KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए जानें नियम और शर्तें, 1 भी गलती से बर्बाद होगा साल

KVS Admission 2025 News

KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए जानें नियम और शर्तें, 1 भी गलती से बर्बाद होगा साल
Kendriya Vidyalaya Admission GuidelinesKendriya Vidyalaya AdmissionGovt School
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 51%

KVS Admission 2025, Kendriya Vidyalaya Admission Guidelines: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. केंद्रीय विद्यालय की बालवाटिका, केजी 1, केजी 2 और क्लास 1 में एडमिशन के लिए कुछ जरूरी गाइडलाइंस जारी की गई हैं. केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन से पहले ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर सभी दिशा-निर्देश चेक कर सकते हैं.

नई दिल्ली . केंद्रीय विद्यालय क्लास 1, बालवाटिका, केजी 1 और केजी 2 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए 07 मार्च 2025 से ही ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर फॉर्म उपलब्ध करवा दिए गए थे.

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन मिलना आसान नहीं है . इसके लिए कई तरह की नियम और शर्तें तय की गई हैं. केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 और बालवाटिका में एडमिशन के लिए फॉर्म ऑनलाइन मोड में भरे जाएंगे . अन्य क्लासेस के लिए एडमिशन की प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में होगी. केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर चेक कर सकते हैं. केवीएस एडमिशन 2025 फॉर्म भरने से पहले जानिए सभी जरूरी निर्देश. KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए नियम और शर्तें केंद्रीय विद्यालय संगठन ने केवी में एडमिशन के लिए कुछ जरूरी नियम बनाए हैं . इसकी जानकारी वेबसाइट पर भी दी गई है. 1- केवीएस एडमिशन फॉर्म भर देने मात्र से वहां एडमिशन का अधिकार नहीं मिलता है. 2- सभी अधूरे आवेदन पत्रों को रिजेक्ट कर दिया जाएगा. सरकारी स्कूल में एडमिशन के लिए फॉर्म को पूरा और सही तरीके से भरना जरूरी है. 3- अगर वेरिफिकेशन में किसी आवेदन पत्र में गलत जानकारी या फर्जी सर्टिफिकेट पाया जाता है तो उसका एडमिशन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा. इस संबंध में कोई अपील स्वीकार नहीं की जाएगी. 4- केवी क्लास 1 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन मोड में ही किया जाएगा. इसके लिए ऑफलाइन मोड में यानी स्कूल विजिट करके आवेदन नहीं कर सकते हैं. 5- दो शिफ्ट वाले केंद्रीय विद्यालयों में दोनों पालियों को अलग-अलग स्कूल माना जाता है. बाद में शिफ्ट बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. 6- अगर एक ही स्कूल में एक ही बच्चे के लिए एक से ज्यादा फॉर्म भरे जाते हैं तो अंतिम आवेदन ही मान्य होगा. बेहतर रहेगा कि आप सिर्फ 1 ही फॉर्म भरें. 7- सर्विस कैटेगरी के तहत एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स के माता-पिता के सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन खुद प्रिंसिपल करेंगे. 8- एडमिशन के लिए अस्थायी रूप से चुने गए स्टूडेंट्स के सभी डॉक्यूमेंट चेक किए जाएंगे. इससे उनकी प्रामाणिकता और वैधता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. 9- अगर किसी भी वजह से किसी स्टूडेंट का एडमिशन रिजेक्ट कर दिया जाता है तो स्कूल प्रशासन को उसके माता-पिता को लिखित रूप में अस्वीकृति का कारण बताना होगा. इससे भविष्य में किसी भी कानूनी विवाद को रोकने में मदद मिलेगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Kendriya Vidyalaya Admission Guidelines Kendriya Vidyalaya Admission Govt School Kvsangathan.Nic.In Nursery Admission School Admission Admission Guidelines केंद्रीय विद्यालय केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन स्कूल एडमिशन केवीएस सरकारी स्कूल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

केंद्रीय विद्यालय में सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी? समझिए शिक्षक भर्ती का हर नियमकेंद्रीय विद्यालय में सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी? समझिए शिक्षक भर्ती का हर नियमKVS Recruitment: केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती नियम क्या हैं? आप भी बन सकते हैं टीचर, जानिए आयु सीमा और वेतन
Read more »

सरकारी नौकरी: KVS, नई दिल्ली में टीजीटी सहित अन्य पदों पर भर्ती; 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, बिना...सरकारी नौकरी: KVS, नई दिल्ली में टीजीटी सहित अन्य पदों पर भर्ती; 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, बिना...केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) प्रगति विहार, नई दिल्ली ने 2025 के लिए टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pragativihar.kvs.ac.
Read more »

KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय में कल से भरे जाएंगे एडमिशन फॉर्म, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत, जानें डिटेलKVS Admission: केंद्रीय विद्यालय में कल से भरे जाएंगे एडमिशन फॉर्म, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत, जानें डिटेलKendriya Vidyalaya Admission: केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 1 में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन कल 7 मार्च 2025 से शुरू हो जाएंगे. इस खबर में कैसे ऑनलाइन फॉर्म भरें.
Read more »

KVS Admission 2025-26: केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन की प्रक्रिया कल से शुरू, बच्चे की उम्र 8 साल से कम KVS Admission 2025-26: केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन की प्रक्रिया कल से शुरू, बच्चे की उम्र 8 साल से कम KVS Admission 2025-26: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में एडमिशन की प्रक्रिया कल, 7 मार्च से शुरू हो रही है. केवीएस एडमिशन 2025-26 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मार्च 2025 है.
Read more »

KVS Admission Documents List: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए? केवीएस लिस्ट, शर्तेंKVS Admission Documents List: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए? केवीएस लिस्ट, शर्तेंImportant Documents for KV Class 1, Balvatika Admission 2025-26: केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 एडमिशन, बालवाटिका प्रवेश 2025-26 फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स कौन से हैं? केवी संगठन वेबसाइट kvsangathan.nic.
Read more »

KVS Admission 2025-26: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन चाहिए तो ये गलती न करें, अपील-दलील से भी नहीं मिलेगा प्रवेशKVS Admission 2025-26: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन चाहिए तो ये गलती न करें, अपील-दलील से भी नहीं मिलेगा प्रवेशKVS Admission 2025-26 News: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रोसेस शुरू हो गई है. अगर आप भी बच्चे का एडमिशन KV में कराना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. वरना एडमिशन निरस्त भी हो सकता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:57:47