KVS-NVS Vacancy 2025: केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों बंपर वैकेंसी निकल गई है। डिटेल नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है।
CBSE Teaching-Non Teaching Recruitment 2025: केंद्रीय विद्यालय या नवोदय विद्यालय में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बंपर वैकेंसी आ गई है। शॉर्ट नोटिफिकेशन के बाद सीबीएसई ने टीचिंग-नॉन टीचिंग वैकेंसी का डिटेल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है और 14 नवंबर से इसके लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.
cbse.gov.in पर इस वैकेंसी में लिए फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। सीबीएसई ने यह भर्ती केवीएस और एनवीएस स्कूलों में टीजीटी, पीजीटी, प्राइमरी टीचर, प्रिंसिपल समेत विभिन्न नॉन टीचिंग पदों के लिए शुरू की है। इस भर्ती अभियान के जरिए दोनों तरह के विद्यालयों में 14976 पद भरे जाएंगे। CBSE KVS, NVS Vacancy 2025: पद की डिटेल्स पद का नाम स्कूल वैकेंसी असिस्टेंट कमिश्नर केवीएस 08 असिस्टेंट कमिश्नर केवीएस 09 प्रिंसिपल केवीएस 134 प्रिंसिपल एनवीएस 93 वाइस प्रिंसिपल केवीएस 58 पोस्ट ग्रेजुएशन केवीएस 1465 पोस्ट ग्रेजुएशन एनवीएस 1513 पीजीटी एनवीएस 18 टीजीटी केवीएस 2794 लाइब्रेरियन केवीएस 147 टीजीटी एनवीएस 2978 टीजीटी 3rd लैंग्वेज एनवीएस 443 प्राइमरी टीचर पीआरटी केवीएस 3365 नॉन टीचिंग पोस्ट केवीएस 1155 नॉन टीचिंग पोस्ट एनवीएस 787 कुल -- 14967 योग्यता क्या चाहिए?टीचिंग और नॉन टीचिंग सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। असिस्टेंट कमिश्रर के पद पर उम्मीदवार के पास मास्टर्स की डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और बीएड डिग्री के साथ होनी चाहिए। वहीं प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल के लिए मास्टर्स बीएड की डिग्री के साथ 9/12 साल काम का अनुभव भी हो। टीजीटी के लिए संबंधित विषय में बैचलर की डिग्री और बीएड के साथ सीटीईटी पास होना चाहिए। नॉन टीचिंग पदों के लिए बैचलर डिग्री/12वीं पास/10वीं/डिप्लोमा वाले अप्लाई कर सकेंगे। योग्यता संबंधित जानकारी अभ्यर्थी डिटेल में नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं। केंद्रीय, नवोदय विद्यालय भर्ती की जरूरी जानकारी भर्ती निकाय केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति पद का नाम टीचिंग- नॉन टीचिंग विज्ञापन संख्या 01/2025 आवेदन शुरू होने की तारीख 14 नवंबर 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पदों की संख्या 14967 योग्यता 10वीं/12वीं/ग्रेजुएट/मास्टर्स/बी.ई/बीटेक/बीकॉम/एमकॉम/पोस्ट ग्रेजुएट/बीएड आयुसीमा पोस्टवाइज अधिकतम 50 वर्ष चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा सैलरी पदानुसार अधिकतम 2,09,200/- रुपये प्रति माह तक भर्ती का नोटिफिकेशन CBSE KVS. NVS Recruitment 2025 Notification PDF आवेदन करने का लिंक CBSE KVS, NVS Vacancy 2025 Apply Online आवेदन कैसे करें? पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद पंजीकरण नंबर के जरिए लॉगइन करें। अब जो-जो जानकारी आपसे मांगी जाती है, उसे ध्यान से भर दें। नाम, शैक्षिक योग्यता, श्रेणी,पता, अनुभव सभी डिटेल्स दें। जो डॉक्यूमेंट्स मांगे जाते हैं, उन्हें स्कैन करके अपलोड करें। अब जिस पोस्ट पर अप्लाई किया है, उसकी फीस भरें। सभी डिटेल्स एक बार चेक करने के बाद फॉर्म को फाइनल सब्मिट करें। प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।आवेदन शुल्कअसिस्टेंट कमिश्रर/प्रिंसिपल/वाइस प्रिंसिपल सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस - 2800/- एससी/एसटी/पीएच/ईएसएम- 500/-पीजीटी/टीजीटी/पीआरटी/एई/फाइनेंस ऑफिसर/एओ/लाइब्रेरियन/एएसओ/जूनियर ट्रांसलेटर सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस-2000/- एससी/एसटी/पीएच/ईएसएम-500/-एसएसए/स्टेनोग्राफर/जेएसए/लैब अटेंडेंट/मल्टी टास्किंग स्टाफ सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस-1700/- एससी/एसटी/पीएच/ईएसएम-500 रुपयेअन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।
Kvs Recruitment 2025 Notification Kendriya Vidyalaya Teacher Jobs 2025 Navodaya Vidyalaya Vacancy 2025 Govt School Bharti 2025 Salary अभी कौन सी भर्ती निकली है? नवोदय विद्यालय भर्ती 2025 केंद्रीय विद्यालय भर्ती 2025 लास्ट डेट नॉन टीचिंग भर्ती 2025 सरकारी नौकरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत सरकार में ग्रेजुएट्स के लिए नौकरियां, 88 हजार से ज्यादा सैलरीGovt Jobs 2025: भारत सरकार में ग्रेजुएट्स के लिए नौकरियां, 88 हजार से ज्यादा सैलरी
Read more »
KVS और NVS में निकली 10000+ पदों पर बंपर भर्ती! कल से आवेदन शुरू, जानें डिटेलकेंद्रीय विद्यालय और नवोदय स्कूलों में निकली 10000+ पदों पर बंपर भर्ती! कल से आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल
Read more »
KVS, NVS Vacancy 2025: केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में निकली टीचिंग- नॉन टीचिंग भर्ती, CBSE का नोटिफिकेशन जारीKVS School Teacher Vacancy 2025: सीबीएसई ने केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में बंपर भर्ती निकाली है। शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हो गया है, रजिस्ट्रेशन 14 नवंबर से शुरू हो रहे हैं।
Read more »
KVS NVS Recruitment 2025: केंद्रीय और नवोदय विद्यालय में छप्पर फाड़ भर्तियां! बाल दिवस के दिन से आवेदन शुरूKVS NVS Recruitment 2025: 14 नवंबर, शुक्रवार को बाल दिवस है और इस दिन से हजारों टीचर्स और नॉन-टीचर्स लिए भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में कितनी भर्तियां होंगी, आइए जानते हैं.
Read more »
SAIL Vacancy 2025: भारत की सबसे बड़ी कंपनी में इंजीनियर्स के लिए निकली 100+ वैकेंसी, सैलरी 1.60 लाख तकEngineering Govt Jobs 2025: भारत की सबसे बड़ी स्टील कंपनी SAIL में मैनेजमेंट ट्रेनी की वैकेंसी आई हैं।
Read more »
KVS NVS Recruitment 2025: केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालयों में बंपर पदों पर भर्ती का एलान, कल से आवेदन होंगे स्टार्टसीबीएसई की ओर से देशभर के केंद्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन कल से स्टार्ट हो जायेंगे जो 4 दिसंबर तक जारी रहेंगे। योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थी तय तिथियों में आवेदन कर...
Read more »
