Kashmir: 1996 में 3 परिवार के 7 लोगों का हुआ था मर्डर, 23 साल बाद गिरफ्तार हो पाया पहला आरोपी
Kashmir: 1996 में 3 परिवार के 7 लोगों का हुआ था मर्डर, 23 साल बाद गिरफ्तार हो पाया पहला आरोपी जनसत्ता ऑनलाइन May 9, 2019 3:48 PM प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस 5 अक्टूबर 1996 को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में 3 परिवारों के 7 लोगों को जान से मार दिया गया था। इस घटना को अंजाम देने का आरोप 3 लोगों पर था। पुलिस ने 23 साल बाद पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी इखवान संगठन से ताल्लुक रखते थे, जिसे उस वक्त सरकार समर्थित संगठन माना जाता था और इसका इस्तेमाल आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने में होता था। यह है मामला : पुलिस के मुताबिक, अक्टूबर 1996 में इखवान संगठन के तीन सदस्यों ने 3 परिवारों के 7 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। मंगलवार को इनमें से एक आरोपी वली मोहम्मद मीर को गांदरबल जिले के कंगन शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, इस मामले से संबंधित 2 अन्य आरोपी अब्दुल राशिद और मोहम्मद अयूब अब भी फरार हैं।Also Read कोर्ट की फटकार के बाद दायर हुई थी चार्जशीट: बता दें कि इस मामले में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की फटकार के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। बांदीपोरा के एसपी राहुल मलिक ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि यह आरोपी इतने साल ठिकाने बदलकर छिपता रहा। हमने उसे गिरफ्तार करने के लिए विशेष जांच टीम बनाई दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें मीर के कंगन जिले के बरवाला गांव में होने की खबर मिली थी। इसके बाद एसएचओ के नेतृत्व में सुंबल पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘बांदीपोरा के जिला और सत्र न्यायाधीश द्वारा आरोपी मीर के खिलाफ कई अरेस्ट वॉरंट जारी किए, लेकिन वह पुलिस से बचता रहा।हमले में 5 लोग हुए थे घायल: इखवान संगठन के सदस्यों ने बांदीपोरा के सदरकूट-बाला गांव में 5 अक्टूबर 1996 को तीन परिवारों के सात सदस्यों की हत्या कर दी थी। हमलावरों ने पांच अन्य लोगों को भी घायल कर दिया था। गवाहों ने हमलावरों की पहचान अब्दुल राशिद पर्रे उर्फ राशिद बिल्ला, वली मोहम्मद मीर और मोहम्मद अयूब डार के रूप में की थी। पीड़ितों के परिजनों ने कोर्ट में लगाई थी गुहार: बता दें 2015 में पीड़ितों के परिजनों ने मामले की दोबारा जांच कराने के लिए हाईकोर्ट से अपील की थी। हाई कोर्ट ने पुलिस को तुरंत चार्जशीट दाखिल करने को कहा। ऐसे में सरकार ने कोर्ट को सूचना दी कि आरोपी पर्रे और मीर फरार हैं, जबकि डार प्रशासनिक सेना के साथ काम कर रहा था। इसके बाद कोर्ट ने उसे अपराधी घोषित कर दिया था। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Kashmir: 1996 में 3 परिवार के 7 लोगों का हुआ था मर्डर, 23 साल बाद गिरफ्तार हो पाया पहला आरोपी जनसत्ता ऑनलाइन May 9, 2019 3:48 PM प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस 5 अक्टूबर 1996 को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में 3 परिवारों के 7 लोगों को जान से मार दिया गया था। इस घटना को अंजाम देने का आरोप 3 लोगों पर था। पुलिस ने 23 साल बाद पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी इखवान संगठन से ताल्लुक रखते थे, जिसे उस वक्त सरकार समर्थित संगठन माना जाता था और इसका इस्तेमाल आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने में होता था। यह है मामला : पुलिस के मुताबिक, अक्टूबर 1996 में इखवान संगठन के तीन सदस्यों ने 3 परिवारों के 7 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। मंगलवार को इनमें से एक आरोपी वली मोहम्मद मीर को गांदरबल जिले के कंगन शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, इस मामले से संबंधित 2 अन्य आरोपी अब्दुल राशिद और मोहम्मद अयूब अब भी फरार हैं।