Lok Sabha Elections 2019: शाम 3 बजे के बाद कहां गायब हो गए कोलकाता के वोटर्स?
सातवें चरण की वोटिंग के दौरान एक ऐसी घटना सामने आई जो कोलकाता में चर्चा का विषय बनी हुई है. कोलकाता शहर की दोनों लोकसभा सीट ऐसी रहीं, जहां अप्रत्याशित रूप से शाम 3 बजे के बाद कोई वोट डालने ही नहीं आया.
बता दें कि कोलकाता शहर में 2014 लोकसभा चुनावों के मुकाबले इस बार वोटिंग प्रतिशत कम रहा है. पश्चिम बंगाल की बाकी 40 सीटों के मुकाबले अब तक संपन्न हुए हर लोकसभा चुनाव में कोलकाता नॉर्थ और कोलकाता साउथ सीटों पर सबसे ज्यादा मतदान होता रहा है. इस बार भी रविवार को जब मतदान शुरू हुआ तो पोलिंग बूथ कर काफी भीड़ थी, लेकिन 3 बजे के बाद ज्यादातर पोलिंग बूथ खाली नज़र आए. कोलकता नॉर्थ सीट पर दोपहर एक बजे तक ही 43.6% वोटिंग हो चुकी थी और तीन बजे तक ये बढ़कर 54.9% हो गई थी, जबकि शाम 6 बजे तक ये सिर्फ 61.1% तक ही पहुंच पाई. कोलकाता साउथ की बात करें तो 1 बजे तक यहां भी 43% वोटिंग हो चुकी थी और सिर्फ दो ही घंटे में यहां वोटिंग प्रतिशत बढ़कर 58.6% हो गया था. हालांकि शाम 6 बजे तक यहां भी सिर्फ 67% ही वोटिंग हुई.एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में इलेक्शन कमीशन के अधिकारी ने बताया कि दोनों ही सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान के लिए लंबी लाइनें लगी थीं, लेकिन शाम 3 बजे के बाद पोलिंग बूथ खाली ही रहे. साल 2014 में पश्चिम बंगाल में 83.8% वोटिंग हुई थी, लेकिन इस बार ये घटकर 81.1% ही रही है. बता दें कि टीएमसी को उम्मीद थी कि बीजेपी के साथ जारी हिंसक घटनाओं के बाद बंगाली जनता पहले से ज्यादा बढ़कर वोट करेगी लेकिन ऐसा कुछ नज़र नहीं आया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बंगाल हिंसा संवैधानिक प्रणाली के ठप पड़ने का एक 'क्लासिक केस': जेटलीलोकसभा चुनाव 2019 के लिए सातवें और आखिरी चरण के लिए 19 मई को मतदान होना है. इस चरण के लिए 17 मई शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकता था. लेकिन अब पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई हिंसा को देखते हुए इसमें कटौती की गई है. जिसके कारण पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर 16 मई रात 10 बजे के बाद ही चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी.
Read more »
यूपी : हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही जारी होंगे सिपाही भर्ती-2018 के नियुक्ति पत्रयूपी: हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही जारी होंगे सिपाही भर्ती-2018 के नियुक्ति पत्र, 15 जुलाई को फिर सुनवाई Uppolice UPPolicerRecruitment PoliceRecruitment AllahabadHighCourt
Read more »
आखिरी चरण की वोटिंग आज, शाम 5 बजे से महा EXIT Poll, 23 मई को नतीजेअंतिम चरण की वोटिंग में 8 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के करीब 10.17 करोड़ मतदाता रविवार को 918 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. रविवार को जिन राज्यों में मतदाना होगा, उसमें पंजाब(13), उत्तरप्रदेश (13), पश्चिम बंगाल(9), बिहार (8), मध्यप्रदेश (8), हिमाचल प्रदेश (4), झारखंड (4), चंडीगढ़ (1)शामिल हैं. शाम 6 बजे वोटिंग खत्म होते ही महा एग्जिट पोल आएगा. शाम 5 बजे से इसे ZEE News पर देखा जा सकेगा.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: रविशंकर, शत्रुघ्न, मीरा कुमार, आरके सिंह और मीसा भारती का भाग्य EVM में होगा कैद– News18 हिंदीबिहार में 17वीं लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इस फेज में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद संसदीय सीटे हैं. ऐसे तो मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक है, लेकिन पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के मसौढी और पालीगंज, सासाराम के भभुआ, चैनपुर, चेनारी और सासाराम, कारकाट के डिहरी, कारकाट, गोह और नवीनगर में शाम चार बजे तक ही मतदान होगा.
Read more »
महा EXIT POLL 2019: ZEE NEWS पर आज शाम 5 बजे से देखिए 'poll of polls'लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर मतदान (lok sabha elections 2019) 19 मई को शाम पांच बजे समाप्त हो रहा है. तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर चुनाव रद होने के कारण 542 पर ही वोटिंग हुई. उसके बाद एग्जिट पोल (EXIT POLL) की बारी होगी.
Read more »
Exit Poll Result Live Streaming 2019: आज आएगा आजतक-एक्सिसइंडिया का एग्जिट पोल, ऐसे देख पाएंगे आपLok Sabha Chunav Exit Poll Result 2019 आज शाम आजतक और एक्सिस माई इंडिया पर एग्जिट पोल आएगा. इस एग्जिट पोल (Exit Poll) को आप आजतक चैनल के साथ aajtak.in पर भी लाइव देख सकेंगे.
Read more »
एग्जिट पोल्स के नतीजे 6.30 बजे, आखिरी चरण की वोटिंग के बाद जारी होंगेसातवें और अंतिम दौर के मतदान के आधे घंटे बाद प्रसारित होंगे एग्जिट पोल्स आयोग की गाइडलाइन- प्रसारण के वक्त बताना होगा कि ये अंतिम नतीजे नहीं बल्कि पोल के अनुमान हैं इस बार चुनाव मैदान में 8049 उम्मीदवार, इनमें से 724 महिलाएं | Exit Polls, Dainik Bhaskar, Lok Sabha Election 2019
Read more »
लोकसभा चुनाव LIVE: 59 सीटों पर शाम 5 बजे तक 53.03% मतदान, UP में 47.21% वोटिंगLok Sabha Elections Phase 7 Live Updates: पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में भी इसी चरण में वोटिंग है. पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण में जमकर हिंसा हुई है. यहां बीजेपी नेताओं पर हमले हुए और बम भी फेंका गया है.
Read more »
मंदसौर लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 73.01 फीसदी वोटिंगमंदसौर लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के मजबूत गढ़ में से एक है. प्रदेश बीजेपी के दिग्गज नेता रहे लक्ष्मीनारायण पांडे के भरोसे बीजेपी को इस सीट पर सबसे ज्यादा जीत मिली है. वे 8 बार यहां से सांसद रह चुके हैं.
Read more »
एग्जिट पोल के बाद आजतक ई-चुनाव का रिजल्ट, 10 बजे जानें जनता ने किसे चुनाऑनलाइन जमाने में आजतक ने ये अनोखी पहल करते हुए पहली बार भारत की जनता को इंटरनेट के जरिए वोटिंग का मौका दिया है. ये वो मौका था जिसमें आप किसी भी लोकसभा सीट पर अपनी मनपसंद राजनीतिक पार्टी के लिए वोट कर सकते हैं. आज इसके नतीजे घोषित हो रहे हैं.
Read more »
