karwa chauth 2025: करवा चौथ के दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों एकसाथ चाल बदलने वाले हैं. चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेंगे तो वहीं सूर्य चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, सम्मान, यश और उच्च पद का कारक माना जाता है.
Karwa Chauth 2025: इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा. इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. फिर रात को चंद्र दर्शन के समय पति के हाथ से जल ग्रहण करके ही व्रत खोलती हैं.
इसलिए सुहागनें रात को बेसब्री से चांद निकलने का इंतजार करती हैं. इस बार करवा चौथ पर एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. दरअसल, करवा चौथ के दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों एकसाथ चाल बदलने वाले हैं. 10 अक्टूबर को चंद्रमा जहां वृषभ राशि में गोचर करेंगे तो वहीं सूर्य चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, सम्मान, यश और उच्च पद का कारक माना जाता है. जबकि चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि ये दुर्लभ संयोग किन राशियों को लाभ दे सकता है.वृषभ राशि- करवा चौथ का त्योहार वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है. आपक लिए नौकरी-व्यापार में उन्नति की प्रबल संभावनाएं बनेंगी. जो लोग नया काम या व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए समय बहुत ही शुभ रहने वाला है. कोई नई संपत्ति, घर या मकान खरीदने के लिए भी समय बहुत अच्छा रहने वाला है. दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे.कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए भी करवा चौथ पर बन रहा संयोग अच्छे दिन लेकर आने वाला है. जो लोग काफी समय से निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा. माता-पिता के सहयोग से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. व्यापार में मुनाफा कमाने के कई शुभ अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं. रोजगार की तलाश में जुटे लोगों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. Advertisement तुला राशि- तुला राशि वालों के वाणी-व्यवहार में अच्छे बदलाव आएंगे. आप अपने उत्साह और मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी क्रिएटिविटी से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा. यह समय शादीशुदा लोगों के लिए तो और भी उत्तम रहने वाला है. आपके दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी. पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद दूर होगा. पार्टनर के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Karwa Chauth 2025 Rashifal Karwa Chauth 2025 Horoscope Karwa Chauth 2025 Shubh Muhurt Karwa Chauth 2025 Puja Vidhi Karwa Chauth 2025 Upay Karwa Chauth 2025 Kab Niklega Chand Karwa Chauth 2025 Kitne Baje Niklega Chand
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी पत्नी को दें ये खास गिफ्ट, खुल जाएगा भाग्यकरवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन महिलाएं पति के लिए व्रत रखती हैं और शिव-पार्वती व करवा माता की पूजा करती हैं। ऐसे में आप इस खास मौके पर अपनी पत्नी को कुछ खास उपहार दे सकते हैं जो काफी शुभ माने गए हैं।
Read more »
Karwa Chauth पर ट्राई करें ये 8 फैंसी सूट्स, पड़ोसन भी पूछेगी- 'इतना सुंदर जोड़ा कहां से लिया?'करवा चौथ का त्योहार Karwa Chauth 2025 हर सुहागिन के लिए बहुत खास होता है। इस दिन हर महिला सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। ऐसे में अगर आप भी इस करवा चौथ पर कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं तो इस बार साड़ी और लहंगे से हटकर कुछ फैंसी सूट पहनकर देख सकती हैं जो आपको एक नया लुक देने में मदद...
Read more »
करवाचौथ पर पहनना चाहती हैं साड़ी तो तुरंत बनवा लें ये ब्लाउज, आप ही लगेंगी मोहल्ले की Shilpa-Kareena!Karwa Chauth Video: करवाचौथ पर अगर आपको भी सबसे अलग लगना है तो जरूर सिलवा लें इन डिजाइन्स वाले Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Karwa Chauth 2025 पर पत्नी को खरीद कर दें ये Gifts, माने जाते हैं बेहद शुभKarwa Chauth 2025: नई शादी हो या फिर पुरानी पत्नी घर की लक्ष्मी होती है और उसके लिए उपहार लेने में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Karwa Chauth 2025: 9 या 10 अक्टूबर कब है करवा चौथ? जानें शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समयKarwa Chauth 2025: पति की लंबी उम्र की कामना लिए सुहागन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं. इस बार इसकी तारीख को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन हैं कि ये त्योहार 9 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 10 अक्टूबर को. आइए जानते हैं सही तारीख, शुभ मुहूर्त और बाकी डिटेल.
Read more »
Karwa Chauth Sargi Time 2025: सरगी के बिना अधूरा है करवा चौथ व्रत, यहां पढ़ें शुभ मुहूर्त और महत्वसुहागिन महिलाएं करवा चौथ Karwa Chauth 2025 का त्योहार आने का बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस दिन निर्जला व्रत और करवा माता की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार करवा चौथ व्रत करने से पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। इस दिन सरगी Karwa Chauth Sargi 2025 की परंपरा निभाई जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके महत्व के बारे...
Read more »
