Karwa Chauth Puja Samagri List वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ मनाया जाता है। इस खास अवसर पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए व्रत करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल रहता...
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व है। इस माह में पड़ने वाली सभी त्योहारों को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिनमें करवा चौथ व्रत भी शामिल है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि करवा चौथ व्रत करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ की पूजा में विशेष चीजों को शामिल न करने से व्रत अधूरा माना जाता है। ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि करवा चौथ की पूजा में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। करवा चौथ 2025 डेट और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 09 अक्टूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 10 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर होगा। ऐसे में 10 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रोदय शाम को 07 बजकर 42 मिनट पर होगा। करवा चौथ पूजा सामग्री अक्षत, गंगाजल, दूध, शक्कर, शुद्ध घी, दही, मिठाई, शहद, धूप, पानी का लोटा, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, कपूर, गेहूं, शक्कर, हल्दी, लकड़ी की चौकी, दीपक, रुई, चलनी, आठ पूरियों की अठावरी, सिंदूर, मेहंदी, महावर, कंघा, बिंदी चुनरी, चूड़ी और बिछुआ आदि। दाम्पत्य जीवन में रहेगा खुशहाल करवा चौथ के दिन माता पार्वती की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसे में पूजा के दौरान माता पार्वती को सोलह शृंगार की चीजें अर्पित करें। जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। साथ ही जीवन सुख-शांति बनी रहती है। करें इन मंत्रों का जप श्रीगणेश का मंत्र ॐ गणेशाय नमः शिव का मंत्र ॐ नमः शिवाय पार्वती जी का मंत्र ॐ शिवायै नमः यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025 : क्या है इतिहास? तिथि और शुभ मुहूर्त कब है? किन ग्रहों का बन रहा महायोग? यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025 : करवा चौथ पर पत्नी को दें ये गिफ्ट्स, सोने की तरह चमकेगी किस्मत अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।.
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व है। इस माह में पड़ने वाली सभी त्योहारों को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिनमें करवा चौथ व्रत भी शामिल है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि करवा चौथ व्रत करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ की पूजा में विशेष चीजों को शामिल न करने से व्रत अधूरा माना जाता है। ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि करवा चौथ की पूजा में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। करवा चौथ 2025 डेट और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 09 अक्टूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 10 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर होगा। ऐसे में 10 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रोदय शाम को 07 बजकर 42 मिनट पर होगा। करवा चौथ पूजा सामग्री अक्षत, गंगाजल, दूध, शक्कर, शुद्ध घी, दही, मिठाई, शहद, धूप, पानी का लोटा, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, कपूर, गेहूं, शक्कर, हल्दी, लकड़ी की चौकी, दीपक, रुई, चलनी, आठ पूरियों की अठावरी, सिंदूर, मेहंदी, महावर, कंघा, बिंदी चुनरी, चूड़ी और बिछुआ आदि। दाम्पत्य जीवन में रहेगा खुशहाल करवा चौथ के दिन माता पार्वती की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसे में पूजा के दौरान माता पार्वती को सोलह शृंगार की चीजें अर्पित करें। जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। साथ ही जीवन सुख-शांति बनी रहती है। करें इन मंत्रों का जप श्रीगणेश का मंत्र ॐ गणेशाय नमः शिव का मंत्र ॐ नमः शिवाय पार्वती जी का मंत्र ॐ शिवायै नमः यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: क्या है इतिहास? तिथि और शुभ मुहूर्त कब है? किन ग्रहों का बन रहा महायोग? यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये गिफ्ट्स, सोने की तरह चमकेगी किस्मत अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Kab Hai Karwa Chauth 2025 Karwa Chauth 2025 Date Karwa Chauth 2025 Karwa Chauth 2025 Date Karwa Chauth 2025 Kab Hai Karwa Chauth 2025 Puja Vidhi Karwa Chauth 2025 Puja Timing Karwa Chauth 2025 Shubh Muhurat Karwa Chauth 2025 Katha Karwa Chauth Significance करवा चौथ 2025 करवा चौथ 2025 तिथि करवा चौथ 2025 कब है करवा चौथ 2025 पूजा विधि करवा चौथ 2025 पूजा समय करवा चौथ 2025 शुभ मुहूर्त करवा चौथ 2025 कथा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी पत्नी को दें ये खास गिफ्ट, खुल जाएगा भाग्यकरवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन महिलाएं पति के लिए व्रत रखती हैं और शिव-पार्वती व करवा माता की पूजा करती हैं। ऐसे में आप इस खास मौके पर अपनी पत्नी को कुछ खास उपहार दे सकते हैं जो काफी शुभ माने गए हैं।
Read more »
करवाचौथ पर पहनना चाहती हैं साड़ी तो तुरंत बनवा लें ये ब्लाउज, आप ही लगेंगी मोहल्ले की Shilpa-Kareena!Karwa Chauth Video: करवाचौथ पर अगर आपको भी सबसे अलग लगना है तो जरूर सिलवा लें इन डिजाइन्स वाले Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Karwa Chauth 2025 पर पत्नी को खरीद कर दें ये Gifts, माने जाते हैं बेहद शुभKarwa Chauth 2025: नई शादी हो या फिर पुरानी पत्नी घर की लक्ष्मी होती है और उसके लिए उपहार लेने में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Karwa Chauth 2025: 9 या 10 अक्टूबर कब है करवा चौथ? जानें शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समयKarwa Chauth 2025: पति की लंबी उम्र की कामना लिए सुहागन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं. इस बार इसकी तारीख को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन हैं कि ये त्योहार 9 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 10 अक्टूबर को. आइए जानते हैं सही तारीख, शुभ मुहूर्त और बाकी डिटेल.
Read more »
Karwa Chauth Sargi Time 2025: सरगी के बिना अधूरा है करवा चौथ व्रत, यहां पढ़ें शुभ मुहूर्त और महत्वसुहागिन महिलाएं करवा चौथ Karwa Chauth 2025 का त्योहार आने का बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस दिन निर्जला व्रत और करवा माता की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार करवा चौथ व्रत करने से पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। इस दिन सरगी Karwa Chauth Sargi 2025 की परंपरा निभाई जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके महत्व के बारे...
Read more »
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर बदलेगी सूर्य-चंद्रमा की चाल, इन 3 राशियों पर मां लक्ष्मी करेंगी धनवर्षाkarwa chauth 2025: करवा चौथ के दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों एकसाथ चाल बदलने वाले हैं. चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेंगे तो वहीं सूर्य चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, सम्मान, यश और उच्च पद का कारक माना जाता है.
Read more »
