Lok Sabha Election 2024: पहले चरण में यूपी की 8 सीटों पर वोटिंग आज, जितिन प्रसाद,संजीव बालियान समेत इन दिग्...

Lok Sabha Election 2024 News

Lok Sabha Election 2024: पहले चरण में यूपी की 8 सीटों पर वोटिंग आज, जितिन प्रसाद,संजीव बालियान समेत इन दिग्...
Up Lok Sabha Election 2024First Phase Of Lok Sabha ElectionLok Sabha Election First Phase Voting

UP Lok Sabha Election 2024: पहले चरण में उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की आठ सीटों पर मतदान होगा. इसके लिए 80 प्रत्याशी मैदान में हैं. पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (अजा), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा.

लखनऊ. उत्तरा प्रदेश की आठ लोक सभा सीटों के लिए पहले चरण में मतदान की शुरुआत शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू होगी. आज हो रहे चुनाव में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, यूपी के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे.

निष्पक्ष और सकुशल वोटिंग के लिए प्रशासन की तरफ से पूरी तयारी की गई है. पहले चरण में उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की आठ सीटों पर मतदान होगा. इसके लिए 80 प्रत्याशी मैदान में हैं. पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना , मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा. इस चरण में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान , योगी सरकार में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद , कैराना से बीजेपी सांसद प्रदीप चौधरी, बिजनौर से एनडीए प्रत्याशी के रूप में उतरे मीरापुर के रालोद विधायक चंदन चौहान और नगीना से बतौर बीजेपी प्रत्याशी ताल ठोंक रहे नहटौर के विधायक ओम कुमार के भाग्य का फैसला होगा. इसके अलावा रामपुर, सहारनपुर और मुरादाबाद सीट पर भी निगाहें सभी की टिकीं. पहले चरण में कुल 1.43 करोड़ मतदाता हैं पहले चरण में विभिन्न दलों से कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 73 पुरुष और सात महिलाएं हैं. निर्वाचन आयोग के मुताबिक पहले चरण में कुल 1.43 करोड़ मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मुरादाबाद से 12, कैराना से 14, मुजफ्फरनगर और बिजनौर से 11-11, सहारनपुर और पीलीभीत से 10-10, नगीना और रामपुर से छह-छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पहले चरण के मतदान को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गए है. डीजीपी प्रशांत कुमार बताया कि 19 अप्रैल के मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रभावी पुलिस प्रबंध किया गया है. 8 लोकसभा क्षेत्रों के 7689 मतदान केंद्रों के 14849 मतदेय स्थलों पर पुख्ता व्यवस्था की गई है. इस चरण में सकुशल और निष्पक्ष मतदान के लिए 6018 निरीक्षक/उप निरीक्षक, 35750 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 24992 होमगार्ड्स, 60 कम्पनी पीएसी बल और 220 कम्पनी अर्धसैनिक बालों की लगाई गई, इसके अतिरिक्त Force Multiplier के रूप में 6764 ग्राम चौकीदार व 155 पीआरडी जवान भी तैनात है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Up Lok Sabha Election 2024 First Phase Of Lok Sabha Election Lok Sabha Election First Phase Voting Candidates In Up Lok Sabha Election Lok Sabha Election Latest News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lok Sabha Election 2024 Live: पीएम मोदी का पहले चरण के राजग उम्मीदवारों को पत्र, चौथे चरण के लिए अधिसूचना जारीLok Sabha Election 2024 Live: पीएम मोदी का पहले चरण के राजग उम्मीदवारों को पत्र, चौथे चरण के लिए अधिसूचना जारीLok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान कल यानी 19 अप्रैल को कराए जाएंगे।
Read more »

Lok Sabha Election Live: 21 अप्रैल को रांची में विपक्षी गठबंधन की रैली, अरविंद केजरीवाल की पत्नी होंगी शामिलLok Sabha Election Live: 21 अप्रैल को रांची में विपक्षी गठबंधन की रैली, अरविंद केजरीवाल की पत्नी होंगी शामिलLok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान कल यानी 19 अप्रैल को कराए जाएंगे।
Read more »

Lok Sabha Chunav: पहला फेज बीजेपी के लिए बेहद कठिन! पिछली बार खराब रहा था परिणाम, 102 में सिर्फ इतनी सीटों पर मिली जीतLok Sabha Elections 2024: पहले फेज में तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर वोटिंग होगी। यहां पिछली बार बीजेपी के हाथ एक भी सीट नहीं लगी थी।
Read more »

Lok Sabha Election 2024: मोदी सरकार के इन मंत्रियों की किस्मत दाव पर, जानें चुनावी समीकरणLok Sabha Election 2024: मोदी सरकार के इन मंत्रियों की किस्मत दाव पर, जानें चुनावी समीकरण
Read more »

नागौर सीट पर भी दिलचस्प मुकाबलानागौर सीट पर भी दिलचस्प मुकाबलाRajasthan Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Updates: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज 12 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन सीटों के लिए 2.
Read more »

नवादा लोकसभा में कुछ देर बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू होगीनवादा लोकसभा में कुछ देर बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू होगीBihar Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live: बिहार में पहले चरण की चार लोकसभा सीटों पर 76 .
Read more »



Render Time: 2026-05-06 10:50:48