Lok Sabha Election: जिद पर अड़े तेज प्रताप, हाजीपुर में RJD के खिलाफ उतारा प्रत्‍याशी

United States News News

Lok Sabha Election: जिद पर अड़े तेज प्रताप, हाजीपुर में RJD के खिलाफ उतारा प्रत्‍याशी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 53%

Lok Sabha Election: जिद पर अड़े तेज प्रताप, हाजीपुर में RJD के खिलाफ उतारा प्रत्‍याशी yadavtejashwi

राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का बगावती मूड अभी तक कायम है। शिवहर व जहानाबाद में अपनी पसंद के दो प्रत्‍याशियों को टिकट नहीं दिए जाने तथा विरोध करने के बावजूद सारण सीट पर अपने ससुर चंद्रिका राय को टिकट दिए जाने से बौखलाए तेज प्रताप यादव ने 'लालू राबड़ी मोर्चा' बनाकर जहानाबाद, शिवहर, पश्चिम चंपारण व वैशाली से अपने चार प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी। सोमवार को वैशाली से उनके घोषित प्रत्‍याशी बलिन्‍दर दास ने नामांकन भी दाखिल कर दिया।लालू-राबड़ी मोर्चा के उम्मीदवार बालिन्दर दास ने सोमवार को हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। बलिन्‍दर दास ने बताया कि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के आदेश पर उन्होंने पर्चा भरा है। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि उनके लिए चुनाव प्रचार करने तेज प्रताप यादव हाजीपुर आएंगे।विदित हो कि हाजीपुर सीट पर राजद ने शिवचंद्र राम को प्रत्‍याशी बनाया है। लेकिन तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी के अधिकृत प्रत्‍याशी के खिलाफ ही अपना प्रत्‍याशी मैदान में उतार दिया है। बलिन्‍दर के मैदान में आने के बाद मुकाबला कठिन हो गया है। बलिन्‍दर दास तथा राजद के शिवचंद राम के अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से लोक जनश्‍ाक्ति पार्टी के पशुपति पारस भी मैदान में हैं।तेज प्रताप यादव पार्टी और परिवार से नाराज चल रहे हैं। इस कारण उन्होंने बागी तेवर अपना लिया है। वे जहानाबाद सीट पर राजद प्रत्‍याशी सुरेंद्र यादव के विरोध में हैं। वहां से उन्‍होंने चंद्र प्रकाश को अपना प्रत्‍याशी बनाया है। जहानाबाद के अलावा उन्‍होंने अपने मोर्चे से तीन और प्रत्‍याशियों की भी घोषणा की है। उन्‍होंने पश्चिम चंपारण से राजन तिवारी, जहानाबाद से चंद्र प्रकाश यादव, शिवहर से अंगेश सिंह और हाजीपुर से बलिन्‍दर दास को प्रत्याशी घोषित किया है। इनमें बलिन्‍दर दासने नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि राजद के अन्य प्रत्याशियों को भी परखेंगे। जरूरत पड़ी तो वहां से भी मोर्चा की ओर से अपना उम्मीदवार देंगे।तेज प्रताप कह चुके हैं कि जरूरत पड़ी तो वे इस्तीफा देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उनका दावा है कि उन्‍हें माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त है तथा तेजस्वी भी अलग नहीं हैं। हालांकि, तेजस्वी चाटुकारों से घिर गए हैं। पार्टी में समर्पित व पुराने लोगाें की पूछ नहीं है। उन्‍होंने यह भी कहा कि पार्टी में कुछ लोग तेज प्रताप व तेजस्‍वी को एक देखना नहीं चाहते।तेज प्रताप की बगावत से राजद में रोष है। राजद नेता शिवानंद तिवारी ने तो खुलकर कहा कि तेज प्रताप की जिद से जगहंसाई हो रही है और इसका असर आने वाले चुनाव पर भी पड़ेगा। एेसे में उन्होंने लालू-राबड़ी से आग्रह किया कि वे तेज प्रताप को शांत कराएं। इसके बाद राबड़ी देवी ने तेज प्रताप से फोन पर कई बार बात की है, लेकिन तेज प्रताप अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।बताया जाता है कि इस बीच लालू यादव व राबड़ी देवी ने तेज प्रताप यादव को समझाने की कई बार कोशिश की। लेकिन वे अभी तक नहीं माने हैं। उनके हाल-हाल के ट्वीट भी यही संकेत दे रहे हैं।.

राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का बगावती मूड अभी तक कायम है। शिवहर व जहानाबाद में अपनी पसंद के दो प्रत्‍याशियों को टिकट नहीं दिए जाने तथा विरोध करने के बावजूद सारण सीट पर अपने ससुर चंद्रिका राय को टिकट दिए जाने से बौखलाए तेज प्रताप यादव ने 'लालू राबड़ी मोर्चा' बनाकर जहानाबाद, शिवहर, पश्चिम चंपारण व वैशाली से अपने चार प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी। सोमवार को वैशाली से उनके घोषित प्रत्‍याशी बलिन्‍दर दास ने नामांकन भी दाखिल कर दिया।लालू-राबड़ी मोर्चा के उम्मीदवार बालिन्दर दास ने सोमवार को हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। बलिन्‍दर दास ने बताया कि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के आदेश पर उन्होंने पर्चा भरा है। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि उनके लिए चुनाव प्रचार करने तेज प्रताप यादव हाजीपुर आएंगे।विदित हो कि हाजीपुर सीट पर राजद ने शिवचंद्र राम को प्रत्‍याशी बनाया है। लेकिन तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी के अधिकृत प्रत्‍याशी के खिलाफ ही अपना प्रत्‍याशी मैदान में उतार दिया है। बलिन्‍दर के मैदान में आने के बाद मुकाबला कठिन हो गया है। बलिन्‍दर दास तथा राजद के शिवचंद राम के अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से लोक जनश्‍ाक्ति पार्टी के पशुपति पारस भी मैदान में हैं।तेज प्रताप यादव पार्टी और परिवार से नाराज चल रहे हैं। इस कारण उन्होंने बागी तेवर अपना लिया है। वे जहानाबाद सीट पर राजद प्रत्‍याशी सुरेंद्र यादव के विरोध में हैं। वहां से उन्‍होंने चंद्र प्रकाश को अपना प्रत्‍याशी बनाया है। जहानाबाद के अलावा उन्‍होंने अपने मोर्चे से तीन और प्रत्‍याशियों की भी घोषणा की है। उन्‍होंने पश्चिम चंपारण से राजन तिवारी, जहानाबाद से चंद्र प्रकाश यादव, शिवहर से अंगेश सिंह और हाजीपुर से बलिन्‍दर दास को प्रत्याशी घोषित किया है। इनमें बलिन्‍दर दासने नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि राजद के अन्य प्रत्याशियों को भी परखेंगे। जरूरत पड़ी तो वहां से भी मोर्चा की ओर से अपना उम्मीदवार देंगे।तेज प्रताप कह चुके हैं कि जरूरत पड़ी तो वे इस्तीफा देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उनका दावा है कि उन्‍हें माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त है तथा तेजस्वी भी अलग नहीं हैं। हालांकि, तेजस्वी चाटुकारों से घिर गए हैं। पार्टी में समर्पित व पुराने लोगाें की पूछ नहीं है। उन्‍होंने यह भी कहा कि पार्टी में कुछ लोग तेज प्रताप व तेजस्‍वी को एक देखना नहीं चाहते।तेज प्रताप की बगावत से राजद में रोष है। राजद नेता शिवानंद तिवारी ने तो खुलकर कहा कि तेज प्रताप की जिद से जगहंसाई हो रही है और इसका असर आने वाले चुनाव पर भी पड़ेगा। एेसे में उन्होंने लालू-राबड़ी से आग्रह किया कि वे तेज प्रताप को शांत कराएं। इसके बाद राबड़ी देवी ने तेज प्रताप से फोन पर कई बार बात की है, लेकिन तेज प्रताप अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।बताया जाता है कि इस बीच लालू यादव व राबड़ी देवी ने तेज प्रताप यादव को समझाने की कई बार कोशिश की। लेकिन वे अभी तक नहीं माने हैं। उनके हाल-हाल के ट्वीट भी यही संकेत दे रहे हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lok Sabha Election 2019: बिहार की ये तीन सीटें तय करेंगी लालू का अस्तित्व, जानिएLok Sabha Election 2019: बिहार की ये तीन सीटें तय करेंगी लालू का अस्तित्व, जानिएबिहार में लोकसभा का चुनाव इस बार बहुत कुछ तय करेगा जिसमें से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के अस्तित्व की भी परीक्षा होगी। सारण मधेपुरा और पाटलिपुत्र सीट लालू के लिए काफी अहम हैं।
Read more »

