सीबीएसई की ओर से देशभर के केंद्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन कल से स्टार्ट हो जायेंगे जो 4 दिसंबर तक जारी रहेंगे। योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थी तय तिथियों में आवेदन कर...
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के केंद्रीय विद्यालयों एवं नवोदय विद्यालयों में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के बंपर पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। सीबीएसई की ओर से शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती की जानकारी दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 14 नवंबर से स्टार्ट हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.
gov.in, kvssangathan.nic.in और navodaya.gov.in पर जाकर भर सकेंगे। भर्ती विवरण रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से करीब 10 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से 7444 पद टीचिंग पोस्ट के लिए और 1712 पद नॉन टीचिंग पोस्ट के लिए निर्धारित हैं। हालांकि, यह ऑफिशियल आंकड़ा नहीं है। कल आवेदन शुरू होने के साथ ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी पदों व पात्रता की पूरी जानकारी साझा की जाएगी। कैसे कर सकेंगे अप्लाई इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें। अंत में निर्धारित फीस जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। किन पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती के माध्यम से टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी, कनिष्ठ सचिवालय सहायक, वरिष्ठ सचिवालय सहायक, सहायक अनुभाग अधिकारी, प्रिंसिपल सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां हो सकती हैं। पदों का विस्तृत विवरण एवं संख्या कल नोटिफिकेशन जारी होने साथ ही साझा की जाएगी। यह भी पढ़ें- UP Home Guard Bharti 2025: यूपी पुलिस होम गार्ड भर्ती के लिए OTR रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, चेक करें आवेदन से जुड़ी पूरी डिटेल
Navodaya Vidyalaya Recruitment Teaching Vacancies KVS NVS Government School Jobs India CBSE KVS NVS Recruitment 2025 Application Process Kendriya Navodaya Vidyalaya TGT PGT PRT Non-Teaching Posts Central Government Teaching Jobs Online
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CAT 2025 Admit Card OUT: iimcat.ac.in पर जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोडCAT 2025 Admit Card Declared: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड ने कैट 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी कर दिया गया है.
Read more »
Bihar Elections 2025 Result Date: कब होगी बिहार चुनाव की काउंटिंग, जानें कितने बजे से होगा शुरूBihar Elections 2025 Counting Date: कब होगी बिहार चुनाव की काउंटिंग, जानें कितने बजे से होगा शुरू Know Bihar Elections 2025 Counting Date and Time News in hindi राज्य
Read more »
KVS और NVS में निकली 10000+ पदों पर बंपर भर्ती! कल से आवेदन शुरू, जानें डिटेलकेंद्रीय विद्यालय और नवोदय स्कूलों में निकली 10000+ पदों पर बंपर भर्ती! कल से आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल
Read more »
KVS, NVS Vacancy 2025: केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में निकली टीचिंग- नॉन टीचिंग भर्ती, CBSE का नोटिफिकेशन जारीKVS School Teacher Vacancy 2025: सीबीएसई ने केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में बंपर भर्ती निकाली है। शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हो गया है, रजिस्ट्रेशन 14 नवंबर से शुरू हो रहे हैं।
Read more »
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 ने रचा इतिहास, इस बार कई सारे रिकॉर्ड हुए दर्ज; खुद चुनाव आयोग ने बतायाBihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 ने रचा इतिहास, इस बार कई सारे रिकॉर्ड हुए दर्ज; खुद चुनाव आयोग ने बताया Bihar Elections 2025 Creates History highest Voter Turnout Ever
Read more »
KVS NVS Recruitment 2025: केंद्रीय और नवोदय विद्यालय में छप्पर फाड़ भर्तियां! बाल दिवस के दिन से आवेदन शुरूKVS NVS Recruitment 2025: 14 नवंबर, शुक्रवार को बाल दिवस है और इस दिन से हजारों टीचर्स और नॉन-टीचर्स लिए भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में कितनी भर्तियां होंगी, आइए जानते हैं.
Read more »
