Kacche Kele Aur Besan Ki Sabji Recipe: कच्चे केले और बेसन से बनी यह देसी सब्जी स्वाद में इतनी जबरदस्त है कि एक बार चखते ही मछली भी भूल जाएंगे.हल्के मसाले और बेसन का तड़का इसे देता है खास खुशबू और अनोखा स्वाद. बच्चे या बड़े यह घर में सभी को बेहद पसंद आती है.
ज्यादातर लोग पका हुआ केला खाना ही पसंद करते हैं. केला शरीर के लिए लाभदायक भी होता है लेकिन कच्चा केला भी सेहत के लिए वरदान के समान है. जी हां यह सुनकर आपको थोड़ा आश्चर्य लगता होगा लेकिन कच्चे केले को सब्जी के रूप में खाया जाता है और ये आलू का एक अच्छा विकल्प है.
कच्चे केले को आप कई तरह से उपयोग कर सकते हैं. जैसे कच्चे केले का चिप्स बनाकर भी घर में खा सकते हैं जो बाजार के चिप्स की मुकाबले बेहद स्वास्थ्यवर्धक होता है. आयरन, स्टार्च, फॉस्फोरस, कैल्शियम, जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर कच्चे केले की आप सब्जी भी बना सकते हैं. कच्चे केले में फाइबर के साथ विटामिन और मिनरल्स होते हैं, इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं. कच्चा केला आपके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल भी कंट्रोल करता है. कच्चा केला हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है. कच्चे केले की सब्जी बनाने के लिए कुछ सामग्रियों की जरूरत पड़ती है. जैसे केला, सरसों तेल, हल्दी,लहसुन अदरक,बेसन, मिर्च, नमक, काली मिर्च पाउडर, जीरा, सरसों इत्यादि. एक बार कच्चे केले की सब्जी का स्वाद चख लिया तो मछली खाना भूल जाएंगे. चलिए आज हम आपको कच्चे केले की सब्जी की बेहतरीन रेसिपी बताते हैं. सबसे पहले सभी केले के छिलके को छील लें. फिर एक केले को बीच मे काटकर उसके दो टुकड़े करें. सभी केले ऐसे ही काटें. काटने के बाद उसमे बेसन, हल्दी, काला मिर्च पाउडर, नमक वगैरह मिलाकर पानी डालकर सभी मसाले मिलाकर कुछ देर तक छोड़ दें. अब एक थाली मे अदरक, मिर्च, लहसुन छिला हुआ, सरसों, जीरा, काला मिर्च ले लें और मिक्सी या फिर सिल पर अच्छे से पीस लें. उसके बाद एक कड़ाही लें और उसमे सरसों का तेल डालकर गर्म करें. जब सरसों का तेल गर्म हो जाये तो उसमें केले को फ्राई करें. सभी केलों को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई करें. जब सब केले फ्राई हो जाएं तो फिर उसमें तेजपत्ता हींग वगैरह डालें. इसके बाद उसमें पिसा हुआ प्याज डालें. प्याज डालने के बाद तीन-चार मिनट तक भूनते रहें. उसके बाद उसमे बाकी पिसे हुए मसाले डालें और कुछ देर तक भूनते रहें. कुछ देर भूनने के बाद उसमें हल्दी, मिर्च गुंडी, जीरा पाउडर और पिसा हुआ टमाटर डालें. सब कुछ डालने के बाद अच्छी तरह से भून लें. जब मसाला अच्छी तरह से भुन जाए तो उसमें फ्राई किया हुआ केला डालें. उसके बाद उसमें ग्रेवी तैयार करने के लिये पानी डालें और फिर नमक. इसके बाद पांच मिनट के लिये ढक दें. आपके कच्चे केले की सब्जी तैयार है. इसके आगे मछली का स्वाद भी फेल है.
Raw Banana Besan Sabji Recipe Raw Banana Curry Raw Banana Nutrition Kacche Kele Ki Sabji Ki Vidhi कच्चे केले की रेसिपी कच्चे केले की बेसन की सब्जी कच्चे केले की सब्जी कच्चे केले का पोषण कच्चे केले की सब्जी की विधि
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gehun Ki Kheti: किसानों के लिए वरदान है गेहूं की ये वैरायटी, कम पानी में देती है बंपर पैदावार, बना देगी माल...Gehun Ki Kheti: गेहूं की कुछ ऐसी प्रजाति हैं, जो कम पानी में भी बंपर मुनाफा देती हैं. इन्हीं में से एचआई 1544 पुरीना, डीबीडब्लू 187 कर्णावती, पीबीडब्लू 343, एचडी 2967, एचडी 3086 जैसी गेहूं की वैरायटी से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
Read more »
Tamatar ki kheti: 1 बीघा, 300000 का मुनाफा... 8 फीट ऊंचाई वाले इस टमाटर की करें खेती, कमाई में बनेगा नया रि...Tamatar ki kheti : रोहतास के किसान विजय कुमार सिंह ने सीजेंटा प्रभेद टमाटर की 8 फीट ऊंची किस्म से जैविक खेती में सफलता पाई है, जिससे अन्य किसान भी प्रेरित हो रहे हैं और आमदनी बढ़ रही है. इस प्रजाति के टमाटर से किसान 1 बीघे में 300000 रुपये आसानी से कमा सकते हैं.
Read more »
Sarso Ki Kheti : गेहूं की बजाए किसान करें इस फसल की खेती, कम लागत में भी मिट्टी उगलेगी सोनाSarso Ki Kheti : पलामू के कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार के अनुसार सरसों की खेती रबी सीजन में कम लागत और सिंचाई में ज्यादा मुनाफा देने वाली है. किसान पूसा बोल्ड, वरुणा जैसी किस्मों की बुआई कर तगड़ी कमाई कर सकते हैं.
Read more »
Feng Shui Tips for Elephant Statue : घर में हाथी की मूर्ति रखते वक्त इन बातों का रखें ख्याल, बढ़ेगी इनकम, सफलता के खुलेंगे मार्गHathi Ki Murti Rakhne Ke Fayde : फेंगशुई में हाथी की मूर्ति का खास महत्व बताया गया है। इसे मान-सम्मान, विजय, संपन्नता, धन और सफलता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में सही प्रकार और सही दिशा में हाथी की मूर्ति रखने से जातक को धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है और इनकम बढ़ती है। साथ ही, जातक के जीवन में सफलता के मार्ग खुल सकते...
Read more »
Prayagraj News : कब्जा हटवाने पहुंचे नायब तहसीलदार का फोड़ा सिर, जान बचाकर भागे, मकान फूंकाPrayagraj ki local news : अचानक हुए इस हमले में नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला बुरी तरह घायल हो गए. घटना प्रयागराज के गंगानगर जोन के करनाईपुर गांव की है. मेन रोड से 100 फीट दूरी के चलते यह जमीन बेशकीमती है. इस पर कई लोगों ने कब्जा कर रखा है. एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम बेदखली के लिए पहुंची थी.
Read more »
Kela Phool Sabji: केले के फूल की बनाएं चटपटी सब्जी... उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान, जानें रेसिपीKela Phool Sabji Recipe : झारखंड के हजारीबाग जिले में केले के फूल की अनोखी सब्जी बनाई जाती है. इस सब्जी को खाने के बाद आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे. आइये इस सब्जी की रेसिपी के बारे में आपको बताते हैं.
Read more »
