokSabhaElections2019 MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019
Read more »

Lok Sabha Election 2019: तमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद, राष्ट्रपति ने दी मंजूरीLok Sabha Election 2019: तमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद, राष्ट्रपति ने दी मंजूरीतमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा की सिफारिश को स्वीकार करते हुए, राष्ट्रपति ने वेल्लोर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में होने जा रहे चुनाव को रद किया है... VelloreConstituency
Read more »

Lok Sabha Election 2019: दूसरे चरण के तहत 95 सीटों पर मतदान शुरूLok Sabha Election 2019: दूसरे चरण के तहत 95 सीटों पर मतदान शुरूLok Sabha Election 2019: दूसरे चरण के तहत 95 सीटों पर मतदान शुरू; हेमा मालिनी और राजबब्बर समेत इन कई दिग्गजों की किस्मत होगी ईवीएम में कैद MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019
Read more »

Srinagar, Udhampur Lok Sabha Election 2019 LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे चरण के मतदान जारीSrinagar, Udhampur Lok Sabha Election 2019 LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे चरण के मतदान जारीLIVE | इन दोनों संसदीय क्षेत्रों में लगभग 27 हजार मतदान कर्मी और सुरक्षाबलों की 150 कंपनियों को तैनात किया है। MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019
Read more »

UP Lok Sabha Election 2019 Phase II Live : अमरोहा के हसनपुर में सबसे बड़ी कतारUP Lok Sabha Election 2019 Phase II Live : अमरोहा के हसनपुर में सबसे बड़ी कतारUP Lok Sabha Election 2019 Phase II Live : अमरोहा के हसनपुर में सबसे बड़ी कतार MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:20:22