Lionel Messi India Tour: फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों में से एक अर्जेन्टीना के लियोनल मेसी का भारत दौरा समाप्त हो चुका है. अन्य खेल | खेल समाचार
" Lionel Messi India Tour: फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों में से एक अर्जेन्टीना के लियोनल मेसी का भारत दौरा समाप्त हो चुका है. 15 दिसंबर को उन्होंने राजधानी दिल्ली में पहला कदम रखा था. इसके बाद कोलकाता, मुंबई और हैदराबाद गए, वह जहां गए लोगों का हुजूम उनकी एक झलक देखने के लिए उमड़ता गया.
भारत से विदाई लेने पर मेसी इमोशनल हो गए और उन्होंने भारतीयों से मिले प्यार का अपने इंस्टाग्राम के जरिए भावुक अंदाज में शुक्रिया अदा किया. Advertisment मेसी ने भारत से ली विदाई लियोनल मेसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से भारत दौरे का एक वीडियो साझा किया है. जिसमें उन्होंने उभरते हुए भारतीय फुटबॉलर्स से मुलाकात की थी. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने भारत को 'नमस्ते' कहा. साथ ही दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता की यात्रा को शानदार बताया. उन्होंने लिखा कि जिस तरह से भारतीयों ने उन्हें प्यार दिया वह कल्पना से परे है. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत में फुटबॉल का भविष्य उज्ज्वल होने वाला है. View this post on Instagram यह भी पढ़ें - Lionel Messi: लियोनल मेसी के साथ एक सेल्फी लेने के लिए बेचना पड़ेगा घर! टिकट की कीमत है इतनी अधिक मुंबई और दिल्ली में यादगार पल स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के भारत दौरे की सबसे शानदार और ऐतिहासिक याद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से जुड़ी है. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने यहां मेसी से मुलाकात की और उन्हें वर्ल्ड कप 2011 की विनिंग जर्सी भेंट की. खास बात ये है कि सचिन और मेसी दोनों ही नंबर-10 की जर्सी पहनते हैं. इसके बाद भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री ने भी मेसी से मुलाकात की, दोनों दिग्गजों की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. दिल्ली में हुआ क्रिकेट और खेल का मिलन GOAT इंडिया टूर के आखिरी चरण में लियोनल मेसी दिल्ली पहुंचे. जहां इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह ने उन्हें भारत की जर्सी भेंट की, इस जर्सी का नंबर भी 10 था. इसके अलावा रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज को भी टीम इंडिया की जर्सी दी गई. इसके बाद जय शाह की ओर से मेसी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी आमंत्रित किया गया. जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. यह भी पढ़ें - Lionel Messi India Tour Highlights: जामनगर पहुंचे लियोनल मेसी, अंबानी से करेंगे मुलाकात "
Lionel Messi India Tour Lionel Messi Instagram Lionel Messi In India Lionel Messi Love For India Lionel Messi Latest Lionel Messi Post Lionel Messi Instagram Post
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lionel Messi India Tour LIVE Update: साढ़े तीन बजे अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचेंगेLionel Messi Goat India Tour: लियोनेल मेसी तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है और वह दिल्ली में रहेंगे।
Read more »
Lionel Messi: গোটা টিম ইন্ডিয়া জুড়লে যা দাম, মেসির দাম তার থেকে ৪ গুণ বেশি! হ্যাঁ, রো-কো ধরেই... বাপস...Lionel Messi net worth is nearly four times higher the entire Indian team
Read more »
Lionel Messi GOAT Tour India Day 3 Live: दिल्ली पहुंचे लियोनेल मेसी, अरुण जेटली स्टेडियम में होगा ग्रैंड वे...Lionel Messi in Delhi Live Updates: कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई के बाद अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी GOAT इंडिया टूर के अपने आखिरी लेग के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं. खराब मौसम के चलते मुंबई से उनकी चार्टर्ड फ्लाइट ने देरी से उड़ान भरी. मेसी दोपहर करीब 2.30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे.
Read more »
Jay Shah Presents Team India Jerseys And T20I World Cup Ticket To Lionel Messi, Suarez And De Paul In Arun Jaitley Stadium, DelhiICC Chairman Jay Shah presented Indian cricket team jerseys to football superstars Lionel Messi, Luis Suarez and Rodrigo De Paul at the Arun Jaitley Stadium in New Delhi on Monday.
Read more »
Messi In India: ₹৮১৮০ কোটির ঝুঁকি! ভারতে কেন খেললেন না মেসি! কোন শর্তে কিংবদন্তির পায়ে বেড়ি?What Clause bars Lionel Messi from playing exhibition match in India
Read more »
मेसी विवाद, बंगाल के स्पोर्ट्स मिनिस्टर का इस्तीफा: SIT जांच करेगी, स्टेडियम CEO को हटाया; फुटबॉलर 22 मिनट ...West Bengal Sports Minister Aroop Biswas Resignation Update; Follow Lionel Messi GOAT India Tour Kolkata Event Row Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
