Himachal Lok Sabha Elections 2019: हिमाचल में 11 बजे तक 26.95 फीसद मतदान

United States News News

Himachal Lok Sabha Elections 2019: हिमाचल में 11 बजे तक 26.95 फीसद मतदान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 119 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 53%

LIVE | हिमाचल प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच चार सीटों पर मतदान जारी है। प्रदेश में 11 बजे तक 26.95 फीसद मतदान हुआ है। LokSabhaElections2019 VotingRound7 Phase7 May23WithJagran

हिमाचल प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच चार सीटों पर मतदान जारी है। प्रदेश में 11 बजे तक 26.95 फीसद मतदान हुआ है। सुबह नौ बजे तक 14 फीसद मतदान हुआ है। कांगड़ा में 18, मंडी, 14, ऊना में 12, सोलन में 12.4, बिलासपुर में नौ, सिरमौर में 12, किन्नौर में 12, हमीरपुर में 14.

5, चंबा में 12.3, कुल्लू जिला में 16.4 व मनाली के शलीण में सर्वाधिक 31 फीसद मतदान हुआ है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। प्रदेश में खराबी के कारण अब तक नौ ईवीएम को बदलना पड़ा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर मंडी जिला के सुंदरनगर में वोट डाला। विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, उनकी पत्नी मधु बिंदल, पुत्रवधू उषा बिंदल, पुत्र डॉक्टर विवेक बिंदल ने लाइन में लगकर अपना वोट कास्ट किया। इस बीच, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी मंडी संसदीय क्षेत्र के बल्ह हलके के ङडौर बूथ पर मतदान करने पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र के रामपुर हलके के बूथ 76 पर बेटे विक्रमादित्य सिंह व पत्नी प्रतिभा सिंह के साथ मतदान करने पहुंचे।इस बीच, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मतदान हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आज हमने सिराज के पोलिंग बूथ मुरहाग में परिवार सहित मतदान कर अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। मेरा प्रदेश के समस्त मतदाताओं से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर मतदान अवश्य करें। आपके कीमती मत से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में वोट डालने के लिए एक मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल।इस बार के लोकसभा चुनाव में 14 राजनीतिक दलों सहित निर्दलीय 45 उम्मीदवारों का भविष्य 53.30 लाख मतदाता तय कर रहे हैं। रविवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ है। शाम छह बजे तक मतदान होगा। ऐसे में 23 मई तक के लिए प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। मतदान शांतिपूर्वक करवाने के लिए निर्वाचन विभाग ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। प्रदेश में 7723 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं सात अस्थायी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव लड़ने वाले प्रमुख राजनीतिक दलों में कांग्रेस, भाजपा और बसपा ने सभी चारों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने तीन, राष्ट्रीय आजाद मंच व स्वाभिमान पार्टी ने दो-दो सीटों जबकि अन्य राजनीतिक दलों ने एक-एक सीट पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। प्रदेश में कुल मतदाताओं में 1,18,115 पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक है। निर्वाचन विभाग ने 100 फीसद मतदान का लक्ष्य रखा है। अभी तक विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 75.57 फीसद और लोकसभा में 65.32 फीसद मतदान दर्ज हुआ है। प्रदेश में पहली बार 1.52 लाख नए मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। तीस वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का आंकड़ा 13.34 लाख से अधिक है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 47 कंपनियों को जिम्मा सौंपा गया है।संसदीय क्षेत्र, मतदान केंद्र, पुरुष मतदाता, महिला मतदाता, ट्रांसजेंडर ,कुलहमीरपुर,1764, 691683, 670579,07,1362269

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

मध्य प्रदेश में 64.24 प्रतिशत हुआ मतदान, पिछले चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिकमध्य प्रदेश में 64.24 प्रतिशत हुआ मतदान, पिछले चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिकइस प्रकार इस चुनाव में इन सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. सबसे अधिक मतदान राजगढ़ लोकसभा सीट पर 73.45 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम मतदान भिण्ड लोकसभा सीट में 53.09 प्रतिशत हुआ. अधिकारी ने कहा कि रात नौ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार मुरैना में 60.67 प्रतिशत, भिण्ड में 53.09 प्रतिशत, ग्वालियर में 59.60 प्रतिशत, गुना में 67.69 प्रतिशत, सागर में 65.41 प्रतिशत, विदिशा में 70.80 प्रतिशत, भोपाल में 65.33 प्रतिशत और राजगढ़ में 73.45 प्रतिशत मतदान हुआ है.
Read more »

