चुनाव प्रचार में इस देश के PM पर फेंका गया अंडा, आरोपी को बताया कायर

United States News News

चुनाव प्रचार में इस देश के PM पर फेंका गया अंडा, आरोपी को बताया कायर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 62 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 28%
  • Publisher: 63%

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन पर जनसभा के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने अंडा फेंक दिया

चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं पर हमले की घटना बढ़ती जा रही है. दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले के बाद ऐसी ही एक घटना की खबर सात समंदर पार से आई है. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन पर मंगलवार को जनसभा के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने अंडा फेंक दिया.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'अलबरी में आज हुई घटना के संबंध में मेरी चिंता उस वृद्ध महिला के बारे में है जो लड़खड़ा कर गिर गई थी. मैंने उसे उठने में मदद की और उसे गले लगाया. हमारे किसानों को इन्हीं मूर्खों से निपटना होगा जो उनके खेतों और घरों पर हमला कर रहे हैं.' My concern about today’s incident in Albury was for the older lady who was knocked off her feet. I helped her up and gave her a hug. Our farmers have to put up with these same idiots who are invading their farms and their homes. — Scott Morrison May 7, 2019कंट्री वीमेंस एसोसिएशन इवेंट में हुई इस घटना के दौरान एक वृद्ध महिला लड़खड़ा कर गिर गई थी. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में 18 मई को आम चुनाव होने हैं. चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं.सीएम अरविंद केजरीवाल पर हुआ था हमला नेताओं पर हमले की घटना बीते कई दिनों में बढ़ गई हैं. हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली में एक रोड शो के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया था. केजरीवाल नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो कर रहे थे. इसी दौरान सुरेश नामक के एक शख्स ने थप्पड़ मारा. सुरेश 7 मई तक न्यायिक हिरासत में है. बताया जा रहा है कि आरोपी अरविंद केजरीवाल द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने से नाराज था. सुरेश आम आदमी पार्टी के लिए पहले से प्रोग्राम करता रहा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शिवसेना ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बुर्के पर बैन की मांग की– News18 हिंदीशिवसेना ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बुर्के पर बैन की मांग की– News18 हिंदीईस्टर के मौके पर श्रीलंका में हुए धमाकों के बाद वहां बुर्के पर लगे प्रतिबंध के तर्ज़ पर अब शिवसेना ने भारत में भी बुर्के पर बैन की मांग की है.
Read more »

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीदमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीदमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली ज़िले में आईडीडी के ज़रिये किए गए विस्फोट में जवानों को ले जा रहे वाहन के ड्राइवर की भी मौत. इससे पहले नक्सलियों ने गढ़चिरौली में ही सड़क निर्माण कर रही टीम की 25 गाड़ियों को आग लगा दी थी.
Read more »

प्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींप्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींअंग्रेजी अखबार एशियन एज में नौकरी के सिलसिले में रमानी के अकबर से मिलने के ब्यौरे के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से जिरह की. हालांकि, इसके जवाब में अकबर ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. जॉन ने पूछा कि क्या रमानी एशियन एज, मुंबई में नौकरी तलाशते समय दिसंबर 1993 में उनके कार्यालय में उनसे मिली थी और क्या उन्होंने रमानी से नरीमन प्वाइंट के ओबराय होटल में मिलने को कहा था. दोनों सवालों के जवाब में अकबर ने कहा, ‘मुझे याद नहीं है.’
Read more »

मायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने शनिवार को कांग्रेस पर मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट के बसपा उम्मीदवार को डरा-धमकाकर और खरीद-फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में करने का आरोप लगाते हुए उनकी पार्टी में तोड़फोड़ न करने की चेतावनी दी थी. मुरैना के मेला ग्राउंड में मुरैना लोकसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार और हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने आरोप लगाया, ‘हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी को कांग्रेस ने डरा धमकाकर और खरीद फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में किया है, जो एक बड़ा धोखा है.’
Read more »

Phase 5 Voting: क्या BJP दोहरा पाएगी 2014 जैसा प्रदर्शन, 51 में से जीती थी 39 सीटें, 2 पर सिमटी थी कांग्रेस, 10 बड़ी बातेंPhase 5 Voting: क्या BJP दोहरा पाएगी 2014 जैसा प्रदर्शन, 51 में से जीती थी 39 सीटें, 2 पर सिमटी थी कांग्रेस, 10 बड़ी बातेंकेंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज सात राज्यों में 51 सीटों पर होने वाले चुनावों में करीब नौ करोड़ मतदाता करेंगे. सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) और इसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है क्योंकि 2014 के चुनावों में इसने इनमें से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी और दो सीटों पर कांग्रेस (Congress) ने जीत हासिल की थी जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की. उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में सात- सात सीटों पर चुनाव होंगे जबकि बिहार में पांच और झारखंड में चार सीटों के लिए चुनाव होना है. जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होना है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने 94 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. पांचवें और सबसे छोटे चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भविष्य तय करेंगे. इस चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे और शेष 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे.
Read more »

बंगाल में भाजपा उम्मीदवार के साथ मारपीट, तृणमूल पर आरोपबंगाल में भाजपा उम्मीदवार के साथ मारपीट, तृणमूल पर आरोपLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रत्याशी के साथ मारपीट व भाजपा समर्थक के घर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं की तरफ से तोड़फोड़ करने की खबर है। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उत्तम मंडल के भाजपा का पोलिंग एजेंट बनने की सूचना के बाद कथित रूप से यह तोड़फोड़ की।
Read more »

उत्तराखंडः सवर्ण जाति के लोगों के सामने कुर्सी पर बैठकर खाना खाने पर दलित की हत्याउत्तराखंडः सवर्ण जाति के लोगों के सामने कुर्सी पर बैठकर खाना खाने पर दलित की हत्यामृतक युवक की बहन ने बताया कि हम जिस शादी में गए थे, वहां मेरे भाई ने उस काउंटर से खाना लिया, जहां सवर्ण जाति के लोग खाना खा रहे थे. वह उनके सामने ही कुर्सी पर बैठकर खाना खाने लगा, जिस पर सवर्ण जाति के लोगों ने कहा कि यह नीच जाति का हमारे साथ खाना नहीं खा सकता. खाएगा तो मरेगा.
Read more »

मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंमतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »

भोपाल में सुपहिट मुकाबला : प्रज्ञा के 'प्रखर हिंदुत्व' का मुकाबला अब 'हठयोग' से, दिग्विजय सिंह पूजा में बैठेभोपाल में सुपहिट मुकाबला : प्रज्ञा के 'प्रखर हिंदुत्व' का मुकाबला अब 'हठयोग' से, दिग्विजय सिंह पूजा में बैठेमध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह  और बीजेपी की प्रज्ञा ठाकुर के बीच मुकाबला इतने चरम पर पहुंच गया है. इसी बीच दिग्विजय सिंह कंप्यूटर बाबा के साथ पूजा की है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिग्विजय सिंह उस जगह पर पूजा करने बैठे जहां पर कम्यूटर बाबा हजारों साधुओं के साथ दिग्विजय सिंह के लिए हठयोग करेंगे. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कंप्यूटर बाबा को शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मंत्री का दर्जा मिला हुआ था लेकिन बाद में मनमुटाव के चलते सरकार से बाहर आ गए थे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:24:49