KVS Admission Documents List: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए? केवीएस लिस्ट, शर्तें

क्या केवीएस प्रवेश कक्षा 1 के लिए शुरू हो गया है News

KVS Admission Documents List: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए? केवीएस लिस्ट, शर्तें
Kvs Online Admission 2025-26Kvs Balvatika Admission 2025-26केंद्रीय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2025-26 Class 1
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 160 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 98%
  • Publisher: 51%

Important Documents for KV Class 1, Balvatika Admission 2025-26: केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 एडमिशन, बालवाटिका प्रवेश 2025-26 फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स कौन से हैं? केवी संगठन वेबसाइट kvsangathan.nic.

केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 प्रवेश और केवी बालवाटिका एडमिशन 2025-26 का फॉर्म ऑनलाइन आ चुका है। शुक्रवार, 7 मार्च को सुबह 10 बजे से केवीएस एडमिशन फॉर्म भरने की शुरुआत हो चुकी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट kvsangathan.

nic.in पर प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी जरूरी जानकारी दी गई है। इस प्रॉसेस के जरिए देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में क्लास 1 और नर्सरी, केजी 1, केजी 2 में दाखिले होंगे। अगर आप अपने बच्चों का दाखिला केवी में कराना चाहते हैं, तो पहले जान लें किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।केवीएस एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट्स लिस्टअगर बच्चे का केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन होना है, तो आपको यहां बताए गए दस्तावेज तैयार रखने होंगे। ये लिस्ट KVS द्वारा जारी ऑफिशियल बुलेटिन से ली गई है- 1. आयु/ जन्म प्रमाण पत्र: पहली कक्षा में प्रवेश के लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी होगा, जो किसी मान्यता प्राप्त सरकारी निकाय द्वारा जारी किया गया हो। यह प्रमाण पत्र नोटिफाइड एरिया काउंसिल, नगरपालिका, नगर निगम, ग्राम पंचायत, सैन्य अस्पताल या रक्षा कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड से प्राप्त किया जा सकता है।2. कक्षा 2 से 8 तक के लिए: ट्रांसफर सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं है। बशर्ते छात्र की जन्म तिथि किसी सरकारी निकाय द्वारा जारी प्रमाण पत्र में दर्ज हो।3. आरक्षित श्रेणियों के लिए प्रमाण पत्र: अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग , अन्य पिछड़ा वर्ग और बीपीएल श्रेणी के लिए संबंधित सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जरूरी होगा। अगर बच्चे के नाम से सर्टिफिकेट नहीं है, तो माता-पिता का प्रमाण पत्र शुरुआत में स्वीकार किया जाएगा। लेकिन, दाखिले के तीन महीने के अंदर बच्चे का प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।केवीएस फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक- Kendriya Vidyalaya Admission 2025-26 Apply Online4. CwSN सर्टिफिकेट: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सिविल सर्जन, पुनर्वास केंद्र या भारत सरकार द्वारा परिभाषित किसी अन्य सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। अगर स्कूल प्रिंसिपल किसी बच्चे में कोई दिव्यांगता देखते हैं, तो प्रमाण पत्र के बिना भी प्रवेश दिया जा सकता है। हालांकि, माता-पिता को बाद में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की सलाह दी जाएगी।5. अन्य जरूरी दस्तावेज: पिछले 7 वर्षों में हुए ट्रांसफर की जानकारी देने वाला सेवा प्रमाण पत्र , जो संबंधित कार्यालय प्रमुख द्वारा सत्यापित और साइन किया गया हो। डिफेंस सर्विस से रिटायर्ड के लिए सर्टिफिकेट । निवास प्रमाण पत्र , जो आवेदक के स्थायी पते को प्रमाणित करता हो।देखें- केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2025-26 का शेड्यूल क्या है?KV Admission: नियम और शर्तेंकेंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के इच्चुक लोगों से kvsangathan ने कुछ अन्य जरूरी नियम और शर्तें भी साझा की हैं, जो इस प्रकार हैं-केवीएस एडमिशन फॉर्म भर देने मात्र से प्रवेश का अधिकार नहीं मिलता है।अगर आवेदन पत्र अधूरा पाया गया, तो इसे खारिज कर दिया जाएगा।गलत जानकारी या फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर प्राप्त प्रवेश तुरंत रद्द कर दिया जाएगा और कोई अपील स्वीकार नहीं की जाएगी।केवी कक्षा 1 के लिए पंजीकरण ऑनलाइन किया जाएगा।दो शिफ्ट वाले केन्द्रीय विद्यालयों में दोनों पालियों को अलग-अलग स्कूल माना जाएगा और शिफ्ट बदलने की अनुमति नहीं होगी।अगर एक ही स्कूल में एक ही बच्चे के लिए एक से ज्यादा फॉर्म भरे जाते हैं, तो अंतिम आवेदन ही मान्य होगा।सेवा श्रेणी के तहत एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स के माता-पिता द्वारा प्रस्तुत सर्टिफिकेट्स का वेरिफिकेशन प्रिंसिपल द्वारा किया जाएगा।प्रवेश के लिए अस्थायी रूप से चुने गए छात्रों के दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। ताकि उनकी प्रामाणिकता और वैधता सुनिश्चित हो सके।अगर किसी छात्र का दाखिला किसी कारण से स्वीकार नहीं होता है, तो विद्यालय प्रशासन को उसके माता-पिता को लिखित रूप में अस्वीकृति का कारण बताना होगा। ताकि भविष्य में किसी भी कानूनी विवाद को रोका जा सके।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Kvs Online Admission 2025-26 Kvs Balvatika Admission 2025-26 केंद्रीय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2025-26 Class 1 केंद्रीय विद्यालय का फॉर्म कैसे भरा जाता है? केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के नियम Kvs Admission 2025-26 Documents Required Kvsangathan.Nic.In 2025 केंद्रीय विद्यालय एडमिशन क्या डॉक्यूमेंट चाहिए Kendriya Vidyalaya Admission Eligibility

