आईबीपीएस ने क्लर्क भर्ती 2025 के लिए प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है, कुल 10,696 पदों पर भर्ती होगी.
आईबीपीएस ने 2025 की क्लर्क परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर के हजारों उम्मीदवारों को बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी पाने का मौका मिलेगा. यह भर्ती प्रक्रिया बैंकिंग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके माध्यम से देश के 11 प्रमुख बैंकों में रिक्त पदों को भरा जाएगा.
परीक्षा में अब कुछ ही दिन बाकी है, ऐसे में आप लास्ट टाइम टिप्स के जरिए परीक्षा पैटर्न को समझ सकते हैं. ऐसे में अगर आपका सिलेबस पूरा नहीं हुआ है तो आप इन टिप्स के जरिए उन खास टॉपिक्स पर ध्यान दे सकते हैं, जो आपके लिए जरूरी है. अभ्यर्थी कस्टमर सर्विस एसोसिएट पद के लिए होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.कब है परीक्षाएं?आईबीपीएस के कैलेंडर के मुताबिक, प्रीलिम्स परीक्षा 4 और 5 अक्टूबर 2025 तथा मेन्स परीक्षा 29 नवंबर 2025 को आयोजित होगी. दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में ली जाएंगी. इस भर्ती के जरिए देश की 11 मुख्य बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट पद की 10,696 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिससे बैंकिंग क्षेत्र में नए युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा.परीक्षा का पैटर्नप्रीलिम परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें हर प्रश्न एक नंबर का होगा. एक घंटे की इस परीक्षा के लिए दिव्यांग अभ्यर्थियों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा. परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज पर 30, और न्यूमेरिकल और रीजनिंग एबिलिटी पर 35-35 मल्टिपल च्वाइस सवाल पूछे जाएंगे. हर सेक्शन के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित है. Advertisement केवल प्रीलिम्न क्लियर करने वाले अभ्यर्थी 29 नवंबर को होने वाली मेन्स परीक्षा के योग्य होंगे. मेन्स परीक्षा दो घंटों के लिए आयोजित होगी. इसमें रीजनिंग एबिलिटी एंड कम्प्यूटर एप्टिट्यूड पर 60 नंबर के 40 प्रश्न पूछे जाएंगे, वहीं इंग्लिश लैंग्वेज पर 40 नंबर के 40 प्रश्न पूछे जाएंगे. इन दोनों सेक्शन्स के लिए 35-35 मिनट का समय दिया जाएगा.इसके बाद क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड पर 50 नंबर के 35 सवालों के लिए 30 मिनट और जनरल एंड फाइनेंशियल अवेयरनेस पर 50 नंबर के 40 सवालों के लिए 20 मिनट मिलेंगे. कुल 200 नंबर की परीक्षा में 155 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है.अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और समय प्रबंधन का अभ्यास करें, ताकि वे सभी सेक्शनों में अच्छा प्रदर्शन कर सकें. परीक्षा में सफलता के लिए सिलेबस के अनुसार तैयारी और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन भी लाभकारी रहेगा.होगी नेगेटिव मार्किंगक्लर्क भर्ती की दोनों परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग लागू है. प्रीलिम्स में हर सही जवाब पर एक अंक मिलेगा, वहीं दोनों परीक्षाओं में हर गलत जवाब पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे. इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सोच-समझकर उत्तर दें और केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर दें जिनमें वे पूरी तरह से आश्वस्त हैं. Advertisement एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:वेबसाइट पर जाकर Common Recruitment Process For Recruitment of Customer Service Associate in Participating Banks पर क्लिक करें. फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि डालें. वेरिफिकेशन के लिए कैप्चा डालें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय, और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए होंगे, जिन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.---- समाप्त ----
IBPS Clerk Exam 2025 Customer Service Associate Recruitment Bank Clerk Jobs IBPS Prelims And Mains Banking Jobs 2025 Online Admit Card Download Negative Marking Exam IBPS Recruitment Bank Exam Schedule
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PPF, KVP, SSY... સેવિંગ્સ સ્કીમ પર વ્યાજ દરો વધ્યા કે ઘટ્યા? દિવાળી પહેલા સરકારનો મોટો નિર્ણયSmall Savings Schemes Interest Rates: કેન્દ્ર સરકારે નાણાકીય વર્ષ 2025-26ના ત્રીજા ક્વાર્ટર (ઓક્ટોબર-ડિસેમ્બર 2025) માટે તમામ સરકારી બચત યોજનાઓના વ્યાજ દરો યથાવત રાખવાનો નિર્ણય લીધો છે.
Read more »
शारदीय नवरात्रि 2025: माँ सिद्धिदात्री पूजा विधि, महत्व और दुर्गा पूजा 2025 का कैलेंडरशारदीय नवरात्रि 2025 के नौवें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा का महत्व, विधि और फल। दुर्गा पूजा 2025 का कैलेंडर, विजयादशमी पर शमी पूजन का महत्व और कन्या पूजन की विधि।
Read more »
TOP 10 Sarkari Bharti, October 2025: अक्टूबर में कौन-कौन सी भर्तियां निकली हैं? देखें टॉप 10 गवर्नमेंट की पूरी लिस्टGovernment Job List 2025: इस महीने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल, सीपीओ, बिहार एसआई, रेलवे, पीआरटी टीचर समेत इन 10 भर्तियों के आवेदन बंद हो रहे हैं। फेस्टिवल के साथ इनमें आवेदन का भी जरूर ध्यान रखें।
Read more »
इस महीने 21 दिन बैंक बंद रहेंगे: अक्टूबर में 4 रविवार-2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 15 दिन बैंकों में ...Bank Holidays October 2025 List Update; How many holidays are there in October 2025.
Read more »
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक, सुरक्षा और सुविधाओं पर जोरBihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारियों की समीक्षा की.
Read more »
IBPS PO मुख्य परीक्षा 2025: एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोडइंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी यहां दी गई है।
Read more »
