Karnataka: प्रज्ज्वल रेवन्ना को छह दिन की पुलिस हिरासत, अश्लील वीडियो मामले में अदालत में हुई थी पेशी

Prajwal Revanna News

Karnataka: प्रज्ज्वल रेवन्ना को छह दिन की पुलिस हिरासत, अश्लील वीडियो मामले में अदालत में हुई थी पेशी
India News In HindiLatest India News Updatesबंगलूरू
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 167 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

Prajwal Revanna Case: रेवन्ना की गिरफ्तारी के बाद सीआईडी कार्यालय पहुंची SIT, थोड़ी देर में होगा मेडिकल Prajwal Revanna arrest medical today SIT team court know all news update in hindi

मीडिया ट्रायल न कराने का अनुरोध विशेष जांच दल आज सुबह बंगलूरू स्थित सीआईडी कार्यालय पहुंची थी। सीआईडी कार्यालय में उनके साथ पूछताछ की जाएगी। एसआईटी सूत्रों की मानें तो उनका पौरूष परीक्षण भी कराया जा सकता है। प्रज्ज्वल के वकील, अरुण ने कहा कि वे जांच में सहयोग करने के लिए आगे आए हैं। मीडिया से उनका अनुरोध है कि उनका मीडिया ट्रायल न किया जाए। उन्हें होलेनरसीपुरा मामले में गिरफ्तार किया गया है। #WATCH | Bengaluru, Karnataka: Advocate Arun, representing suspended JD leader Prajwal Revanna , says, "He has come forward to cooperate in the investigation.

His request to the media is that there should be no media trial. He has been arrested in the Holenarasipura case..." pic.twitter.com/8PHyTD3kXz — ANI May 31, 2024 प्रज्ज्वल की मां को भी नोटिस इसके अलावा, एसआईटी ने प्रज्ज्वल की मां भवानी रेवन्ना को भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। एसआईटी ने उन्हें 1 जून को होलेनरसीपुर स्थित उनके घर पर उपस्थित होने को कहा है। बता दें, आज विशेष अदालत प्रज्ज्वल और उनकी मां की याचिका पर सुनवाई करेगी। उनकी मां ने कथित अपहरण मामले में अग्रिम जमानत मांगी है। हालांकि भवानी इस मामले में आरोपी नहीं हैं, लेकिन एसआईटी कथित तौर पर उनकी भूमिका की जांच करना चाहती है। इसी मामले में प्रज्ज्वल के पिता विधायक एच डी रेवन्ना को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था। जांच निष्पक्ष होनी चाहिए मामले में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। एसआईटी जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। पीड़ितों को न्याय दिलाने पर भरोसा होना चाहिए। मामले में कई एंगल है। हम देख रहे हैं क्या होता है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि प्रज्ज्वल रेवन्ना कल रात 12.50 बजे जर्मनी से आए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। काननू के अनुसार, अधिकारी कार्रवाई करेंगे। मैं कल शिमोगा से आया हूं। मैंने अभी तक अधिकारियों से बात नहीं की है। हम पहले भी साफ कर चुके हैं कि पीड़ितों को एसआईटी के समक्ष अपनी समस्याएं बतानी चाहिए। #WATCH | Karnataka: Special Investigation Team arrives at the CID office, in Bengaluru. Suspended JD leader Prajwal Revanna, who is facing sexual abuse charges will be taken for a medical test from here. pic.twitter.com/KC7XeaVhRc — ANI May 31, 2024 देर रात किया गया गिरफ्तार जर्मनी के म्यूनिख से बंगलूरू हवाई अड्डे पर पहुंचते ही विशेष जांच दल ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देर रात प्रज्ज्वल को गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के मुताबिक, एक महीने बाद 31 मई को प्रज्ज्वल के बेंगलुरु लौटने पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने बाद में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे एसआईटी को सौंप दिया। गिरफ्तारी के बाद एसआईटी प्रज्ज्वल रेवन्ना को लेकर बेंगलुरू में सीआईडी के कार्यालय पहुंची। यहां से रेवन्ना को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जाएगा। वहीं, विशेष जांच दल बेंगलुरु हवाई अड्डे से दो सूटकेस ले गई थी। गौरतलब है कि यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्ज्वल ने पहले ही एक वीडियो संदेश जारी कर 31 मई को भारत वापसी की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही बंगलूरू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एसआईटी रेवन्ना को गिरफ्तार करने के लिए पहले से तैयार थी। पिछले दिनों इंटरपोल ने रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था। राज्य के गृहमंत्री ने कही थी ये बात बता दें कि प्रज्ज्वल की संभावित देश वापसी को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया था। कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को कहा था कि विशेष जांच दल की टीम शुक्रवार को जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को एयरपोर्ट पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लेगी। प्रज्वल रेवन्ना सेक्स वीडियो कांड के मुख्य आरोपी है। प्रज्ज्वल के खिलाफ हुआ प्रदर्शन इससे पहले बृहस्पतिवार को कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे जनता दल के निलंबित नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने ‘हासन चलो’ मार्च में शिरकत की व आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की। इस मार्च का आयोजन ‘नवेड्डु निलादिद्दरे’ नामक मानवाधिकार समूह द्वारा किया था। इसमें राज्य भर से महिलाओं, श्रमिकों, किसानों और दलितों ने हिस्सा लिया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

