Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश के लिए आज बहुत बड़ा दिन है. आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान है. प्रदेश के सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और बालाघाट की जनता अपने प्रत्याशी का राजतिलक रहेगी. इन सीटों में से छिंदवाड़ा की हाई प्रोफाइल सीट पर सबकी नजर रहेगी.
भोपाल. लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज यानी 19 अप्रैल को होगी. प्रदेश के सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और बालाघाट की जनता वोट करेगी. वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. इस चुनाव में पहली बार हेलीकॉप्टर और एयर एंबुलेंस का इस्तेमाल हो रहा है.
हेलीकॉप्टर बालाघाट और एयर एंबुलेंस जबलपुर से उपलब्ध होगी. पहले चरण का मतदान 29 संसदीय क्षेत्रों में होगा. इस मतदान में 88 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है. सबसे ज्यादा नामांकन जबलपुर में भरे गए हैं. पहले चरण की वोटिंग के लिए 13,588 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसके साथ-साथ 18 सहायक मतदान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं. पहले चरण के मतदान में 2651 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं. लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 1 करोड़ 13 लाख 9 हजार 636 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 57 लाख 20 हजार 780 पुरुष, 55 लाख 88 हजार 669 महिला और 187 थर्ड जेंडर शामिल हैं. 1 लाख 42 हजार 10 दिव्यांग मतदाता हैं. 771 व्यक्ति 100 उम्र के पार हैं. युवा मतदाताओं की संख्या 344244 है. सर्विस वोटर 10 हजार 522 हैं. इतना कैश-सामान हो चुका जब्त पिंक पोलिंग बूथ की संख्या 1118 है. 5466 बुजुर्ग मतदाताओं और 2881 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान किया है. उन्होंने बताया कि आचार संहिता के बाद लगातार करवाई भी गई है. पहले चरण के चुनाव तक 120 करोड़ रुपये का कैश ओर सामान जप्त किया गया है. कार्रवाई के दौरान 18 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया है. 30 करोड़ रुपये की अवैध शराब बरामद की गई है. 20.86 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं. नक्सल प्रभावित बालाघाट में क्या है व्यवस्था दूसरी ओर, मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में पहले चरण के मतदान को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 50 कंपनियों के लगभग 8 हजार जवानों को तैनात किया गया है. लोकसभा सीट में मतदान के लिए कुल 2321 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसमें बालाघाट में 1675 और सिवनी में 646 सहित संसदीय क्षेत्रों में 2321 मतदान केंद्र हैं. वहीं, 319 सवेंदनशील और 58 अतिसवेंदनशील मतदान केंद्र हैं. गौरतलब है कि जिले 74 प्रतिशत नक्सल प्रभावित सहित अन्य मतदान केंद्रों में सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जाएगी.
MP Lok Sabha Election 2024 Lok Sabha Chunav: एमपी में पहले चरण का चुनाव आज क्या बच पाएगा कमलनाथ का गढ़ छिंदवाड़ा वोटिंग थोड़ी देर में Lok Sabha Chunav 2024 Lok Sabha Election 2024 Lok Sabha 1St Phase Voting Lok Sabha Chunav Voting Lok Sabha Chunav 1St Pase Voting 1St Phase Voting Lok Sabha Election |Seat / State Name| Lok Sabha Election 2024 |Seat / State Name| Lok Sabha Chunav 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
किसी की कुल संपत्ति 320 तो किसी की 500 रुपए...ये है सबसे गरीब लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्टPoorest Lok Sabha Candidates: लोकसभा चुनाव लड़ने मैदान में उतारे कुछ उम्मीदवारों ने पब्लिक का ध्यान खींचा है, ये पहले चरण में लड़ने वाले सबसे गरीब उम्मीदवार हैं...
Read more »
Lok Sabha Election Live: 21 अप्रैल को रांची में विपक्षी गठबंधन की रैली, अरविंद केजरीवाल की पत्नी होंगी शामिलLok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान कल यानी 19 अप्रैल को कराए जाएंगे।
Read more »
Lok Sabha Election 2024: पहले चरण के लिए मतदान की तैयारियां पूरी, कल 16.63 करोड़ वोटरों का मत EVM में होगा कैदLok Sabha Election 2024: आम चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान होने वाला है, 1625 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
Read more »
नागौर सीट पर भी दिलचस्प मुकाबलाRajasthan Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Updates: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज 12 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन सीटों के लिए 2.
Read more »