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

किडनी सुरक्षा युक्तियाँ: कई खूबियों के बावजूद किडनी रोगियों के लिए 'जहर' समान हैं ये फल!किडनी सुरक्षा युक्तियाँ: कई खूबियों के बावजूद किडनी रोगियों के लिए 'जहर' समान हैं ये फल!यह लेख बताता है कि किडनी रोगियों के लिए कौन से फल हानिकारक हो सकते हैं और किडनी स्वास्थ्य के लिए क्या करना चाहिए।
Read more »

शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन B12 : कौन सी चीजें खानी चाहिएशाकाहारी लोगों के लिए विटामिन B12 : कौन सी चीजें खानी चाहिएयह लेख शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन B12 के महत्व और इसे प्राप्त करने के लिए कौन सी चीजें खाना चाहिए, इसके बारे में बताता है।
Read more »

हफ्ते के कौन-से दिन कैसे उतारनी चाहिए नजर?हफ्ते के कौन-से दिन कैसे उतारनी चाहिए नजर?हफ्ते के कौन-से दिन कैसे उतारनी चाहिए नजर?
Read more »

सरकारी नौकरी: KVS, नई दिल्ली में टीजीटी सहित अन्य पदों पर भर्ती; 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, बिना...सरकारी नौकरी: KVS, नई दिल्ली में टीजीटी सहित अन्य पदों पर भर्ती; 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, बिना...केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) प्रगति विहार, नई दिल्ली ने 2025 के लिए टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pragativihar.kvs.ac.
Read more »

शारीरिक संबंध बनाने के बाद कौन से 5 काम कभी नहीं करने चाहिए?शारीरिक संबंध बनाने के बाद कौन से 5 काम कभी नहीं करने चाहिए?शारीरिक संबंध बनाने के बाद कौन से 5 काम कभी नहीं करने चाहिए?
Read more »

KVS Admission 2025-26: केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन की प्रक्रिया कल से शुरू, बच्चे की उम्र 8 साल से कम KVS Admission 2025-26: केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन की प्रक्रिया कल से शुरू, बच्चे की उम्र 8 साल से कम KVS Admission 2025-26: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में एडमिशन की प्रक्रिया कल, 7 मार्च से शुरू हो रही है. केवीएस एडमिशन 2025-26 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मार्च 2025 है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:06:47