Kela Phool Sabji Recipe : झारखंड के हजारीबाग जिले में केले के फूल की अनोखी सब्जी बनाई जाती है. इस सब्जी को खाने के बाद आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे. आइये इस सब्जी की रेसिपी के बारे में आपको बताते हैं.
अक्सर लोग केले की तुड़ाई के बाद उसके फूलों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन झारखंड की रसोई में इसका अपना खास महत्व है. सर्दी के मौसम में केले के फूल की सब्ज़ी खास पसंद की जाती है. इसका स्वाद भी बहुत ही शानदार होता है.
केले के फूल की रेसिपी साझा करते हुए हज़ारीबाग के श्री राम स्वीट्स के हलवाई मोहन मुरारी बताते हैं कि जिस केले के फूल को आमतौर पर लोग फेंक देते हैं. उससे बेहद स्वादिष्ट सब्ज़ी तैयार की जा सकती है. इसे बनाना थोड़ा मेहनत का काम जरूर है, लेकिन इसका लाजवाब स्वाद सारी मेहनत वसूल कर देता है. उन्होंने बताया कि इसकी सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले केले के फूल की सख़्त पत्तियों को हटाकर भीतर की कोमल कलियों को अलग किया जाता है. फिर इन कलियों से बाहरी और अंदर के डंठल को निकालकर साफ कर लिया जाता है. इसे बाद इसकी सब्जी बनाई जाती है. उन्होंने बताया कि इसके बाद इन कलियों और भीतर के नरम हिस्से को बारीक काटकर हल्का पानी, नमक, हल्दी और फूला हुआ चना मिलाकर 6 से 7 सीटी आने तक कुकर में उबाल लिया जाता है. उबलने के बाद ही इसकी सब्जी बनाई जाती है. उन्होंने बताया कि इसके बाद कढ़ाही में तेल गरम कर उसमें जीरा और तेजपत्ता डालकर तड़का तैयार किया जाता है. फिर उबले हुए फूलों का पानी छानकर इसे मसालों के साथ भूनना होता है. धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाते हुए हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, सब्ज़ी मसाला और जीरा पाउडर डालकर पकाया जाता है. जब मसाले अच्छी तरह पक जाते है और तेल छोड़ने लगे तो इसमें हरा धनिया और हरी मिर्च डाल दी जाती है. इससे सब्ज़ी का स्वाद और भी बढ़ जाता है. मोहन मुरारी आगे बताते हैं कि गरमागरम केले के फूल की सब्ज़ी जब रोटी, चावल या दाल के साथ परोसी जाती है, तो इसका स्वाद किसी भी मेहमान के लिए यादगार बन जाता है. यह व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी पौष्टिक भी है.
केला फूल सब्जी रेसिपी Banana Flower Recipe केले के फूल की रेसिपी Banana Flower Curry केले के फूल की सब्ज़ी Jharkhand Cuisine झारखंड की रसोई Kela Phool Nutritious Indian Recipes केला फूल पौष्टिक भारतीय व्यंजन हजारीबाग समाचार Hazaribagh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BJP की महिला लीडर, नेताओं को सप्लाई करती है लड़कियां: पटना के गर्ल्स हॉस्टल्स में स्टे सेंटर, सप्लायर बोली- ...Bihar Operation Dirty Politics; BJP Jharkhand SC Morcha Phool Joshi Prostitution Racket Investigation Report Exposed; अब तक पड़ताल में यह साफ हो चुका था कि लड़कियों की सप्लाई में मिस्टी बड़ी कड़ी है। वह पटना के स्पा सेंटर्स के साथ मिलकर नेता और वीआईपी लोगों को लड़कियां सप्लाई कर रही...
Read more »
Phool Gobhi Ki Kheti: 2 एकड़, 400000 का मुनाफा, किसान गोभी के इस किस्म की कर लें खेती, घर बैठे होगी छप्परफा...Phool Gobhi Ki Kheti : अररिया के योगेश कुमार और मौहम्मद सादिक फूलगोभी की खेती से 3-4 लाख तक मुनाफा कमा रहे हैं. रॉक स्टार फूलगोभी की मांग और कम लागत किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है.
Read more »
Lotus Stem Curry Recipe: कूट-कूटकर भरा है इस सब्जी में प्रोटीन, तीन स्टेप में करें तैयार, उंगलियां चाटेगा प...Kamal Kakadi Sabji Recipe: एक ही तरह की सब्जियां रोज खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार बनाएं कमल ककड़ी की सब्जी. ये न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है बल्कि प्रोटीन का भी बढ़िया सोर्स होती है. इसे बनाना भी आसान है, यहां देखें रेसिपी.
Read more »
Peanut Curry Recipe: कुकर में दो सीटी में तैयार होती है मूंगफली की सब्जी, वेजिटेरियंस का प्रोटीन सोर्स, स्व...Moongfali Ki Sabji Recipe: सर्दियों में मूंगफली भूनकर खाना हर कोई पसंद करता है पर क्या आप जानते हैं कि इससे बहुत ही बेहतरीन और स्वादिष्ट सब्जी भी बन सकती है? जी हां ये कुकर में दस मिनट में तैयार होती है, स्वाद भरपूर मिलता है और यह प्रोटीन का गजब सोर्स भी है.
Read more »
भूलकर भी न करें ये गलती! पूजा में फूल धोकर चढ़ाने से क्या नाराज होते हैं भगवान? जानिए उज्जैन के आचार्य की र...Phool niyam: भगवान की पूजा में चढ़ाए जाने वाले फूलों का बहुत ज्यादा महत्व होता है. जिन पुष्पों के बगैर देवी-देवता की पूजा या कोई भी धार्मिक अनुष्ठान अधूरा माना जाता है, लेकिन पूजा के के नियम भी बताए गए है. जिसमे 99% लोग चढ़ाते समय गलती करते है.
Read more »
दिल्ली में 213 साल पुरानी फूलवालों की सैर पर ब्रेक: जिस मेले में नेहरू-इंदिरा आए, उसे परमिशन नहीं; आयोजक बो...Delhi Hindu Mulsim Phool Walon Ki Sair Mela Festival Controversy.
Read more »
