अमित शाह की रैली के दौरान हुई हिंसा को लेकर जेटली का ममता सरकार पर वार LokSabhaElections2019
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की कोलकाता रैली के दौरान हुई हिंसा पर चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है. आयोग ने राज्य की 9 लोकसभा सीटों पर 16 मई रात 10 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है. इस पूरे मामले पर बीजेपी नेता अरुण जेटली ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के जरिए चुनाव प्रचार अभियान को एक दिन पहले रोकने का आदेश राज्य में संवैधानिक प्रणाली के ठप पड़ने का एक ’क्लासिक केस’ है.
जेटली ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि एक संवैधानिक प्राधिकार, भारतीय निर्वाचन आयोग ने प्रभावी तरीके से कहा है कि पश्चिम बंगाल में हालात अराजक हैं. मंत्री ने कहा, 'स्वतंत्र प्रचार संभव नहीं है और इसलिए प्रचार को समय से पहले रोक देना पड़ा. यह संवैधानिक प्रणाली के ठप पड़ने का एक ’क्लासिक मामला’ है.' अमित शाह की रैली के दौरान हुई हिंसा को लेकर बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रही है. इस हिंसा के दौरान महान समाज सुधारक और पश्चिम बंगाल के आदर्श पुरुष के रूप में विख्यात ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 19वीं सदी की एक प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त की गई. चुनाव आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत इस तरह की कार्रवाई की है. आयोग ने पश्चिम बंगाल के प्रधान गृह सचिव और सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक को उनके पदों से हटाए जाने का भी आदेश दिया है. वहीं इस पूरे मामले में चुनाव आयोग की सख्त कार्रवाई पर ममता बनर्जी भड़क गई हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के निर्देश पर चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है. सीएम ममता का कहना है कि ये फैसला आयोग ने नहीं बल्कि मोदी ने लिया है. शाह के इशारे पर आयोग ने फैसला दिया है. ममता ने कहा कि चुनाव आयोग का फैसला असंवैधानिक है. साथ ही ममता ने कहा कि ये सारी साजिश मुकुल रॉय रच रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्रीय सुरक्षाबलों की वजह से हिंसा हुई है. मोदी चुनाव आयोग की बांह मरोड़ रहे हैं. दोषियों के खिलाफ चुनाव आयोग ने कार्रवाई नहीं की है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बंगाल में बंपर वोटिंग के साथ क्यों बढ़ रही हिंसा?लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग के साथ क्यों बढ़ रही हिंसा?
Read more »
बंगाल में बवाल: हिंसा के बाद ममता सरकार पर भड़की भाजपा, अमित शाह करेंगे प्रेस कांफ्रेंसपश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली से पहले शुरू हुए बवाल और फिर रोड शो के दौरान हुई हिंसा को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 10 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ... BJP4India AmitShah Loksabhaelections2019
Read more »
LIVE: बंगाल में हिंसा पर चुनाव आयोग करेगा बड़ी बैठकबंगाल में जारी हिंसा पर चुनाव आयोग करेगा बड़ी बैठक LokSabhaElections2019
Read more »
प.बंगाल हिंसा पर चुनाव आयोग की सख्ती, घटा दी प्रचार समयसीमाLoksabha Elections 2019: अब 16 मई की रात 10 बजे तक पार्टियां और उनके प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर पाएंगे, जबकि पहले उन्हें कैंपेन करने के लिए 17 मई तक की अनुमति थी।
Read more »
पश्चिम बंगाल में गुरुवार रात दस बजे से चुनाव प्रचार बंद: चुनाव आयोगचुनाव आयोग ने अमित शाह के रोड शो में हिंसा को देखते हुए गुरुवार रात दस बजे के बाद प्रचार अभियान ख़त्म करने का फ़ैसला किया.
Read more »
कोलकाता हिंसा पर EC की बड़ी कार्रवाई, प्रधान और गृह सचिव की छुट्टी, प्रचार पर रोकपश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा पर चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है. आयोग ने बंगाल में गुरुवार रात 10 बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है. इसके अलावा आयोग ने राज्य के प्रधान सचिव और गृह सचिव की छुट्टी कर दी गई है.
Read more »
बंगाल हिंसा के बाद EC सख्त, 9 संसदीय क्षेत्रों में अब नहीं होगा प्रचार– News18 हिंदीइन 9 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार पर लगा बैन ElectionsWithNews18 Election2019
Read more »
'मोदी को हटाओ, देश से निकाल दो', दीदी ने कॉन्फ्रेन्स में निकाली भड़ासLoksabha Elections 2019: सीएम ने इसके अलावा आरोप लगाया कि शाह ने रोडशो पर 15-20 करोड़ रुपए खर्च किए।
Read more »