India News In Hindi Latest India News Updates बंगलूरू

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्रज्वल रेवन्ना का खुलासा करने वाला मलेशिया में क्या कर रहा? कुमारस्वामी ने उठाए सवालयौन शोषण वीडियो मामले में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गुरुवार को लुकआउट नोटिस जारी किया गया।
Read more »

Prajwal Revanna Case: SIT की हिरासत में एचडी रेवन्ना, प्रज्ज्वल के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर सकती है CBIPrajwal Revanna Case: SIT की हिरासत में एचडी रेवन्ना, प्रज्ज्वल के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर सकती है CBIPrajwal Revanna Case: प्रज्ज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना को एसआईटी ने हिरासत में लिया है। बंगलूरू के केआर नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।
Read more »

Prajwal Revanna: चित्रदुर्ग में बीजेपी नेता देवराजे गौड़ा गिरफ्तार; प्रज्वल के वीडियो लीक करने का है आरोपPrajwal Revanna: चित्रदुर्ग में बीजेपी नेता देवराजे गौड़ा गिरफ्तार; प्रज्वल के वीडियो लीक करने का है आरोपदेवराजे गौड़ा हाल ही में हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित अश्लील वीडियो मामले को लेकर चर्चा में रहे हैं।
Read more »

महिला के अपहरण मामले में JDS नेता एचडी रेवन्ना को मिली राहत, अदालत ने दी जमानतमहिला के अपहरण मामले में JDS नेता एचडी रेवन्ना को मिली राहत, अदालत ने दी जमानतमहिला के अपहरण मामले में JDS नेता एचडी रेवन्ना को मिली राहत, अदालत ने दी जमानत
Read more »

Karnataka: सिद्धारमैया ने PM को चिट्ठी लिख प्रज्ज्वल का पासपोर्ट रद्द करने को कहा; MEA का जवाब- प्रकिया चल रहीKarnataka: सिद्धारमैया ने PM को चिट्ठी लिख प्रज्ज्वल का पासपोर्ट रद्द करने को कहा; MEA का जवाब- प्रकिया चल रहीइससे पहले कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने अश्लील वीडियो मामले में केंद्र सरकार से प्रज्ज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने की मांग की थी।
Read more »

Prajwal Revanna Arrested: प्रज्जवल रेवन्ना की आज कोर्ट में पेशी | Karnataka CasePrajwal Revanna Arrested: प्रज्जवल रेवन्ना की आज कोर्ट में पेशी | Karnataka Case | Jansatta
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:36:32