Karwa Chauth 2025: 9 या 10 अक्टूबर कब है करवा चौथ? जानें शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth News

Karwa Chauth 2025: 9 या 10 अक्टूबर कब है करवा चौथ? जानें शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
Chandra PujaHusband’S Long LifeMarital Happiness
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 63%

Karwa Chauth 2025: पति की लंबी उम्र की कामना लिए सुहागन ​महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं. इस बार इसकी तारीख को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन हैं कि ये त्योहार 9 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 10 अक्टूबर को. आइए जानते हैं सही तारीख, शुभ मुहूर्त और बाकी डिटेल.

Karwa Chauth 2025: सुहागिनों का पर्व करवा चौथ हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को चांद का दीदार करने के बाद ही व्रत खोलती हैं.

ये त्योहार खासतौर से उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मनाया जाता है. तो चलिए जानते हैं करवा चौथ की तिथि, शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का सही समय. 2025 करवाचौथ व्रत तिथिपंचांग के मुताबिक, करवा चौथ का व्रत इस बार 10 अक्टूबर को रखा जाएगा. कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 09 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होगी और 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे इसका समापन होगा. करवा चौथ की पूजा करने का शुभ समय सुबह 5:16 बजे से शाम 6:29 बजे तक रहने वाला है. वहीं, चंद्रमा का उदय शाम 7 बजकर 42 मिनट पर होगा. करवा चौथ पूजा विधि करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखते हुए शाम के समय शुभ मुहूर्त में चौथ माता की पूजा करती हैं. करवा चौथ की रात में जब चंद्रमा निकलता है तो महिलाएं छन्नी में दीया रखकर चांद को देखती हैं और उसकी पूजा करती हैं. इसी छन्नी से महिलाएं अपने पति का चेहरा भी देखती हैं. इसके बाद करवे से जल चढ़ाया जाता है. पूजा के अंत में पति अपनी पत्नी को पानी पिलाकर व्रत खुलवाता है. Advertisement करवा चौथ पूजा सामग्री करवा चौथ की पूजा में फूल और चुनरी, कच्चा दूध, दही, घी, शक्कर और मिठाई, अगरबत्ती, दीपक, अक्षत और पीली मिट्टी के अलावा सिंदूर, मेहंदी, बिंदी, चूड़ियां, बिछुए , महावर, कंघी और पूजन थाली जरूर होना चाहिए. इनके बिना करवा चौथ का त्योहार बिल्कुल अधूरा है.क्यों किया जाता है चंद्र पूजन?ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा करने से अखंड सौभाग्य और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का आशीर्वाद मिलता है. चंद्रमा की पूजा करने से मन शांत होता है, जिससे पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर चांद निकलने का समय 8 बजकर 12 मिनट बताया जा रहा है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Chandra Puja Husband’S Long Life Marital Happiness Marital Bliss Married Women’S Festival Karwa Chauth 2025 Date करवा चौथ चंद्र पूजा पति की लंबी आयु वैवाहिक सुख वैवाहिक आनंद विवाहित महिलाओं का त्योहार करवा चौथ 2025 तिथि

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IBPS क्लर्क भर्ती 2025 में मिलेगी 10 हजार से ज्यादा नौकरियां, ये होगा परीक्षा का पैटर्नIBPS क्लर्क भर्ती 2025 में मिलेगी 10 हजार से ज्यादा नौकरियां, ये होगा परीक्षा का पैटर्नआईबीपीएस ने क्लर्क भर्ती 2025 के लिए प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है, कुल 10,696 पदों पर भर्ती होगी.
Read more »

प्रेग्नेंसी में रख रही हैं करवाचौथ का व्रत? इन बातों का रखें ध्यानप्रेग्नेंसी में रख रही हैं करवाचौथ का व्रत? इन बातों का रखें ध्यानkarwa chauth 2025: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं. प्रेग्नेंट महिला को करवा चौथ का व्रत रखते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
Read more »

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी पत्नी को दें ये खास गिफ्ट, खुल जाएगा भाग्यKarwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी पत्नी को दें ये खास गिफ्ट, खुल जाएगा भाग्यकरवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन महिलाएं पति के लिए व्रत रखती हैं और शिव-पार्वती व करवा माता की पूजा करती हैं। ऐसे में आप इस खास मौके पर अपनी पत्नी को कुछ खास उपहार दे सकते हैं जो काफी शुभ माने गए हैं।
Read more »

Karwa Chauth पर ट्राई करें ये 8 फैंसी सूट्स, पड़ोसन भी पूछेगी- 'इतना सुंदर जोड़ा कहां से लिया?'Karwa Chauth पर ट्राई करें ये 8 फैंसी सूट्स, पड़ोसन भी पूछेगी- 'इतना सुंदर जोड़ा कहां से लिया?'करवा चौथ का त्योहार Karwa Chauth 2025 हर सुहागिन के लिए बहुत खास होता है। इस दिन हर महिला सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। ऐसे में अगर आप भी इस करवा चौथ पर कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं तो इस बार साड़ी और लहंगे से हटकर कुछ फैंसी सूट पहनकर देख सकती हैं जो आपको एक नया लुक देने में मदद...
Read more »

करवाचौथ पर पहनना चाहती हैं साड़ी तो तुरंत बनवा लें ये ब्लाउज, आप ही लगेंगी मोहल्ले की Shilpa-Kareena!करवाचौथ पर पहनना चाहती हैं साड़ी तो तुरंत बनवा लें ये ब्लाउज, आप ही लगेंगी मोहल्ले की Shilpa-Kareena!Karwa Chauth Video: करवाचौथ पर अगर आपको भी सबसे अलग लगना है तो जरूर सिलवा लें इन डिजाइन्स वाले Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Karwa Chauth 2025 पर पत्नी को खरीद कर दें ये Gifts, माने जाते हैं बेहद शुभKarwa Chauth 2025 पर पत्नी को खरीद कर दें ये Gifts, माने जाते हैं बेहद शुभKarwa Chauth 2025: नई शादी हो या फिर पुरानी पत्नी घर की लक्ष्मी होती है और उसके लिए उपहार लेने में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:17:57