छठे चरण में 63% मतदान, पश्चिम बंगाल में हिंसा, दिल्ली में कम मतदानछठे चरण में 63% मतदान, पश्चिम बंगाल में हिंसा, दिल्ली में कम मतदानछठे चरण के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: हिमाचल प्रदेश में सीएम-पूर्व सीएम में प्रतिष्ठा की जंगलोकसभा चुनाव 2019: हिमाचल प्रदेश में सीएम-पूर्व सीएम में प्रतिष्ठा की जंगदेवभूमि हिमाचल में लोकसभा चुनाव की जंग रोमांचक हो गई है। 2014 में सूबे में क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा के सामने चारों सीटें बरकरार रखना चुनौती है। Jairam_Ramesh virbhadrasingh BJP4Himachal Election2019 Loksabhaelections2019
Read more »

Lok Sabha Election 2019 का आखिरी चरण आज, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव परLok Sabha Election 2019 का आखिरी चरण आज, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव परLok Sabha Election 2019: सातवें चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान होगा. इस चरण में 10.01 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और वे 918 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. निर्वाचन आयोग ने मतदान सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए 1.12 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं.
Read more »

Lok Sabha Election 2019 Phase 7: 10 करोड़ से ज्यादा वोटर करेंगे 918 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला, जानिए 11 बड़ी बातेंLok Sabha Election 2019 Phase 7: 10 करोड़ से ज्यादा वोटर करेंगे 918 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला, जानिए 11 बड़ी बातें19 मई यानी आज लोकसभा चुनावों के आखिरी चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है. आज का चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी वोट डाले जा रहे हैं, जहां से पीएम दोबारा उम्मीदवार हैं. कुल 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. वोटों की गिनती 23 मई को होगी. सातवें चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 9, बिहार और मध्य प्रदेश में 8-8, हिमाचल प्रदेश में 4, झारखंड में 3 और चंडीगढ़ की एक मात्र लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है. रविवार को ही पणजी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव है जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खाली हो गई थी. आज के मतदान से कई बड़े नेताओं की किस्मत का चुनाव होगा जिनमें केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, यूपी भाजपा के मुखिया महेंद्र नाथ पांडेय, सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, हरदीप सिंह पुरी, किरण खेर, पवन सिंह बंसल, सनी देओल, शत्रुघ्न सिन्हा और भगवंत मान समेत कई प्रमुख नाम हैं.
Read more »

Lok Sabha Election 2019 Phase 7: 10 बड़े चेहरे जिनकी किस्मत आज EVM में हो जाएगी कैदLok Sabha Election 2019 Phase 7: 10 बड़े चेहरे जिनकी किस्मत आज EVM में हो जाएगी कैदरविवार यानी आज लोकसभा चुनावों के आखिरी चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है. कुल 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. वोटों की गिनती 23 मई को होगी. खास बात ये है कि आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी वोट डाले जा रहे हैं, जहां से पीएम दोबारा उम्मीदवार हैं. आज के मतदान से कई बड़े नेताओं की किस्मत का चुनाव होगा जिनमें पीएम मोदी, शत्रुघ्न सिन्हा, सुखबीर सिंह बादल, मनीष तिवारी, किरण खेर अभिषेक बनर्जी, सनी देओल, मीसा भारती, रविशंकर प्रसाद और रवि किशन प्रमुख हैं. सातवें चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है. इस चरण में 918 उम्मीदवार अपने किस्मत आजमा रहे हैं. रविवार को ही पणजी विधानसभा सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद रिक्त हो गई थी. इसके साथ ही तमिलनाडु की चार विधानसभा सीटों-सुलूर, अरवाकुरुचि, ओत्तापिदरम (सुरक्षित) और तिरुपरंकुंद्रम पर भी रविवार को उपचुनाव होगा. यूपी में वाराणसी के अलावा गाजीपुर, मिर्जापुर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, चंदौली और रॉबर्ट्सगंज सीटों के लिये मतदान शुरू हो चुका है.
Read more »

LIVE: हमीरपुर लोकसभा सीट पर मतदान जारी, हिमाचल में 10 बजे तक 12.27% मतदानLIVE: हमीरपुर लोकसभा सीट पर मतदान जारी, हिमाचल में 10 बजे तक 12.27% मतदानलोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने इस सीट पर 98 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी. अनुराग ठाकुर को 4.48 लाख वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह राणा को 3.49 लाख वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के कमल कांत बत्रा थे, उन्हें करीब 15 हजार वोट मिले थे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:58:50