ऐसे देखें देश का सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल AajTakAxisExitPoll, शाम 4 बजे से सिर्फ आजतक पर
देश में किसकी सरकार बनेगी? इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. आज यानी रविवार को आखिरी चरण का मतदान 5 बजे खत्म हो जाएगा. आज शाम आजतक और एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल आएगा. एग्जिट पोल पर शाम 4 बजे से ही चर्चा शुरू हो जाएगी.
इस एग्जिट पोल को आप आजतक चैनल के साथ aajtak.in पर भी लाइव टीवी देख सकेंगे. इसके साथ ही इसे आप आजतक के यू-ट्यूब चैनल पर भी लाइव देख सकते हैं. एग्जिट पल से जुड़ी हर खबर को को आप aajtak.in पर पढ़ भी सकते हैं. बता दें कि, आजतक और एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल देश का सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल होता है. 35 में से 34 एग्जिट पोल सबसे सटीक रहे हैं यानी 95 फीसदी सही अनुमान का रिकॉर्ड है. आज शाम 4 बजे आने वाले एग्जिट पोल को देश के सभी 542 सीटों पर 7 लाख से अधिक वोटर्स की प्रतिक्रियाओं के आधार पर तैयार किया गया है.आजतक लेकर आ रहा है आपके लिए #AajTakAxisExitPoll तो देखते रहिए आजतक 19 मई को 4 बजे से लगातार.— आज तक May 18, 2019 2017 में आजतक का सबसे सटीक एग्जिट पोल आजतक और एक्सिस माई इंडिया ने 2017 में हुए सात राज्यों के विधानसभा चुनावों पर सबसे सटीक एग्जिट पोल दिया था. एग्जिट पोल में बताया गया था कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी, उत्तराखंड में बीजेपी, गुजरात में बीजेपी, हिमाचल प्रदेश में बीजेपी, पंजाब में कांग्रेस, गोवा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं और मणिपुर में कांग्रेस की सरकार बनने का एग्जिट पोल बताया था, जो एकदम सटीक साबित हुआ था. #LokSabhaElections2019 के नतीजों पर है सबकी नज़र और इससे पहले आजतक लेकर आ रहा है आपके लिए देश का सबसे बड़ा एग्ज़िट पोल।— आज तक May 18, 2019 2018 में 95 फीसदी सटीक एग्जिट पोल 2018 में देश के आठ राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे. आजतक और एक्सिस माई इंडिया ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस, तेलंगाना में टीआरएस, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस, राजस्थान में कांग्रेस+, मिजोरम में एमएनएफ, त्रिपुरा में बीजेपी, कर्नाटक में कांग्रेस और मेघालय में कांग्रेस की सरकार बनने का एग्जिट पोल बताया था. इसमें से कर्नाटक को छोड़कर सभी एग्जिट पोल सटीक साबित हुए थे. हालांकि, कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार बनी, लेकिन बीजेपी बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. एग्ज़िट पोल में 95% सही अनुमान का है रिकॉर्ड और 7 लाख से ज़्यादा वोटरों की राय का है भरोसा। इसलिए सबको है इंतज़ार देश के सबसे बड़े एग्ज़िट पोल का। 19 मई को शाम 4 बजे से देखिये लगातार #AajTakAxisExitPoll #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/njofvdZPBhएक्सिस माई इंडिया के निदेशक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि कैसे वो लंबे समय से सटीक सर्वे करते आने में सफल रहे हैं. सफलता की दर का आधार ये है कि हम हर क्षेत्र से बेहतर नुमाइंदगी वाले नमूने लेते हैं. जमीनी स्तर पर मौजूद 500 से ज्यादा और अच्छी तरह प्रशिक्षित वालंटियर्स का चयन कड़ी भर्ती प्रक्रिया से गुजरने के बाद किया जाता है. इसके अलावा मोबाइल मैनेजमेंट से वालंटियर्स की लाइव ट्रैकिंग और दिन प्रतिदिन के हिसाब से रैंडम सेम्पल टेस्टिंग की जाती है जो पोल स्टडी को अधिक विश्वसनीय और भरोसेमेंद बनाती है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019: जानिए क्या होते हैं एग्जिट पोल, कैसे निकलते हैं आंकड़ेलोकसभा चुनाव के आखिर चरण में 19 मई को वोट डाले जाएंगे. इसके बाद 23 मई को वोटों की गिनती होगी और फिर चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे. लेकिन वोटिंग खत्म होने के ठीक बाद एग्जिट पोल जारी किए जाते हैं, जिनके जरिए ये कयास लगाए जाते हैं कि इस बार किसको कितनी सीट मिलेगी और कौन सरकार बनाएगा. अब यहां सवाल यह उठता है कि आखिर एग्जिट पोल क्या होते हैं और इसके आंकड़े कैसे निकाले जाते हैं? इसको विस्तार से जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर...