Lok Sabha Election 2019: मोदी, योगी और शाह होंगे झारखंड BJP के स्‍टार प्रचारकLok Sabha Election 2019: मोदी, योगी और शाह होंगे झारखंड BJP के स्‍टार प्रचारकस्‍टार प्रचारकों में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्‍वराज, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, रविशंकर प्रसाद, और शिवराज सिंह चौहान को भी तरजीह दी गई है। rajnathsingh SushmaSwaraj arunjaitley LokSabhaElections2019 ElectionsWithJagran MeraPowerVote
Read more »

नागिन डांस पर झूमे कर्नाटक के मंत्री नागराजनागिन डांस पर झूमे कर्नाटक के मंत्री नागराजLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): कर्नाटक के आवास मंत्री एमटीबी नागराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे लोगों के साथ नागिन की धुन पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
Read more »

Lok Sabha Election 2019: मोदी के समर्थन में उतरे एससी-एसटी और ओबीसी शिक्षाविद्Lok Sabha Election 2019: मोदी के समर्थन में उतरे एससी-एसटी और ओबीसी शिक्षाविद्एससी-एसटी और ओबीसी से जुड़े शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन करते हुए उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की मांग की है। PMModi LokSabhaElections2019
Read more »

Lok Sabha Election: जनरल के सामने SP-BSP गठबंधन व कांग्रेस की चुनौती, कल होगा मतदानLok Sabha Election: जनरल के सामने SP-BSP गठबंधन व कांग्रेस की चुनौती, कल होगा मतदान2014 में रिकॉर्ड मतों से जीतने वाले भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पूर्व सेना प्रमुख जरनल वीके सिंह के सामने एसपी-बीएसपी-आरएलडी का मजबूत गठबंधन और कांग्रेस की उम्मीदवार भी हैं।
Read more »

Lok Sabha Election: पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर 44 उम्‍मीदवार, वोटिंग कलLok Sabha Election: पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर 44 उम्‍मीदवार, वोटिंग कलLok Sabha Election लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर 70.37 लााख मतदाता 44 प्रत्‍याशियों का भाग्‍य लिखेंगे। सभी जगह राजग (NDA) व महागठबंधन में कड़ा मुकाबला है
Read more »

Lok Sabha Election 2019: सत्ता के 'रण' का पहला चरण, 60 फीसद ने डाले वोटLok Sabha Election 2019: सत्ता के 'रण' का पहला चरण, 60 फीसद ने डाले वोटपहले चरण में देश के कुल 90 करोड़ वोटरों में से 14 करोड़ मतदान के पात्र थे। इनमें से शाम पांच बजे तक औसत 58 से 60 फीसद ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। LokSabhaElections2019 FirstPhaseVoting
Read more »

Lok Sabha Election 2019 LIVE: मोदी को हटाने के लिए सभी भ्रष्ट आए साथ- पीएम मोदीLok Sabha Election 2019 LIVE: मोदी को हटाने के लिए सभी भ्रष्ट आए साथ- पीएम मोदीLok Sabha Election 2019 के प्रचार के लिए narendramodi शनिवार को तमिलनाडु में हैं। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उन्हें हटाने के लिए सभी भ्रष्ट एक मंच पर आ गए हैं... MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019 BJP4India
Read more »

lok sabha election 2019: LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 News Today - लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रधानमंत्री मोदी इस समय कर्नाटक के बेंगलूरु में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं।lok sabha election 2019: LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 News Today - लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रधानमंत्री मोदी इस समय कर्नाटक के बेंगलूरु में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं।लोकसभा के पहले चरण का चुनाव खत्म हो चुका है। अब राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से दूसरे चरण के लिए प्रचार में जुट गई हैं। पीएम मोदी आज प्रचार के लिए जहां कर्नाटक और तमिलनाडु में होंगे, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब के दौरे पर हैं। जानें लोकसभा चुनाव से जुड़ा हर अपडेट यहां...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:10:29