Lok Sabha Poll: पहले चरण में मोदी सरकार के मंत्रियों की सीटों पर कैसी रही वोटिंग? जानें कहां सबसे ज्यादा मतदान

Loksabha Election 2024 News

Lok Sabha Poll: पहले चरण में मोदी सरकार के मंत्रियों की सीटों पर कैसी रही वोटिंग? जानें कहां सबसे ज्यादा मतदान
Election 2024Lok Sabha SeatsLoksabha Hot Seats
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 139 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 51%

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज मतदान हुआ। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों के लिए वोट डाले गए। इसके साथ ही कुल 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।

नितिन गडकरी: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपनी परंपरागत नागपुर सीट से एक बार फिर से चुनाव मैदान में हैं। गडकरी 2019 में यहां से जीते थे। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। शाम पांच बजे तक यहां 47.

91% मतदान हुआ है। 2019 में नागपुर लोकसभा सीट पर 54.94% मतदान हुआ था। किरेन रिजिजू: मोदी सरकार के एक और मंत्री किरेन रिजिजू एक बार फिर से अरुणाचल पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में हैं। रिजिजू 2019 में भी यहां से जीते थे। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी है। शाम पांच बजे तक यहां 64.48% मतदान हुआ है। 2019 में अरुणाचल पश्चिम सीट पर 78.50% मतदान हुआ था। सर्बानंद सोनोवाल: असम के पूर्व मुख्यमंत्री सोवोनाल डिब्रूगढ़ सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। वह मोदी सरकार में आयुष मंत्री हैं। 2019 में डिब्रूगढ़ से भाजपा के रामेस्वर तेली जीते थे। 2024 चुनाव में सर्बानंद सोनोवाल का मुकाबला लुरीनज्योति गोगोई से होगा जो कांग्रेस के सहयोगी दल एजेपी के उम्मीदवार हैं। शाम पांच बजे तक यहां 70.65% मतदान हुआ है। पिछले लोकसभा चुनाव में डिब्रूगढ़ सीट पर 81.9% लोगों ने वोटिंग की थी। जितेंद्र सिंह: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एक बार फिर जम्मू कश्मीर की उधमपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। 2019 में यहां से जितेंद्र सिंह ही जीते थे। उनके सामने इस बार कांग्रेस से चौधरी लाल सिंह हैं। शाम पांच बजे तक यहां 65.08% मतदान हुआ है। पिछले चुनाव में उधमपुर सीट पर 79.7% लोगों ने वोटिंग की थी। अर्जुन राम मेघवाल: केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल बीकानेर से भाजपा के उम्मीदवार हैं। बीकानेर में पिछली बार अर्जुन राम मेघवाल को जीत मिली थी। इस बार भाजपा उम्मीदवार के सामने कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल से हैं। शाम पांच बजे तक यहां 48.87% मतदान हुआ है। 2019 में इस सीट पर 62.1% लोगों ने मतदान किया था। संजीव बालियान: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान यूपी की मुजफ्फरनगर सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर बालियान सांसद निर्वाचित हुए थे। इस बार उनके सामने सपा से हरेंद्र मलिक और बसपा से दारा सिंह प्रजापति हैं। शाम पांच बजे तक यहां 54.91% मतदान हुआ है। पिछले चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट पर 70.7% वोटिंग दर्ज की गई थी। फग्गन सिंह कुलस्ते: केंद्रीय मंत्री कुलस्ते मध्य प्रदेश की मंडला सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। 2019 साल यहां से फग्गन सिंह कुलस्ते जीते थे। इस बार उनके सामने ओंकार सिंह मरकाम कांग्रेस का चेहरा हैं। शाम पांच बजे तक यहां 56.74% मतदान हुआ है। 2019 में इस सीट पर 81.5% लोगों ने मतदान किया था। भूपेंद्र यादव: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव राजस्थान की अलवर सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के बाबा बालकनाथ जीतकर सांसद बने थे। बाबा बालकनाथ अब राजस्थान विधानसभा में विधायक हैं। 2024 के चुनाव में भूपेंद्र यादव का मुकाबला कांग्रेस के ललित यादव से है। शाम पांच बजे तक यहां 53.31% मतदान हुआ है। 2019 में अलवर सीट पर 61.7% लोगों ने अपने मताधिकार इस्तेमाल किया था। निसिथ प्रमाणिक: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पश्चिम बंगाल की कूचबिहार सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। 2019 में यहां भाजपा से निसिथ प्रमाणिक को जीत मिली थी। इस बार उनके सामने टीएमसी से जगदीश चंद्र बसुरिया और कांग्रेस से पिया रॉय चौधरी हैं। शाम पांच बजे तक यहां 77.73% मतदान हुआ है। 2019 में कूचबिहार सीट पर 91.2% लोगों ने वोटिंग की थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Election 2024 Lok Sabha Seats Loksabha Hot Seats Phase One Election Phase 1 Election Union Minister Lok Sabha Election News In Hindi Election News In Hindi Election Hindi News लोकसभा चुनाव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lok Sabha Election Live: 21 अप्रैल को रांची में विपक्षी गठबंधन की रैली, अरविंद केजरीवाल की पत्नी होंगी शामिलLok Sabha Election Live: 21 अप्रैल को रांची में विपक्षी गठबंधन की रैली, अरविंद केजरीवाल की पत्नी होंगी शामिलLok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान कल यानी 19 अप्रैल को कराए जाएंगे।
Read more »

Lok Sabha Election 2024: मोदी सरकार के इन मंत्रियों की किस्मत दाव पर, जानें चुनावी समीकरणLok Sabha Election 2024: मोदी सरकार के इन मंत्रियों की किस्मत दाव पर, जानें चुनावी समीकरण
Read more »

नागौर सीट पर भी दिलचस्प मुकाबलानागौर सीट पर भी दिलचस्प मुकाबलाRajasthan Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Updates: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज 12 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन सीटों के लिए 2.
Read more »

Lok Sabha Elections 2024: वोट डालने रूस से लौटे विजय, रजनीकांत-धनुष ने भी मतदान कर पूरी की जिम्मेदारीLok Sabha Elections 2024: वोट डालने रूस से लौटे विजय, रजनीकांत-धनुष ने भी मतदान कर पूरी की जिम्मेदारीलोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हाे रहा है। पहले दौर के चुनाव में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है।
Read more »

किसी ने पारंपरिक वेषभूषा में तो किसी ने शादी के जोड़े में डाला वोट, MP में देखिए मतदान की अनोखी तस्वीरेंकिसी ने पारंपरिक वेषभूषा में तो किसी ने शादी के जोड़े में डाला वोट, MP में देखिए मतदान की अनोखी तस्वीरेंMP Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश में पहले चरण में 6 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारे लगी हुई हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:59:22