Lok Sabha Elections Phase 7 Live Updates: बठिंडा में पोलिंग बूथ के बाहर दो पक्ष भिड़े, चली गोलियां VotingRound7 पर ट्वीट कर दें अपनी राय AbkiBaarKiskiSarkar
के सातवें और अंतिम चरण का मतदान आज हो रहा है. इसके तहत लोकसभा की 59 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं. 8 राज्यों के करीब 10.17 करोड़ मतदाता इस चरण मेें 918 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. बठिंडा के बूथ नंबर 122 के बाहर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई.
पुलिस ने बताया कि यहां चुनावी हिंसा हुई है. एक व्यक्ति ने यहां फायरिंग भी की है. हम इस संबंध में बयान दर्ज कर रहे हैं और केस दर्ज कर रहे हैं. मतदान फिर शुरू कर दिया गया है. दोपहर 3 बजे तक 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर 52.69 फीसदी मतदान हुआ है. बिहार में 46.66%, हिमाचल प्रदेश में 54.42%, मध्य प्रदेश में 58.72%, पंजाब में 48.78%, उत्तर प्रदेश में 46.58%, पश्चिम बंगाल में 63.66%, झारखंड में 64.81% और चंडीगढ़ में 51.18% मतदान हुआ है.पश्चिम बंगाल के देगंगा नूरनगर पंचायत के नूरनगर के 90 और 91 नंबर पोलिंग बूथ में बीजेपी कार्यकर्ता शिबू घोष के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. बीजेपी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है. घोष को लहूलुहान हालत में बारासात ले जाया गया. डायमंड हार्बर से बीजेपी प्रत्याशी नीलांजन रॉय की कार पर दोंगरिया इलाके में हमला हुआ. उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए.तेजप्रताप यादव के बाउंसर्स की गुंडागर्दी, पहले रिपोर्टर को गाड़ी से धक्का मारा फिर की जमकर पिटाई दमदम में बीजेपी के पोलिंग एजेंट पर हमला किया गया है. आसनसोल से बीजेपी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो के साथ टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हाथापाई करने की घटना भी सामने आई है. उन्होंने इस पर कहा है कि तृणमूल कांग्रेस ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है. मथुरापुर के सतपुकार इलाके में बदमाशों ने मतदाताओं को डराने के लिए बम फेंका. हालांकि यह बम सड़क पर फटा, जिससे कोई भी जनहानि नहीं हुई. बीजेपी प्रत्याशी अनुपम हाजरा ने जादवपुर के पोलिंग बूथ संख्या 150/137 पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि टीएमसी की महिला कार्यकर्ता यहां मुंह ढक कर फर्जी वोट डाल रही हैं. उनकी पहचान करना मुश्किल है. जब हमने विरोध किया तो उन्होंने हंगामा किया है.लोकसभा चुनाव: गोरखपुर में ड्यूटी पर तैनात दो पीठासीन अधिकारियों की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में मतदान करने पहुंचे मतदाताओं ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया. उनका आरोप है कि यहां तूणमूल कांग्रेस के वर्कर उन्हें मतदान करने से रोक रहे हैं. बशीरहाट से बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि टीएमसी के वर्करों ने 100 लोगों को मतदान से रोका. हम इन लोगों को मतदान के लिए जाएंगे.पंजाब के बठिंडा के कांगड़ गांव में पोलिंग बूथ स्टेशन के बाहर अकाली दल और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प हुई. इसमें अकाली दल के दो कार्यकर्ता घायल हुए हैं. उन्हें रामपुरा फूल सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पूर्व कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने आरोप लगाया कि यह सब कांग्रेस पार्टी की गुंडागर्दी है. इसमें बिजली मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ का हाथ है. उनके इशारे पर ही हमारे अकाली कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया है. मेरी गाड़ी के भी शीशे तोड़े गए हैं. जालंधर में कांग्रेस और अकाली दल के कार्यकर्ता आपस में भिड़े हैं. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई है. वहीं यूपी के चंदौली में भी सपा और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में मतदान के दौरान मारपीट हुई है. लेफ्ट ने पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भी मतदान के दौरान धांधली के आरोप लगाए हैं.ने गोरखपुर में मतदान किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर पूरे देश में उत्साह है. सहयोगियों के साथ 400 से अधिक सीटों का हमारा लक्ष्य है.ने भी मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की. बीजेपी नेता और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने इंदौर में मतदान किया. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में बीजेपी नेताओं अनुराग ठाकुर और प्रेम कुमार धूमल ने भी वोट डाला. पटना साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने भी मतदान किया.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पटना में मतदान किया. मतदान के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव लंबे समय तक नहीं होने चाहिए. उन्होंने पीएम मोदी की की केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा पर कहा कि आस्था पर कभी राजनीति नहीं होनी चाहिए. बीजेपी नेता और पटना साहिब से प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने पटना में वोट डाला. कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में मतदान किया. क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जालंधर के गढ़ी गांव के मतदान केंद्र में वोटिंग की. मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मेरे मुद्दे सफाई, बच्चों के लिए पढ़ाई, स्पोर्ट्स में अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर है. आप लोग प्लीज वोट कीजिये. इसकी गंभीरता को समझिए. रविवार को जिन राज्यों में मतदान हो रहा है, उनमें पंजाब, उत्तरप्रदेश , पश्चिम बंगाल, बिहार , मध्यप्रदेश , हिमाचल प्रदेश , झारखंड , चंडीगढ़ शामिल हैं. शाम को वोटिंग खत्म होते ही महा एग्जिट पोल आएगा. शाम 5 बजे से इसे ZEE News पर देखा जा सकेगा.