Also Read कोर्ट की फटकार के बाद दायर हुई थी चार्जशीट: बता दें कि इस मामले में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की फटकार के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। बांदीपोरा के एसपी राहुल मलिक ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि यह आरोपी इतने साल ठिकाने बदलकर छिपता रहा। हमने उसे गिरफ्तार करने के लिए विशेष जांच टीम बनाई दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें मीर के कंगन जिले के बरवाला गांव में होने की खबर मिली थी। इसके बाद एसएचओ के नेतृत्व में सुंबल पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘बांदीपोरा के जिला और सत्र न्यायाधीश द्वारा आरोपी मीर के खिलाफ कई अरेस्ट वॉरंट जारी किए, लेकिन वह पुलिस से बचता रहा।हमले में 5 लोग हुए थे घायल: इखवान संगठन के सदस्यों ने बांदीपोरा के सदरकूट-बाला गांव में 5 अक्टूबर 1996 को तीन परिवारों के सात सदस्यों की हत्या कर दी थी। हमलावरों ने पांच अन्य लोगों को भी घायल कर दिया था। गवाहों ने हमलावरों की पहचान अब्दुल राशिद पर्रे उर्फ राशिद बिल्ला, वली मोहम्मद मीर और मोहम्मद अयूब डार के रूप में की थी। पीड़ितों के परिजनों ने कोर्ट में लगाई थी गुहार: बता दें 2015 में पीड़ितों के परिजनों ने मामले की दोबारा जांच कराने के लिए हाईकोर्ट से अपील की थी। हाई कोर्ट ने पुलिस को तुरंत चार्जशीट दाखिल करने को कहा। ऐसे में सरकार ने कोर्ट को सूचना दी कि आरोपी पर्रे और मीर फरार हैं, जबकि डार प्रशासनिक सेना के साथ काम कर रहा था। इसके बाद कोर्ट ने उसे अपराधी घोषित कर दिया था। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राहुल गांधी को चुनाव आयोग की क्लीन चिट, अमित शाह को कहा था- हत्या का आरोपीचुनाव आयोग ने राहुल गांधी के जबलपुर में दिए भाषण को आदर्श आचार संहिता के तहत दोषी नहीं पाया हैै। Mahasangram LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »
अटल के गढ़ में राजनाथ को कौन देगा टक्कर, चर्चा जीत के अंतर को लेकरपहले आम चुनाव में नेहरू परिवार की बहन पं. विजयलक्ष्मी पंडित को जिताकर संसद में भेजने वाली लखनऊ संसदीय सीट की प्राथमिकता
Read more »
बिहार: छपरा के एक पोलिंग बूथ पर तोड़ी गई EVM, पुलिस ने आरोपी को दबोचाछपरा के पोलिंग बूथ नंबर 131 पर रणजीत पासवान पर ईवीएम तोड़ने का आरोप लगाया गया है. इसके बाद पुलिस ने पासवान को गिरफ्तार कर लिया.
Read more »
स्मृति के वोट जुटाने के लिए रेप के आरोपी की मदद ले रही बीजेपी?प्रजापति को पेशाब से जुड़ी कोई समस्या है जिसकी वजह से उन्हें केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग भर्ती करवाया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि उनपर इतनी महरबानी की वजह अमेठी पर बीजेपी की जीत को सुनिश्चित करवाना है।
Read more »
'बोफोर्स के आरोपी' राजीव गांधी के नाम पर कांग्रेस लड़े चुनाव: पीएममैं पूरी कांग्रेस पार्टी, उनके अध्यक्ष, नामदार के परिवार, उनके रागदरबारियों और चेले चपाटों को खुली चुनौती देता हूं कि दम है तो दिल्ली, पंजाब और भोपाल में राजीव गांधी जी के मान-सम्मान के मुद्दे पर चुनाव हो जाए।
Read more »
चुनाव प्रचार में इस देश के PM पर फेंका गया अंडा, आरोपी को बताया कायरअंडा मॉरीसन के सिर पर लगा. स्थानीय टीवी पर प्रसारित टीवी फुटेज में घटनास्थल पर एक महिला को काबू में करने की कोशिश की जा रही है. मॉरीसन ने अंडे फेंकने वाले को कायर बताया है.
Read more »
मोदी ने कहा- कांग्रेस ने सिख विरोधी दंगों के आरोपी को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनायाप्रधानमंत्री मोदी ने फतेहाबाद में फिर बोर्फोस सौदे में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया कहा- कौड़ियों के दाम पर जमीन लेने वाले कोर्ट और ईडी के दफ्तर में चप्पल घिस रहे मोदी हरियाणा के कुरुक्षेत्र और दिल्ली के रामलीला मैदान में भी सभा करेंगे | lok sabha election PM Narender Modi rally fatehabad live and update, haryana, lok sabha election, political news, haryana news, haryana latest news, haryana lok sabha election news, election news haryana
Read more »
भीमा-कोरेगांव हिंसा के आरोपी एकबोटे को गौरक्षकों ने पीटा, मामला दर्जएकबोटे खुद भी गौरक्षकों के समर्थक हैं. उन्होंने 40 से 50 लोगों और एक पंडित मोदक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पंडित मोदक सासवाड़ पुलिस थानाक्षेत्र में एक गौशाला चलाते हैं.
Read more »
दिल्ली के साथ यूपी के नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेवर तक चलेगी मेट्रोकमाई के लिहाज से घाटे का सौदा होने के बावजूद दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने जेवर एयरपोर्ट मेट्रो के लिए संस्तुति की है।
Read more »
