हिमंत सरमा बोले: पीएम मोदी भारत को विश्व गुरू बनाने की कोशिश कर रहे, पांच लाख वोटों से जीतेंगे गुवाहाटी

Himanta Sarma News

हिमंत सरमा बोले: पीएम मोदी भारत को विश्व गुरू बनाने की कोशिश कर रहे, पांच लाख वोटों से जीतेंगे गुवाहाटी
India News In HindiLatest India News Updatesगुवाहाटी
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

हिमंत सरमा बोले: पीएम मोदी भारत को विश्व गुरू बनाने की कोशिश कर रहे, पांच लाख वोटों से जीतेंगे गुवाहाटी Himanta Sarma said PM Modi trying to make India world leader

असम की गुवाहाटी संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बिजुली कलिता मेधी ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले मेधी के समर्थन में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी इस बार पांच लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह भाजपा और हमारे लोकसबा उम्मीदवार के प्रति अटूट समर्थन को दर्शाता है। यह हमारे लिए बड़ा प्रोत्साहन है। आप लोगों का यह समर्थन देखकर लगता है कि हम यहां पांच लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे। प्रधानमंत्री की तारीफ सभा में उन्होंने कहा कि हमारा समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए है। हम उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। हम असम को आगे बढ़ाना चाहते हैं और प्रधानमंत्री भारत को। वे भारत को विश्व गुरू बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा, सीएम सरमा गुवाहाटी प्रत्याशी के साथ नामांकन दाखिल करने भी पहुंचे। नामांकन दाखिल करने के बाद मेधी ने कहा कि जनता मेरे समर्थन में आई है। लोगों का आशीर्वाद है मेरे साथ। मुझे गुवाहाटी में जीत का पूरा भरोसा है। जानें कौन हैं मेधी असम की गुवाहाटी लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर इस बार मैदान में हैं बिजुली कलिता मेधी। ज्योतिनगर की कलिता निजी अंग्रेजी स्कूल में शिक्षिका रह चुकी हैं। उनके पति टिकेन मेधी दुखिया स्टोर के नाम से किराने की दुकान चलाते हैं। वह भी लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। कलिता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और असम भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष रह चुकी हैं। यह उनका पहला लोकसभा चुनाव है। 2019 में गुवाहाटी सीट से भाजपा की रानी ओजा सांसद थी। मेधी का मुकाबला कांग्रेस की मीरा बोरठाकुर से होगा। असम के 42 लाख कार्यकर्ताओं में से भाजपा नेतृत्व ने मेधी को चुना है। अमस में 14 लोकसभा सीटें असम में 14 सीटें हैं। 2019 में भाजपा ने यहां से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार असम में परिसीमन के बाद कलियाबोर सीट खत्म हो गई, जबकि उसकी जगह नई सीट बनी काजीरंगा। इसका फायदा किस पार्टी को हो सकता है। कलियाबोर सीट खत्म होने के कारण समीकरण बदल गए। इसलिए यहां के सांसद कांग्रेस के गौरव गोगोई को जोरहाट जाना पड़ा।.

असम की गुवाहाटी संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बिजुली कलिता मेधी ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले मेधी के समर्थन में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी इस बार पांच लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह भाजपा और हमारे लोकसबा उम्मीदवार के प्रति अटूट समर्थन को दर्शाता है। यह हमारे लिए बड़ा प्रोत्साहन है। आप लोगों का यह समर्थन देखकर लगता है कि हम यहां पांच लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे। प्रधानमंत्री की तारीफ सभा में उन्होंने कहा कि हमारा समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए है। हम उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। हम असम को आगे बढ़ाना चाहते हैं और प्रधानमंत्री भारत को। वे भारत को विश्व गुरू बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा, सीएम सरमा गुवाहाटी प्रत्याशी के साथ नामांकन दाखिल करने भी पहुंचे। नामांकन दाखिल करने के बाद मेधी ने कहा कि जनता मेरे समर्थन में आई है। लोगों का आशीर्वाद है मेरे साथ। मुझे गुवाहाटी में जीत का पूरा भरोसा है। जानें कौन हैं मेधी असम की गुवाहाटी लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर इस बार मैदान में हैं बिजुली कलिता मेधी। ज्योतिनगर की कलिता निजी अंग्रेजी स्कूल में शिक्षिका रह चुकी हैं। उनके पति टिकेन मेधी दुखिया स्टोर के नाम से किराने की दुकान चलाते हैं। वह भी लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। कलिता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और असम भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष रह चुकी हैं। यह उनका पहला लोकसभा चुनाव है। 2019 में गुवाहाटी सीट से भाजपा की रानी ओजा सांसद थी। मेधी का मुकाबला कांग्रेस की मीरा बोरठाकुर से होगा। असम के 42 लाख कार्यकर्ताओं में से भाजपा नेतृत्व ने मेधी को चुना है। अमस में 14 लोकसभा सीटें असम में 14 सीटें हैं। 2019 में भाजपा ने यहां से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार असम में परिसीमन के बाद कलियाबोर सीट खत्म हो गई, जबकि उसकी जगह नई सीट बनी काजीरंगा। इसका फायदा किस पार्टी को हो सकता है। कलियाबोर सीट खत्म होने के कारण समीकरण बदल गए। इसलिए यहां के सांसद कांग्रेस के गौरव गोगोई को जोरहाट जाना पड़ा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

India News In Hindi Latest India News Updates गुवाहाटी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

BJP Manifesto: UCC, सस्ती रसोई गैस-बिजली का वादा- बीजेपी के मेनिफेस्टो में क्या?BJP Manifesto: UCC, सस्ती रसोई गैस-बिजली का वादा- बीजेपी के मेनिफेस्टो में क्या?BJP Manifesto 2024: बीजेपी ने पीएम मोदी की मौजूदगी में अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है.
Read more »

10 साल में जो हुआ है, वह महज ट्रेलर है... PM मोदी ने विकास की गारंटी देकर केरल में भरी हुंकार10 साल में जो हुआ है, वह महज ट्रेलर है... PM मोदी ने विकास की गारंटी देकर केरल में भरी हुंकारPM Modi News: केरल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केरल को हाईवे, एक्सप्रेसवे और वंदे भारत ट्रेनों के नेटवर्क से जोड़ेंगे.
Read more »

बीजेपी की आंबेडकर से नज़दीकियों के क्या हैं मायने?बीजेपी की आंबेडकर से नज़दीकियों के क्या हैं मायने?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा बाबा साहेब आंबेडकर की नीतियों को अपनाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?
Read more »

Lok Sabha Election 2024: Congress के घोषणापत्र पर PM Modi ने साधा निशानाLok Sabha Election 2024: Congress के घोषणापत्र पर PM Modi ने साधा निशानापीएम मोदी ने इलेक्टोरल बॉन्ड्स को कालेधन पर रोक लगाने की कोशिश बताया है.
Read more »

'केजरीवाल जेल में खा रहे मिठाई और आम...' : डॉक्टर से कंसल्टेशन की अर्जी का ED ने कोर्ट में किया विरोध'केजरीवाल जेल में खा रहे मिठाई और आम...' : डॉक्टर से कंसल्टेशन की अर्जी का ED ने कोर्ट में किया विरोधED ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जमानत का आधार बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:20:44