Read more »
चुनाव आयोग का ट्विटर को निर्देश, कहा- एग्जिट पोल संबंधी सभी ट्वीट हटाए जाएंचुनाव आयोग का ट्विटर को निर्देश, कहा- एग्जिट पोल संबंधी सभी ट्वीट हटाए जाएं TwitterIndia ECISVEEP LokSabhaElections2019
Read more »
चुनाव आयोग ने ट्विटर से एग्जिट पोल संबंधी सभी पोस्ट हटाने को कहाआयोग के एक अफसर के मुताबिक- एक मामला आया था, जिसे खुद यूजर ने ही हटा दिया नियम के मुताबिक- पूरा चुनाव खत्म होने के आधे घंटे बाद तक किसी भी तरह का एग्जिट पोल नहीं दिखाया जा सकता | Sources Says EC asks Twitter to take down exit poll-related post
Read more »
चुनाव आयोग का ट्विटर को आदेश, एग्जिट पोल से जुड़े ट्वीट हटाएंलोकसभा चुनाव 2019 से जुड़े हुए सभी एग्जिट पोल को चुनाव आयोग ने ट्विटर से हटाने का आदेश दिया है. इस आदेश के बाद सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एग्जिट पोल हटाए जाएंगे.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : एग्ज़िट पोल पर चुनाव आयोग का विरोधाभासी रवैयापार्टियों के बड़े खर्चे, नेताओं की बद्जुबानी, पेड न्यूज़ और आचार संहिता के संगठित उल्लंघन को रोकने में विफल चुनाव आयोग द्वारा, राजनीतिक विश्लेषण को रोकने का अतिरेकी प्रयास, आयोग की प्रभुसत्ता को और भी अप्रासंगिक बना देगा.
Read more »
एग्जिट पोल से पहले बाजार में रौनक, सेंसेक्स में 500 अंक की तेजीलोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आने से पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. बता दें कि रविवार को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग होनी है.
Read more »
एग्जिट पोल के नतीजे से पहले झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 537 अंक की छलांगएग्जिट पोल के नतीजे आने से पहले घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को जोरदार तेजी आयी. वैश्विक चुनौतियों के बावजूद बैंक तथा वाहन कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 537 अंक उछलकर 37,930 से ऊपर पहुंच गया जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी फिर से 11,400 के स्तर को प्राप्त कर लिया.
Read more »
कैसे तैयार होते हैं एग्जिट पोल, असल नतीजों के कितना करीब रहने की होती है संभावना?23 मई को आने हैं नतीजे लेकिन उससे पहले रविवार को आखिरी दौर का मतदान खत्म होते ही आ जाएंगे एग्जिट पोल? ResultsWithAmarUjala Mahasangram LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »
कल आएंगे तमाम एग्जिट पोल; दैनिक भास्कर पर पढ़ें इनका एनालिसिसलोकसभा चुनाव में सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग के बाद आएंगे एग्जिट पोल दैनिक भास्कर पर एग्जिट पोल के नतीजों के साथ जानिए इनका गहण विश्लेषण | Lok Sabha चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग कल यानी रविवार 19 मई को होगी।
Read more »
Exit Poll Result 2019: आज आएगा आजतक का एग्जिट पोल, ऐसे देख पाएंगे आपLok Sabha Chunav Exit Poll Result 2019 आज शाम 4 बजे से आजतक और एक्सिस माई इंडिया पर एग्जिट पोल आएगा. इस एग्जिट पोल (Exit Poll) को आप आजतक चैनल के साथ aajtak.in पर भी लाइव देख सकेंगे.
Read more »
एग्जिट पोल का आपके पैसों पर होगा सीधा असर, जानिए कैसे और कहां– News18 हिंदीशेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह एग्जिट पोल और 23 मई को आम चुनावों के नतीजों से तय होगी. इसके अलावा कुछ महत्वपूर्ण कंपनियों के वित्तीय नतीजों का भी बाजार पर असर पड़ सकता है.
Read more »