बीजेपी ने 2014 में इस अंतिम चरण की 59 सीटों में से 30 पर विजय हासिल की थी. इस चरण में पंजाब की सभी 13 सीटों पर वोटिंग होगी. इसके अलावा हिमाचल की सभी 4 सीटों पर भी इसी आखिरी चरण में वोटिंग होगी. पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में भी इसी चरण में वोटिंग है. वहीं बिहार में पटना साहिब लोकसभा सीट पर भी सभी की नजरें होंगी. इस सीट पर बीजेपी के बागी शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है.उत्तर प्रदेश की 13 सीट महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंजमध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के 1.49 करोड़ से अधिक मतदाता चुनाव में 82 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे. मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीएल कांता राव ने बताया, ‘इसमें एक करोड़ 49 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके 82 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.’तमिलनाडु की चार विधानसभा सीटों पर रविवार को उपचुनाव हो रहे हैं. राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव और सभी लोकसभा सीटों पर 18 अप्रैल को मतदान हो चुका है. चार विधानसभा सीटों सुलुर, अरवाकुरिची, ओट्टापिदारम और तिरुपुराकुंदरम सीट के लिये रविवार को मतदान होना है. सुलुर सीट अन्नाद्रमुक के विधायक आर कनकराज के निधन के बाद खाली हुई थी. ओट्टापिदारम सीट का प्रतिनिधित्व अन्नाद्रमुक के अयोग्य करार दिये गए विधायक सुंदरराज कर रहे थे जबकि तिरुपुरानकुंदरम सीट भी पिछले साल अन्नाद्रमुक के विधायक ए के बोस के निधन के बाद खाली हुई थी. अरवाकुरिची से अन्नाद्रमुक के अयोग्य विधायक सेन्थिल बालाजी द्रमुक में शामिल हो गए थे.बिहार के आठ लोकसभा क्षेत्रों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद के साथ-साथ डेहरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस बल, अर्द्ध सैनिक बल, जिला पुलिस के अतिरिक्त 12 कंपनियों की भी तैनाती रहेगी. सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन 20 मई तक पटना एयरपोर्ट पर एयरफोर्स का एक हेलीकॉप्टर और एक एयर एम्बुलेंस की भी तैनाती रहेगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तस्वीरों में छठे चरण की वोटिंगpeople cast their vote during the sixth phase of Lok Sabha elections 2019 | people cast their vote during the sixth phase of Lok Sabha elections 2019
Read more »
Over 64% voter turnout recorded in 6th phase of LS pollsOver 64 per cent voting recorded in sixth phase of LokSabha elections. Details here:
Read more »
LIVE: नतीजों से पहले तीसरे मोर्चे पर फोकस, स्टालिन से मिलेंगे KCRआज TRS के प्रमुख और तेलंगाना केसीआर चेन्नई में DMK प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे.. पढ़ें लाइव अपडेट्स
Read more »
Campaigning intensifies for final phase of Lok Sabha electionsCampaigning has gained momentum for the seventh and final phase of Lok Sabha elections. Fifty-nine constituencies, spread over seven States and one Union Territory, will go to polls in this phase on Sunday.
Read more »
LIVE: बठिंडा में बोले मोदी, दंगा आरोपियों को कांग्रेस ने बनाया मंत्रीLokSabhaElections2019 LIVE: बठिंडा में बोले मोदी- सिख दंगों के आरोपियों को कांग्रेस ने बनाया मंत्री लाइव पढ़ें:
Read more »
LIVE: बठिंडा में बोले मोदी, कर्जमाफी में भी घोटाला करती है कांग्रेसLokSabhaElections2019: बठिंडा में बोले मोदी- कांग्रेस पीटती है कर्जमाफी का ढिंढोरा, उसमें भी करती है घोटाला लाइव अपडेट पढ़ें:
Read more »
LIVE: बंगाल में इंच-इंच की लड़ाई, आज कोलकाता में ममता-शाहआज कोलकाता में MamataOfficial (ममता)- AmitShah होंगे आमने-सामने LokSabhaElections2019 से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें :
Read more »
LIVE: मायावती का बड़ा हमला- चुनाव में डूब रही मोदी की नैया, RSS ने भी छोड़ा साथLokSabhaElections2019 : मायावती का बड़ा हमला- चुनाव में डूब रही मोदी की नैया चुनाव से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें :
Read more »
Lok Sabha Elections: फोन से मिनटों में पता करें कहां है आपका पोलिंग स्टेशन– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण के मतदान शुरू हो चुके हैं और अगर आप इसमें वोट डालने की तैयारी में हैं लेकिन अपने पोलिंग स्टेशन (Polling Booth) के बारे में नहीं पता है तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं. चुनाव आयोग की एक ऐप की मदद से आप आसानी से पोलिंग स्टेशन के बारे में जान सकते हैं. इस ऐप का नाम Voter Helpline है और आप इसे ऐप स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं.
Read more »
Himachal Lok Sabha Elections 2019: हिमाचल में 11 बजे तक 26.95 फीसद मतदानLIVE | हिमाचल प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच चार सीटों पर मतदान जारी है। प्रदेश में 11 बजे तक 26.95 फीसद मतदान हुआ है। LokSabhaElections2019 VotingRound7 Phase7 May23WithJagran
Read more »
Lok Sabha Elections Phase 7 Live Updates: 11 बजे तक यूपी में हुआ 22.62% मतदानउत्तर प्रदेश की 13 सीट महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज वोट डाले जा रहे हैं.
Read more »
